Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:51 PM IST

घर पर आसानी से बनाएं टेस्ट से भरपूर 'अंडा चटनी', जानें आसान रेसिपी

क्&zwj;या आपने कभी अंडा चटनी बनाई है। अगर नहीं तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें। ये खाने में बहुत ही टेस्&zwj;टी होती है और इसे बनाना बहुत ही आसान है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2020-04-17, 09:00 IST
egg chutney easy recipe at home tips

कभी-कभी डिनर टेबल पर कई तरह के पकवान होने बावजूद भी डिनर टेबल अधूरा-अधूरा सा लगता है। खाने के साथ डिनर टेबल पर अगर एक टेस्टी चटनी हो तो भोजन का स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है। अगर आपको तीखी चटनी अच्छी लगाती है तो आप खाने के साथ अंडा चटनी ट्राई कर सकते हैं। वैसे कुछ लोगों का खाना तो बिना चटनी के पूरा ही नहीं होता है। यह चटनी बहुत ही टेस्टी और लाजवाब होती है। वैसे भारत में पकौड़ों के साथ चटनी खाने का रिवाज है लेकिन, अंडा चटनी को आप पकौड़े के साथ-साथ लंच और डिनर में भी शामिल कर सकते हैं। इससे पहले आपने बहुत सारी चटपटी चटनियों के बारे सुना होगा और खाई भी होगी लेकिन, इस बार समय है अंडा चटनी ट्राई करने का। इस चटनी को आप लगभग चार से पांच दिनों तक अपनी पसंदीदा डिश के साथ खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए ये जानते हैं कि इस स्वादिष्ट चटनी को कैसे तैयार किया जाता है।  

अंडा चटनी Recipe Card

घर पर बनी इस अंडा चटनी को खा कर उंगलियां चाटते रह जायेंगे आप।

Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Others
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • अंडा-5
  • प्याज- 2 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर-1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च-5
  • लहसुन पेस्ट-1 चम्मच
  • लाल मिर्च-1/2 चम्मच
  • हल्दी-1/2 चम्मच
  • तेल-2 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • धनिया पत्ता- 2 चम्मच
  • अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सी में अच्छे से पीस लीजिए ।

  2. Step 2:

    अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें पिसे हुए प्याज मिश्रण को डालकर अच्छे से भूनें।

  3. Step 3:

    थोड़ी देर भूनने के बाद इसमें लहसुन, अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च और हल्दी डालिए और अच्छे से मिक्स कर के कुछ देर पकने के लिए छोड़ दीजिए।

  4. Step 4:

    लगभग 5 मिनट मसाला पकने के बाद इसमें अंडा को फोड़ कर डालें और अच्छे से मिक्स कर लीजिए ।

  5. Step 5:

    तक़रीबन 5 मिनट बाद इस मिश्रण को फिर से चला के गैस को बंद कर दीजिए कुछ देर ठंडा होने के लिए।

  6. Step 6:

    स्वादिष्ट और लजीज अंडा चटनी बन के तैयार है, इसे आप अपने पसंदीदा डिश के साथ सर्व करें ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।