चाय के साथ ट्राई करें क्रिस्पी फरसी पूरी, जानें बनाने का तरीका

आज हरजिन्दगी आपके लिए गुजरात की फेमस फरसी पूरी की आसान रेसिपी लेकर आया है, जिसे आप चाय के साथ सर्व कर सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2021-10-25, 10:15 IST
farsi puri recipe in hindi

चाय सुबह की हो या फिर शाम की उसके साथ कुछ ना कुछ खाने का मन करता ही है। वैसे तो चाय के साथ खाने के लिए स्नैक्स की कई सारी वैरायटियां हैं। लेकिन कुछ लोगों को शाम की चाय के साथ चिप्स, पकौड़े आदि खाने की आदत होती है, तो कुछ लोग बिस्कुट, मठरी, पराठे आदि जैसे लाइट स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी चाय के साथ कुछ खाने की आदत है, तो आप भी गरमा-गरम चाय की सिप के साथ गुजरात की फेमस फरसी पूरी ट्राई कर सकती हैं।

फरसी पूरी Recipe Card

जानें फरसी पूरी बनाने का तरीका।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 95
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • मैदा - 4 कप
  • सूजी - 2 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • जीरा पाउडर- आधा चम्मच
  • अजवाइन पाउडर- आधा चम्मच
  • काली मिर्च - 15 (कुटी हुई)
  • घी या तेल - 2 बड़े चम्मच
  • तेल- तलने के लिए
  • पानी- जरूरत के हिसाब से

Step

  1. Step 1:

    फरसी पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल लें। फिर उसमें सभी सामग्रियों को डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 

  2. Step 2:

    अब आप आटे में पानी डालें और उसे अच्छी तरह से गूंथ लें। फिर 20 मिनट के लिए अलग रख दें। 

  3. Step 3:

    जब आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए, तो आटे की बराबर मात्रा में लोइयां बना लें। 

  4. Step 4:

    अब लोइयों को गोल पूरी के आकार का बेल लें और बेल कर साइड में रख दें। 

  5. Step 5:

    फिर पूरी के पास चाकू से छोटे- छोटे छेद कर लें। अब आप कढ़ाही में तेल डालें और गर्म करने के लिए रख दें। 

  6. Step 6:

    अब बेली हुई पूरियों को एक-एक करके कढ़ाही में डालें और अच्छी तरह से तल लें। 

  7. Step 7:

    जब सारी पूरी को प्लेट में निकाल लें। बस आपकी फारसी पूरी तैयार है। 

  8. Step 8:

    वैसे तो गुजरात में इन पूरियों को आचार के साथ परोसा जाता है। आप इसे चाय कॉफी के साथ सर्व कर सकती हैं।

आपको बता दें कि फरसी पूरी गुजरात में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, जिसे आम के आचार के साथ सर्व किया जाता है। हालांकि, इसे बहुत से लोग मठरी के नाम से भी पुकारते हैं। यह बहुत क्रिस्पी और स्वादिष्ट होती है, जिसे आप चाय के साथ भी खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आप घर पर फरसी पूरी कैसे बना सकते हैं।

बनाने की विधि

farsi puri

  • फरसी पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल लें और इसमें मैदा को अच्छी तरह से छान लें।
  • फिर इसमें अन्य सभी सामग्रियों को जैसे सूजी, नमक, घी, जीरा आदि डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब आप आटे में पानी डालें और उसे अच्छी तरह से गूंथ लें। फिर 20 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • जब आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए, तो आटे की बराबर मात्रा में लोइयां बना लें।
  • अब लोइयों को गोल- गोल पूरी के आकार का बेल लें और बेलकर साइड में रख दें।
  • फिर पूरी के पास-पास चाकू से छोटे- छोटे छेद कर लें।
  • अब आप कढ़ाही में तेल डालें और गर्म करने के लिए रख दें।
  • अब बेली हुई पूरियों को एक-एक करके कढ़ाही में डालें और अच्छी तरह से तल लें। (बनाएं क्रिस्‍पी और फूली हुई पूरियां)
  • जब सारी पूरी को प्लेट में निकाल लें। बस आपकी फारसी पूरी तैयार है।
  • इसे आप चाय कॉफी के साथ सर्व कर सकती हैं। वैसे तो गुजरात में इन पूरियों को आम के आचार के साथ परोसा जाता है।

इसे ज़रूर पढ़ें- क्या आप जानती हैं कि गुजराती थाली में आपको क्या परोसा जाता है?

Image Credit- (@Freepik and Google)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।