Coconut Special: बच्चों के लिए बनाएं कोकोनट से तैयार इन शानदार रेसिपीज को

मम्मी! 'आज कुछ अलग डिश ट्राई कीजिए? क्यूंकि पिछले कुछ दिनों से कुछ स्पेशल खाने का मन कर रहा है। आप मीठे में या फिर कुछ और भी बना दीजिए'। अगर आपके भी बच्चे अमूमन कुछ इसी तरह की रेसिपीज बनाने के लिए बोलते हैं, तो फिर आपको इस बार कोकोनेट से तैयार कुछ शानदार और लाजवाब रेसिपीज को ट्राई करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको नारियल से तैयार कुछ बेहतरीन रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बच्चे यक़ीनन खूब पसंद करेंगे। जिस डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, उन डिशेज को आप आसानी से कभी भी घर पर बना सकती हैं। इन्हें बनाने में अधिक समय भी नहीं लगेगा और खुद टेस्ट करने के बाद आप भी अगली बार इन्हें बनाना चाहेंगी। तो चलिए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में।
नारियल चावल

सामग्री
बासमती चावल-1 कप, नारियल-1/2 कप कद्दूकस किया हुआ, काली मिर्च-1 चम्मच, करी पत्ता-2 चम्मच, हींग-एक चुटकी, काजू- 1 चम्मच, प्याज-1/2 बारीक़ कटा हुआ, टमाटर-1/2 कटा हुआ, नमक-स्वादानुसार, राई-1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप चावल को भिगोकर उबाल लीजिए और अतिरिक्त पानी निकलकर किसी बर्तन में रख लीजिए।
- इधर आप एक पैन में तेल गरम करके राई, प्याज, टमाटर और करी पत्ता को डालकर तड़का लगा लीजिए।
- थोड़ी देर बाद आप तड़के में हींग, नमक, काजू और नारियल डालकर पांच से सात मिनट के लिए पका लीजिए।(बनाएं 'गुड़ के चावल')
- सात मिनट बाद इस मिश्रण में उबले चावल को डालें और लगभग 5-6 मिनट पकने के बाद गैस को बंद कर लीजिए।
- तैयार है टेस्टी नारियल चावल सर्व करने के लिए।
इसे भी पढ़ें:इन तीन हिमाचली डिशेज को ज़रूर करें ट्राई, जानें इसकी सिंपल रेसिपी
नारियल पाग

सामग्री
नारियल- 1 कप कद्दूकस किया हुआ, चीनी-1/3 कप, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक पैन में पानी और चीनी डालर चाशनी तैयार कर लीजिए।
- ध्यान रहे चाशनी बनाते समय आप बीच-बीच में चलाते रहे ताकि जले नहीं।
- जब आपको लगे कि चाशनी तैयार है तो आप इसमें कद्दूकस नारियल डालें और कुछ देर पका लीजिए।
- लगभग पांच मिनट बाद इसमें इलायची पाउडर भी डालकर पका लीजिए और गैस को बंद कर दीजिए।
- अब इसे किस प्लेट में निकल लीजिए। आप इसे बर्फी के आकार में भी बनाकर काट सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:आम से बनी इन शानदार रेसिपीज का आप भी लीजिए आनंद
नारियल की खीर

सामग्री
कच्चा नारियल-1 कप, दूध-1 लीटर, काजू-1 चम्मच, किशमिश-1 चम्मच, चीनी पाउडर- 1 कप, बादाम- 2 चम्मच, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप कच्चे नारियल को कद्दूकस करके किसी बर्तन म रख लीजिए।
- इधर आप दूध को उबलने के लिए रख दीजिए। दूध उबलने के बाद आप इसमें कद्दूकस नारियल डाल दीजिए।
- अब आप इसे अच्छे से पकाएं। बीच-बीच में इसे चलाते ताकि जले नहीं। आप धीमी आंच पर ही इसे पकाएं।
- जब खीर गाड़ी दिखाई दें तो आप चीनी और इलायची पाउडर को डालकर कुछ देर पका लीजिए।(चावल की केसरिया खीर)
- लगभग 5 मिनट बाद आप इसमें अन्य सामग्री को डालकर कुछ देर पका लीजिए और गैस को बंद कर दीजिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।