घर पर कई तरह के इंग्रीडिएंट्स उपलब्ध होते हैं और ऐसे में हमें अगर किसी चीज़ की जरूरत होती है तो बाज़ार से लाने की जगह हमें कभी-कभी ये ट्राई करना चाहिए कि वो चीज़ घर पर ही उपलब्ध हो जाए। DIY के समय में अगर हम हर चीज़ बाज़ार से खरीद कर लाएंगे तो शायद ये हमारे लिए उतना अच्छा ना साबित हो। बाज़ार में रेडीमेड मिलने वाली ऐसी कितनी ही चीज़ें होती हैं जिन्हें आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। ऐसे ही शक्कर का भी खेल है।
शक्कर की मदद से आप घर पर ही काफी कुछ कर सकते हैं, लेकिन अधिकतर हम इन बातों को इग्नोर कर देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शक्कर की मदद से आप घर पर कैसे आइसिंग शुगर बना सकते हैं और इससे जुड़े अन्य ट्रिक्स क्या हैं।
कैसे बनाएं शक्कर से आइसिंग शुगर-
ये सिर्फ 2 इंग्रीडिएंट्स की रेसिपी है और नहीं शक्कर को ग्राइंड करना ही आइसिंग शुगर बनाना नहीं होता। आपको सबसे पहले ये समझना होगा कि आइसिंग शुगर और पाउडर्ड शुगर में बहुत अंतर होता है। (मेडिटेशन से कम करें शक्कर की क्रेविंग)
इसमें दो इंग्रीडिएंट्स की जरूरत होती है। पहला तो जाहिर सी बात है शक्कर और दूसरा है कॉर्न फ्लॉर।
इसे जरूर पढ़ें- इन 5 टिप्स की मदद से बनाएं हरे साग, ना ही खराब होगा रंग और ना आएगा कड़वा स्वाद
सामग्री-
- 1 कप शक्कर (दानेदार शक्कर जितने बड़े दाने उतना अच्छा टेक्सचर)
- 1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लॉर
क्या करें?
- दोनों इंग्रीडिएंट्स को मिलाकर अच्छे से ब्लेंड करें।
- पर यहां इस बात का ध्यान रखें कि आपका मिक्सी जार बहुत गर्म ना हो जाए। आपको धीरे-धीरे करके इसे ग्राइंड करना होगा।
- ऐसा इसलिए क्योंकि ये आपकी आइसिंग शुगर को मॉइस्ट कर देगा और फिर इसका टेक्सचर खराब हो जाएगा।
- अब आप इसे महीन आटा छानने वाली छलनी से छान लें और आपकी होममेड आइसिंग शुगर तैयार है।
- इसे हमेशा एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें क्योंकि ये बहुत जरूरी है।
शक्कर से जुड़े अन्य हैक्स-
ये तो थी आइसिंग शुगर बनाने की विधि, लेकिन शक्कर से जुड़े अन्य हैक्स भी हैं जिसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए थोड़ी सी बात उनके बारे में भी कर लेते हैं।
जल गई है जुबान तो इस्तेमाल करें शक्कर-
शक्कर एक इस्तेमाल ये भी हो सकता है कि अगर आपकी जुबान किसी भी चीज़ से जल गई है। कुछ बहुत गर्म खा-पी लिया है या फिर कुछ बहुत तीखा खा लिया है तो तुरंत अपनी जुबान पर शक्कर रख लें। ये आपकी जुबान पर होने वाले दर्द को कम कर देगा।
चाशनी बनाते समय रखें इस बात का ध्यान-
आपको शक्कर की चाशनी बनाते समय एक बात का ध्यान रखना है और वो ये कि आप हमेशा शक्कर और पानी बराबर मात्रा में डालें। अगर आप ऐसा करेंगे तो शक्कर की कंसिस्टेंसी बेहतर बनेगी। कभी भी शक्कर ज्यादा और पानी कम ना करें क्योंकि अगर आप पहले ऐसा करते हैं तो शक्कर के हार्ड होने की गुंजाइश ज्यादा होगी।
Recommended Video
इसे जरूर पढ़ें- किचन में बहुत काम आ सकता है गर्म पानी, क्या आप जानते हैं ये 5 Hacks?
कॉकरोच हटाने के लिए शक्कर का इस्तेमाल-
अगर आपके किचन में बहुत ज्यादा कॉकरोच हो गए हैं तो उन्हें हटाने के लिए भी शक्कर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप अपने किचन सिंक के पास या ऐसी जगहों पर शक्कर के साथ बेकिंग सोडा मिलाकर रख दें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हों। ऐसा करने से फिर कॉकरोच बेकिंग सोडा खाएंगे और ये उनके लिए किसी पेस्टिसाइड की तरह काम करेगा।
अब तो आप समझ गए होंगे कि शक्कर कितने काम आ सकती है। हां, सेहत के लिए ये उतनी अच्छी नहीं होती, लेकिन फिर भी अगर आप चाहें तो इसे अन्य कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।