स्नैक्स में झटपट तैयार करें कुरकुरी ग्वार फली की नमकीन, नोट करें आसान रेसिपी

सब्जी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं, जिसका नियमित रूप से सेवन करने से कई तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसी लिस्ट में बीन्स सब्जी का नाम भी आता है, जिसे ग्वार बीन्स या क्लस्टर बीन्स के नाम से भी जाना जाता है।
बीन्स का सेवन ज्यादातर सब्जी बनाने के लिए किया जाता है जैसे-आलू बीन्स की सब्जी, बीन्स की सूखी सब्जी आदि। मगर क्या आपने बीन्स की नमकीन खाई है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर बनाकर देखें...इसका स्वाद ऐसा है कि आपके घर में सभी को पसंद आएगा।
कुरकुरी ग्वार फली की नमकीन Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें कुरकुरी ग्वार फली की नमकीन।
Ingredients
- ग्वार की फली- 400 ग्राम
- प्याज -1 (कटा हुआ)
- टमाटर -1 (कटा हुआ)
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- खटाई- 1 छोटा चम्मच
- तेल - तलने के लिए
Step
- Step 1:
सबसे पहले फली को एक बाउल में निकालकर साफ करें और सूखने के लिए छोड़ दें।
- Step 2:
दूसरे बाउल में लाल मिर्च पाउडर, नमक, खटाई, चाट मसाला आदि डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 3:
जब तेल गर्म हो जाए तो एक-एक करके फली डालें और फ्राई करें।
- Step 4:
कुरकुरे होने तक फ्राई करें और फिर एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 5:
अब ऊपर से तैयार मसाला और कटा हुआ टमाटर और प्याज डालें और सर्व करें।
तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि आप घर पर बीन्स की नमकीन कैसे तैयार कर सकते हैं।
विधि
- सबसे पहले फली को एक बाउल में निकालकर साफ करें। फिर पानी की मदद से फली को अच्छी तरह से धोएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि सारा पानी निकल जाए।
- इस दौरान दूसरे बाउल में लाल मिर्च पाउडर, नमक, खटाई, चाट मसाला आदि डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- 5 मिनट में बना सकेंगी ये 2 स्नैक्स, ऐसे करें तैयार
- जब तेल गर्म हो जाए तो एक-एक करके फली डालें और फ्राई करें। कुरकुरे होने तक फ्राई करें और फिर एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाएंगे ये स्वादिष्ट स्नैक्स
- अब ऊपर से तैयार मसाला और कटा हुआ टमाटर और प्याज डालें और फिर चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें। (टमाटर से झटपट बनने वाली 3 रेसिपीज) इस नमकीन को आप स्टोर करके भी रख सकते हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।