सिर्फ 10 मिनट में बनाएं कॉर्न भेल पूरी, लोग पूछेंगे कहां से मंगाया

Corn Bhel Puri Recipe: कॉर्न बहुत ही पॉपुलर फूड है, जिसे वेजिटेबल और होल ग्रेन दोनों ही तरीकों से बनाया जा सकता है। आमतौर पर हम कॉर्न को उबालकर बनाना पसंद करते हैं, खासतौर पर स्नैक्स में। हालांकि, कॉर्न से आप सब्जी से लेकर पकोड़े, पराठे और यहां तक की ढेर सारे आइटम्स तैयार कर सकते हैं। मगर इस बार कॉर्न भेल पूरी बनाकर देखें यकीनन सबको पसंद आएगी।
बता दें कि कॉर्न भेल पूरी को बनाना न सिर्फ आसान है बल्कि खाने में स्वादिष्ट भी है। इसे आप प्याज, टमाटर और कुछ इंग्रेडिएंट्स की मदद से कॉर्न भेल मूरी बना सकते हैं, बस आपको नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
कॉर्न भेल पूरी Recipe Card
इन आसान स्टेप्स से बनाएं कॉर्न की भेल मूरी।
Ingredients
- 1 कप- कॉर्न (उबले हुए)
- 1- प्याज (कटी हूई)
- 1- टमाटर (कटा हुआ)
- 1 पैकेट- भूजिया
- 2- हरी मिर्च (कटी हुई)
- 1 पैकेट- बूंदी
- स्वादानुसार- नमक
- 1 बड़ा चम्मच- चाट मसाला
- 1 बड़ा चम्मच- नींबू का रस
- 1 कप- मूरमूरे
Step
- Step 1:
सबसे पहले कॉर्न को प्रेशर कुकर में पानी डालकर एक सीटी आने तक उबाल लें।
- Step 2:
अब एक बाउल में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया को बारीक काटकर रख लें।
- Step 3:
इसके बाद सभी मसाले जैसे- नमक, चाट मसाला, बूंदी, सेव या भुजिया, मूरमूरे आदि डालकर मिलाना है।
- Step 4:
अब ऊपर से हरा धनिया और नींबू डालकर सर्व करें।
बनाने का तरीका

- कॉर्न भेल पूरी बनाने के लिए सबसे पहले कॉर्न को साफ कर लें और प्रेशर कुकर में पानी डालकर एक सीटी आने तक उबाल लें। (प्रेशर कुकर से जुड़े ये अमेजिंग हैक्स)
- हम उबले हुए कॉर्न का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। इसके बाद एक बाउल में कॉर्न निकालकर रख लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- सिर्फ 10 रुपये के मुरमुरे से तैयार करें टेस्टी स्नैक्स, जानें आसान रेसिपीज
- अब एक दूसरे बाउल में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया को बारीक काटकर रख लें। फिर इसमें कॉर्न और मुरमुरे डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद हमें सभी मसाले जैसे- नमक, चाट मसाला, बूंदी, सेव या भुजिया, मूरमूरे डालकर मिलाना है।
इसे ज़रूर पढ़ें- इस आसान रेसिपी से सिर्फ 10 मिनट में बनाएं टेस्टी स्वीट कॉर्न टिक्की
- अब ऊपर से हरा धनिया और नींबू डालकर सर्व करें। आप भेल को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए मेयोनीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। (मेयोनीज स्टोर करने के हैक्स)
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।