Nagauri Dal Tadka: ढाबे की तरह बनाएं चटपटी मसूर दाल, जानें आसान रेसिपी

भारतीय घरों में अधिकतर खाने के साथ दाल बनाई जाती है। अलग-अलग घरों में अलग तरह की दाल बनती है और कई जगह मिक्स दाल खाने का चलन है। पर आप घर में जिनती भी अच्छी तरह से दाल बनाने की कोशिश करें, वो ढाबे जैसी नहीं बन पाती है और उसका स्वाद अलग हो जाता है। अब हर रोज़ एक जैसी दाल खा कर शायद आप बोर हो जाएं तो ऐसे में क्यों न ढाबे के स्टाइल में बेहतरीन दाल बनाई जाए? ढाबे वाली मसूर दाल को नागौरी दाल तड़का भी कहा जाता है जिसमें एक से ज्यादा दालों को मिलाया जाता है।
ढाबा स्टाइल नागौरी दाल तड़का Recipe Card
अगर आपको मसूर दाल बनानी है तो आप उसके साथ मूंग दाल ही एड करें। ये ज्यादा स्वादिष्ट लगेगी।
Ingredients
- 1/2 कप मसूर दाल
- 1/4 कप दूसरी दाल (मूंग या अरहर)
- नमक और पानी जरूरत के अनुसार
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 2 चम्मच मक्खन
- 1 मीडियम प्याज चॉप किया हुआ
- 1 मीडियम टमाटर चॉप किया हुआ
- 2 छोटे चम्मच धनिया की पत्तियां (गार्निश के लिए)
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच अमचूर
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- चुटकी भर हींग
- 1/2 छोटा चम्मच चॉप किया हुआ लहसुन
- 1/2 छोटा चम्मच चॉप किया हुआ अदरक
Step
- Step 1:
सबसे पहले मसूर दाल और मूंग दाल को 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- Step 2:
अब कुकर में नमक के साथ दोनों को उबाल कर पका लें। हमें नमक के अलावा और कुछ नहीं डालना है।
- Step 3:
अब एक कढ़ाई में तेल, मक्खन और घी डालकर गर्म करें और उसमें जीरा, हींग और लहसुन-अदरक मिलाएं।
- Step 4:
अब इसमें प्याज, टमाटर डालकर भूनें और ऊपर से थोड़ा सा नमक मिला दें।
- Step 5:
अब आप इसमें अमचूर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर आदि मिलाएं और थोड़ी देर भूनें।
- Step 6:
अब इस तड़के को गर्म दाल में डालें और मिक्स कर लें।
- Step 7:
अब दूसरे तड़के के लिए मक्खन को गर्म कर उसमें सूखी लाल मिर्च और हींग मिलाएं।
- Step 8:
अब इसे भी दाल के ऊपर डाल दें।
- Step 9:
आपकी नागौरी दाल तैयार है, इसे चावल या रोटी के साथ खाएं।
तो चलिए आपको बताते हैं कि मसूर दाल को किस तरह से आप ढाबा स्टाइल में बना सकते हैं।
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले आपको दाल को 4-5 घंटे के लिए भिगो कर रखना है। अगर आप दो दालें यूज कर रहे हैं तो इनको अलग-अलग भिगो कर रखें। मसूर दाल के साथ सबसे स्वादिष्ट मूंग दाल लगती है और आप इन दोनों को ही भिगो दें।
- इसके बाद इन्हें कुकर में पानी और नमक डालकर पका लें।
- इसके लिए स्टील की कढ़ाई बेस्ट होती है पर आपके पास जो भी कढ़ाई हो उसमें बनाई जा सकती है।
- अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें घी, तेल, मक्खन आदि डालकर गर्म करें और जीरा भूनें। इसके साथ ही अदरक, लहसुन, प्याज आदि को भूनें। इसे भूनें और फिर टमाटर डालकर भूनें। आप खड़ी लाल मिर्च भी डाल सकते हैं और इसे स्किप भी किया जा सकता है।
- इसमें बहुत थोड़ा सा नमक डालें क्योंकि हम पहले ही दाल में नमक डाल चुके हैं।
- आप इसमें इस स्टेज पर अमचूर, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ी देर भूनें।
- अब इस तड़के को गर्म दाल में डालें और फिर दोबारा एक पैन में थोड़ा सा मक्खन गर्म कर उसमें सूखी लाल मिर्च और थोड़ी सी हींग डालकर आप दूसरा तड़का लगाएं।
- इसका स्वाद खासतौर पर दो बार तड़का लगाने की वजह से ही आता है। ढाबे में बनाई जाने वाली दाल में भी यही स्टेप फॉलो किया जाता है।
- अब आपकी बटरी नागौरी दाल बिल्कुल तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।