वीकेंड पर बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी कॉर्न मफिन्स, ये रही आसान रेसिपी

स्वीट कॉर्न खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। साथ ही इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों के लिए हेल्दी स्नैक्स बना सकती हैं। मक्के की मदद आप आसानी से मफिन्स बना सकती हैं। आज हम इस लेख में आपके लिए मफिन्स की आसान रेसिपी लेकर आएं है। यह मफिन्स बेहद टेस्टी और हेल्दी है, जो आपके बच्चे को जरूर पसंद आएगी। आइए जानते हैं मक्के के मफिन्स बनाने की रेसिपी।
कॉर्न मफिन बनाने की सामग्री
- आधा कप मक्के का आटा
- आधा कप मैदा
- चीनी स्वादानुसार
- एक छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
- आधा छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
- आधा कप दही
- उबला हुआ स्वीट कॉर्न
- आधा कप मक्खन
- आधा छोटी चम्मच वनी एसेंस
विधि
- मफिन्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें। अब इस बाउल में मक्के का आटा और मैदा डालकर मिक्स कर लें।
- वहीं अब दूसरा बाउल लें इसमें दही, मक्खन मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- दही और मक्खन जब अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमें वनीला एसेंस डाल लें।
- अब इस मिश्रण को मैदा और मक्के का आटा में मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- इसके बाद इस पेस्ट में चीनी, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को अच्छे से मिला लें।
- अब आप इसमें उबला हुआ कॉर्न डालें और अच्छे से मिला लें।
- मिश्रण तैयार करने के बाद मफिन्स मेकर लें। इसके अंदर बटर लगाकर अच्छे से ग्रीस कर लें।
- अब मफिन्स मेकर में मिश्रण डालकर इसे अच्छे से सेट कर लें।
- अब आप ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करें।
- फिर इसके बाद मफिन्स ट्रे को ओवन में रख दें।
- फिर से ओवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट के लिए सेट कर दें।
- 10 मिनट बाद मफिन्स गोल्डन ब्राउन हो जाएंगे, इसका मतलब है आपके मफिन्स बनकर तैयार है।
- अब मफिन्स को ओवन से निकाल दें। जब यह ठंडे हो जाए तो इसे निकाल कर रख दें।
- आपके स्वादिष्ट कॉर्न मफिन्स बनकर तैयार हैं। (बच्चों के लिए स्नैक्स रेसिपी)
इसे जरूर पढ़ेंःबनाएं मलाई पनीर और खाने में लगाएं स्वाद का तड़का
चीज़ कॉर्न मफिन्स रेसिपी
बच्चों को चीज़ काफी पसंद होता है। वीकेंड पर बच्चों को खुश करने के लिए आप चीज कॉन मफिन्स बना सकती हैं। आइए जानते हैं चीज कॉर्न मफिन्स बनाने का आसान तरीका। (कप केक रेसिपी)
इसे जरूर पढ़ेंःघर में बचा हुआ है उबला आलू तो झटपट बनाएं ये आसान नाश्ता
सामग्री
- आधा कप मैदा
- आधा कप मक्के का आटा
- 4 अंडे
- 1 कप चीनी
- 1 चम्मच नमक
- 2 चम्मच बेकिंग पाउडर
- 2 कप दूध
- आधा कप शहद
- चीज़
विधि
- चीज़ मफिन्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें। इस बर्तन में आटा, मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब दूसरा बड़ा बर्तन लें। इस बर्तन में दूध, मक्खन, शहद और वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- दूध और मक्खन को अच्छे से मिक्स करने के बाद उसमें अंडा डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को आटा में मिलाकर स्मूद मिश्रण बना लें।
- इस मिश्रण में चीज़ डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मफिन्स मेकर लें। इस सांचा में चारों तरफ मक्खन लगा लें।
- फिर अब इस मेकर में मिश्रण डालकर अच्छे से सेट कर लें।
- इसके बाद ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट कर लें।
- फिर अब मफिन्स को ओवन में रख दें, और इसे 180 डिग्री पर 10 मिनट के लिए बेक होने दें।
- 10 मिनट बाद आपके मफिन्स गोल्डन ब्राउन हो जाएंगे।
- अब इसे ओवन से बाहर निकाल लें।
- जब ये ठंडा हो जाए तो इसे बच्चों को खाने के लिए दें।
वीकेंड पर बच्चों के लिए आप इस आसान रेसिपी को घर पर जरूर ट्राई कर सकती हैं। कॉर्न मफिन को बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है।उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।