बनाएं मलाई पनीर और खाने में लगाएं स्वाद का तड़का

सर्दियों में गरमा-गरम भोजन करना किसे पसंद नहीं है। खाने में कुछ गरमा-गरम लजीज पकवान टेबल पर हो तो इसका मज़ा और भी अधिक हो जाता है। खैर, अगर आपको भी पनीर पसंद है, तो आज आपके लिए पनीर की एक शानदार रेसिपी लेकर आए हैं। जी हां, इस रेसिपी का नाम है 'मलाई पनीर'। एक अलग टेस्ट के साथ तैयार इस डिश को यक़ीनन घर के सभी लोग ज़रूर पसंद करेंगे। इसे बनाने में आपको अधिक मेहनत करने की ज़रूरत भी नहीं है और ना ही इसे बनाने में अधिक समय लगता है। मलाई पनीर आपके खाने में स्वाद का इस बार ज़रूर तड़का लगाने का काम करेगा। आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में।
मलाई पनीर Recipe Card
इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट मलाई पनीर।
Ingredients
- पनीर- 200 ग्राम
- प्याज-2
- टमाटर-2
- अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच
- लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच
- हरी मिर्च-2
- क्रीम-1/2 कप
- काजू-4-5
- नमक-स्वादानुसार
- तेल-3 चम्मच
- दही-1/3 कप
- हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
- कश्मीरी मिर्च-1/2 चम्मच
- गरम मसाला-1/2 चम्मच
- जीरा पाउडर-1/2 चम्मच
- कसूरी मेथी-1/2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप टमाटर, प्याज, काजू और हरी मिर्च को मिक्सी में डालकर अच्छे से पेस्ट बना लीजिये।
- Step 2:
इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर, बनाएं गए पेस्ट को डालकर मध्यम आंच पर कुछ देर के लिए पकने दीजिये।
- Step 3:
लगभग 5 से 6 मिनट बाद इसमें दही और पनीर को डालें और इसे कुछ देर पकाने के बाद इसमें क्रीम को भी डालकर कुछ मिनट के लिए पका लीजिये।
- Step 4:
3 से 4 मिनट बाद इसमें नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और जीरा पाउडर को डालकर लगभग 8 से 10 मिनट के लिए पकाएं।
- Step 5:
10 मिनट बाद इसमें हल्का पानी डालें ग्रेवी के लिए और कुछ देर पकने के बाद इसमें कसूरी मेथी डालकर 1 से 2 मिनट पकने के बाद गैस को बंद कर दीजिये।
- Step 6:
तैयार है सर्व करने के लिए मलाई पनीर। आप चाहें तो गार्निश के लिए ऊपर से ताजा क्रीम भी डाल सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।