इस आसान रेसिपी से सिर्फ 10 मिनट में बनाएं टेस्टी स्वीट कॉर्न टिक्की

महिलाओं की सबसे बड़ी उलझन होती है कि ऐसा क्या बनाएं जो खाने में टेस्टी तो हो ही और मिनटों में तैयार भी हो जाए। खासतौर पर जब स्नैक्स की बात आती है तो ईज़ी और टेस्टी स्नैक्स भला किसे पसंद नहीं आते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं मिनटों में तैयार होने वाली स्वीट कॉर्न चाट की आसान रेसिपी जिसे आप कभी भी बना सकती हैं और इसका स्वाद बच्चों को भी पसंद आएगा।
बनाने का तरीका

- सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर एक बड़े बाउल में अच्छी तरह से मैश करें। मैश किए हुए आलू में उबले हुए स्वीट कॉर्न मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पेस्ट तैयार करें।
- ब्रेड स्लाइस को मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें और ब्रेड के पाउडर को आलू और स्वीट कॉर्न के मिश्रण में अच्छी तरह से मिलाएं।
- पोहे को थोड़ी देर के लिए पानी में भिगो दें और इसे पानी से निकालकर इसका पानी निचोड़कर आलू और स्वीट कॉर्न के मिश्रण में अच्छी तरह से मिलाएं।
- बाइंडिंग के लिए इस पेस्ट में थोड़ा बेसन डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इस पेस्ट में हरी मिर्च,अदरक, चाट मसाला, हरी धनिया और नमक मिलाकर डो तैयार करें।
- आलू और स्वीट कॉर्न के मिश्रण से गोले बना लें और उनको हाथों से चपटा करते हुए टिक्की का आकर दें।
- एक नॉन स्टिक पैन या कढ़ाई गैस में रखें और उसमें तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने पर एक-एक करके टिक्कियां पैन में रखें और गैस की फ्लेम मीडियम से धीमी रखें।
- टिक्की को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक अच्छी तरह से सेक लें। अच्छी तरह से सिक जाने पाने इसे पैन से निकालकर गरमा-गरम सर्व करें।
- 10 मिनट में हमारी स्वीट कॉर्न टिक्की तैयार है इसे आप सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें और गरमा-गरम इसका मज़ा उठाएं।
स्वीट कॉर्न टिक्की Recipe Card
स्वीट कॉर्न टिक्की की आसान रेसिपी
Ingredients
- उबले आलू -2
- बेसन-2-3 चम्मच
- उबले हुए स्वीट कॉर्न-1/2 कप
- हरी मिर्च-2-3
- अदरक-1 इंच
- चाट मसाला-1/2 चम्मच
- ब्रेड स्लाइस -4
- पोहा -1 /2 कप
- हरी धनिया-आवश्यकतानुसार
- नमक- स्वादानुसार
Step
- Step 1:
उबले हुए आलू को छीलकर और उबले हुए स्वीट कॉर्न को बड़े बाउल में मिक्स करें।
- Step 2:
ब्रेड स्लाइस को मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें और आलू और स्वीट कॉर्न के मिश्रण में अच्छी तरह से मिलाएं।
- Step 3:
भीगे हुए पोहे का पानी निचोड़कर आलू और स्वीट कॉर्न के मिश्रण में अच्छी तरह से मिलाएं। पेस्ट में थोड़ा बेसन डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इस पेस्ट में सारे मसाले मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- Step 4:
तैयार पेस्ट को हाथों से चपटा करते हुए टिक्की का आकर दें। एक नॉन स्टिक पैन या कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें और टिक्कियां एक-एक करके पैन में डालें।
- Step 5:
टिक्की को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक अच्छी तरह से सेक लें। स्वीट कॉर्न टिक्की तैयार है इसे सॉस या हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।