सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाएगी फ्रूट एंड नट्स बर्फी, नोट करें आसान रेसिपी

फ्रूट्स अपने टेस्ट और हेल्थ बेनेफिट्स के लिए जाने जाते हैं। यह हमारी हेल्थ को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन, खनिज, फाइबर और हेल्दी फैट्स से शारीरिक कार्यों का समर्थन करते हैं।
सूखे मेवों को शामिल करने से हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, पाचन में सुधार होता है, हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। वहीं, कुछ लोग फ्रूट एंड नट्स को भी खाना पसंद करते हैं। मगर जब बच्चों को खिलाने की बात होती है, तो वो बिल्कुल भी खाना पसंद नहीं करते हैं।
फ्रूट एंड नट्स बर्फी Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें फ्रूट एंड नट्स बर्फी।
Ingredients
- मखाना- 1 कटोरी
- गोंद- 3 चम्मच
- काजू- 1 कटोरी
- बादाम- 1 कटोरी
- खरबूजे के बीज- 1 चम्मच
- पिस्ता- 1 चम्मच
- घी- 1 चम्मच
- इलायची- 1 चम्मच
- चीनी- 1 कप
- केसर के धागे- 2
- नारियल का भूरा- 1 कप
Step
- Step 1:
सबसे पहले बर्फी जमाने के लिए एक थाली पर थोड़ा घी लगाएं और एक तरफ रख लें।
- Step 2:
फिर एक-एक करके काजू, बादाम, गोंद, मखाने घी में भूनकर प्लेट में निकाल लें।
- Step 3:
एक चम्मच करके ही डालकर तेल और घी ज्यादा तेज गर्म नहीं होना चाहिए।
- Step 4:
अब इसमें पैन में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर डालकर चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक और भूनें।
- Step 5:
फिर पूरा मेवा का मिश्रण चाशनी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर आंच बंद करके मिश्रण को फैला लें।
- Step 6:
जब मिश्रण पूरी तरह से पूरी तरह ठंडा हो जाए, तो चाकू की मदद से काटकर एक प्लेट में निकाल लें।
अगर आपके बच्चे भी इन्हीं में से एक हैं तो उन्हें इस बार फ्रूट एंड नट्स की बर्फी बनाकर खिलाएं। यकीनन इसका स्वाद ऐसा है सबको पसंद आएगा।
विधि
- सबसे पहले बर्फी जमाने के लिए एक थाली पर थोड़ा घी लगाएं और एक तरफ रख लें। फिर एक पैन में हल्की आंच पर 5 बड़ी चम्मच घी हल्का गर्म करें।
- फिर एक-एक करके काजू, बादाम, गोंद, मखाने घी में भूनकर प्लेट में निकाल लें। एक चम्मच करके ही डाल कर तेल और घी ज्यादा तेज गर्म नहीं होना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- परफेक्ट बर्फी बनाने के लिए फॉलो करें ये अमेजिंग टिप्स
- तेज गर्म घी में गोंद ऊपर से जल जाएगा और अंदर से कच्चा रह जाता है l फिर पैन में बचा एक चम्मच घी डालें और खरबूजे के बीज डालकर भून लें।
- इसमें पैन में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर डालकर चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक और भूनें। फिर आंच बंद कर नारियल का मिश्रण को अलग कर लें।
- अब तले हुए काजू, बादाम और सभी सामग्रियों को डालकर पीस लें। फिर अब मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में पानी और चीनी डालकर एक तार की चाशनी तैयार करें।
इसे जरूर पढ़ें- पपीते से लेकर मूंग दाल की मदद से बनाएं यह मजेदार बर्फी
- चाशनी में इलायची और केसर डालकर बनाएं। फिर पूरा मेवा का मिश्रण चाशनी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर आंच बंद करके मिश्रण को फैला लें।
- जब मिश्रण पूरी तरह से पूरी तरह ठंडा हो जाए, तो चाकू की मदद से काटकर एक प्लेट में निकाल लें और बच्चे जब भी बाहर की चॉकलेट खाने के लिए कहें, तो उन्हें यह बर्फी दें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।