Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

झटपट बनाएं मक्के की पूड़ी, हर सब्जी के साथ लगेगी बहुत टेस्टी

इस मौसम में मक्के की रोटी और सरसों का साग बहुत ही स्वादिष्ट लगता है, लेकिन इस बार मक्के की पूड़ी बनाएं और आलू की सब्जी के साथ सर्व करें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-03-31, 09:55 IST
how to make corn puri with aloo sabzi

लंच में अगर गरमा-गरम सरसों के साग के साथ मक्खन लगी हुई मक्के की रोटी मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। जी हां, खाने का ये कॉम्बिनेशन भला किसे पसंद नहीं है और जब बात है बरसात में खाने का मजा उठाने की... तो मक्के की रोटी और सरसों का साग बनना लाज़मी है।

दरअसल, सच्चाई ये है कि सरसों के साग के साथ मक्की की रोटी सभी खाते हैं, लेकिन कभी आपने मक्के की पूड़ी ट्राई की है और वो भी आलू की सब्जी के साथ.. । अगर नहीं तो आज ही बनाकर देखें। यकीनन मक्के की पूड़ी से हर सब्जी का मज़ा दोगुना बढ़ जाता है।

मक्के की पूरी Recipe Card

आलू की सब्जी के साथ आप मक्के की पूरी सर्व करें।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 1 कप- मक्के का आटा
  • 1 कप- गेहूं का आटा
  • जरूरत के हिसाब से- तेल (पूरी तलने के लिए)
  • 1/2 छोटा चम्मच-अजवाइन
  • आवश्यकतानुसार- नमक

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक बाउल में मक्के का आटा, तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें। 

  2. Step 2:

    फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथकर 20 मिनट के लिए अलग से रख दें।

  3. Step 3:

    अब आटे के छोटे-छोटे हिस्से कर लें और लुइयां बनाकर पूड़ी बेल लें। 

  4. Step 4:

    एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और इसमें एक-एक करके पूरी डालें और सुनहरा होने तक पका लें।

  5. Step 5:

    बस आपकी गर्मागरम मक्के की पूड़ी तैयार है, जिसे आप आलू की सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं।

विधि

how to make makke ki puri

  • मक्के की पूड़ी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मक्के का आटा, गेहूं का आटा, नमक, अजवाइन और एक चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। ध्यान रहे आटा ज्यादा सख्त न हो। अब आटे को 15 से 20 मिनट के लिए अलग से रख दें। (खस्ता गुड़ पारे बनाने के टिप्स)

इसे ज़रूर पढ़ें- चाय के साथ ट्राई करें क्रिस्पी फरसी पूरी, जानें बनाने का तरीका

  • अब आटे के छोटे-छोटे हिस्से कर लें और लुइयां तैयार कर लें। अब एक-एक करके पूड़ी को बेल लें और पूड़ी तैयार कर लें।
  • एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और इसमें एक-एक करके पूड़ी डालें और सुनहरा होने तक पका लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- पूरी को खस्ता और स्वादिष्ट बनाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।