प्रेशर कुकर में बनाएं गट्टे की सब्जी, फॉलो करें ये स्टेप्स

गट्टे की सब्जी यकीनन आपने खाई होगी, लेकिन आज हम प्रेशर कुकर में गट्टे की सब्जी बनाने के आसान स्टेप्स साझा कर रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो कर झटपट गट्टे की सब्जी तैयार की जा सकती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-06-03, 08:00 IST
how to make gatte ki sabji in pressure cooker

गट्टे की सब्जी राजस्थान की फेमस डिश है, जिसे बेसन से तैयार किया जाता है। इसका स्वाद इतना यूनिक है कि यह न सिर्फ राजस्थान में बल्कि भारत के हर लोकल ढाबे पर मिल जाएगी। अगर आपने अब तक ट्राई नहीं की है, तो एक बार जरूर ट्राई करें। इसे बनाने के लिए प्याज, टमाटर, दही और बेसन के गट्टे को डालकर बनाया जाता है।

वैसे तो राजस्थान में इसे बनाने के लिए मिट्टी के बर्तन या कढ़ाही का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर आपके घर में मिट्टी के बर्तन नहीं हैं, तो प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, आज हम प्रेशर कुकर में गट्टे की सब्जी बनाने के आसान स्टेप्स साझा कर रहे हैं।

प्रेशर कुकर में गट्टे की सब्जी Recipe Card

इन आसान स्टेप्स से तैयार करें गट्टे की सब्जी।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • बेसन- 1 कप
  • मावा- 1/2 कप
  • काजू- 8-10
  • अजवाइन- आधा चम्मच
  • दही- 1 कप
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • मिर्च पाउडर- ½ टेबल स्‍पून
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • अदरक का पेस्ट- आधा चम्मच
  • हींग- चुटकी भर
  • हरी मिर्च- 2-3 (कटी हुई)
  • टमाटर- 2
  • तेल- 3 चम्मच
  • कसूरी मेथी- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • भुना जीरा- आधा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    एक बर्तन में बेसन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और थोड़ा तेल डालकर डो तैयार कर लें।

  2. Step 2:

    अब टमाटर का पेस्ट तैयार करें और दही में मिक्स कर लें।

  3. Step 3:

    अब एक कुकर में थोड़ा-सा तेल डालकर तड़का लगाएं।

  4. Step 4:

    सभी मसाले, दही और गट्टे डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें।

  5. Step 5:

    एक सीटी आने के बाद कटा हुआ हरी धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

विधि

gatte ki sazbi

  • सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप बेसन डालें और फिर स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, चुटकी भर हींग, 1 चम्मच तेल डालकर मिक्स कर लेते हैं।
  • फिर इसमें थोड़ा पानी डालते हुए आटा तैयार कर लें। फिर थोड़ा-सा तेल लगाएं और गोल-गोल रोल बनाकर गट्टे तैयार करें। रोल बनाने के बाद चाकू की मदद से छोटे-छोटे टुकड़े काटें।

इसे जरूर पढ़ें- घर पर बनाएं टेस्‍टी राजस्थानी हांडवो, जानें इसकी रेसिपी

  • अब 1 कटा हुआ टमाटर, 3 हरी मिर्च और आधा इंच अदरक का टुकड़ा डालकर पेस्ट तैयार कर लें। साथ ही दही को फेंट लें और बेसन डालकर पका लें।
  • अब एक कुकर में थोड़ा-सा तेल डालकर चुटकी भर हींग और आधा चम्मच जीरा डालकर भून लें। फिर आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर और दही का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • लगभग 5 मिनट पकने दें। फिर इसमें एक-एक करके गट्टे को डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर देते हैं। एक सीटी आने पर गैस को धीमी कर 5 मिनट तक पका लें।

इसे जरूर पढ़ें- खाने में लगाएं राजस्थानी अचार का तड़का, जानें इंस्टेंट रेसिपीज

  • जब प्रेशर निकल जाए तो इसमें कटा हुआ हरी धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें। बस आपकी गट्टे की सब्जी तैयार है जिसे चावल के साथ सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।