इस मॉर्डन समय में लोग दलिया, ओट्स जैसी चीजों से ब्रेकफास्ट करना पसंद करते हैं, लेकिन आप चाहें तो दही चूड़ा को अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं। देसी और पौष्टिक आहार होने के साथ-साथ इस हेल्दी मील को खाने के कई फायदे भी हैं। अगर आपको बहुत तेज भूख लगी है, तो सिर्फ 10 मिनट में एक कटोरी दही-चिवड़ा यानि चूड़ा खाने से पेट भर जाएगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, और झारखंड जैसे राज्यों में इस हेल्दी आहार को खूब पसंद किया जाता है।
इसे कई लोग दही चूरा, दही चूड़ा या फिर दही चिड़वा भी कहते हैं। हालांकि, इसे बनाने का तरीका सबका अलग-अलग होता है जैसे कई लोग दही चूरा चीनी का, कोई गुड़ का, तो कोई भूरे का बनाते हैं। साथ ही, इसमें चावल, पोहा या फिर फ्रूट का इस्तेमाल करते हैं। आज हम इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे आप नाश्ते में इसे बना सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे ज़रूर पढ़ें- मकर संक्रांति पर घर में आसानी से बनाए तिल मूंगफली की गजक
Image Credit- (@Shutterstock)
आप मकर संक्रांति के दिन सिर्फ 10 मिनट में दही चूड़ा बना सकती हैं।
दही का चूड़ा बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को अच्छी तरह से धो लें और फिर 2 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें और फिर छान लें।
अब एक बाउल में दही डालें और फिर इसमें पिसा हुआ गुड़ डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
जब दही में चीनी या गुड़ अच्छी तरह से मिल जाए, तो इसमें पोहा डाल कर हल्के हाथों से मिला लें।
अब इसमें कटे हुए बादाम,काजू और किशमिश डाल दें, आप चाहें तो इसमें फ्रूट भी डाल सकती हैं।
अब इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें और सर्वे करने के लिए ऊपर से बादाम डालकर सर्व करें। आप चाहें तो फ्रूट और शहद भी डाल सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।