घर पर ऐसे बनाएं चॉकलेट पेड़ा, जानें इसकी रेसिपी

ज्यादातर लोग अपने फ्रिज में मिठाई रखना पसंद करते हैं, ताकि जब भी मन करें तो तुरंत निकालकर इसे खा लें। मिठाई वैसे घर भी बनाई जा सकती है, और इसमें मिलावट का भी कोई डर नहीं रहता। वहीं अगर आप कुछ इंस्टेंट रेसिपी चाहती हैं तो चॉकलेट से पेड़ा बना सकती हैं। चॉकलेट पेड़ा बनाने के लिए अधिक चीजों की आवश्यकता नहीं है, इसे सीमित चीजों से भी घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। खास बात है कि बच्चों को चॉकलेट काफी पसंद होता है, ऐसे में वह इसे खूब पसंद करेंगे।
घर पर बनाएं चॉकलेट पेड़ा Recipe Card
कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं तो घर पर झटपट बनाएं चॉकलेट पेड़ा।
Ingredients
- मिल्क पाउडर- 1 कप
- दूध- 2/3 कप
- देसी घी- 3 चम्मच
- चीनी- स्वादानुसार
- चॉकलेट पाउडर- 3 से 4
- पिस्ता-(जरूरत के अनुसार)
Step
- Step 1:
चॉकलेट पेड़ा बनाने के लिए गैस ऑन करने के बाद पैन को गर्म होने के लिए रख दें। गर्म होते ही उसमें दूध मिक्स कर दें।
- Step 2:
इसके 2 मिनट बाद इसमें 1 चम्मच घी मिक्स करें, और इसे दूध में पूरी तरह से घुलने दें। घुलने के बाद इसमें मिल्क पाउडर मिक्स करें।
- Step 3:
मिल्क पाउडर और दूध मिक्स होने के बाद यह स्मूथ पेस्ट की तरह नजर आएगा। इसके बाद इसमें चीनी मिक्स करें।
- Step 4:
चीनी घुलने के 2 मिनट बाद इसमें चॉकलेट पाउडर मिक्स कर दें और फिर चम्मच की मदद से इसे लगातार चलाते रहें।
- Step 5:
अब इसमें एक चम्मच घी मिक्स कर दें, और घुलने दें। 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए इसे गाढ़ा होने दें।
- Step 6:
जब यह गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और फिर चम्मच से 2 से 3 बार चलाएं। थोड़ी देर में यह हल्का ठंडा हो जाएगा, अब हाथों में थोड़ा घी लगाकर इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर पेड़े का शेप दें।
- Step 7:
पेड़ा बनने के बाद इसे एक प्लेट में रख लें और फिर पिस्ता से गार्निश करें। इस तरह चॉकलेट पेड़ा बनकर तैयार है, अब इसे आप सर्व कर सकती हैं।
चॉकलेट पेड़ा बनाने के बाद इसे आसानी से फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है, यह कुछ दिनों तक फ्रेश रहेगा। यही नहीं आप इसे मेहमानों को भी सर्व कर सकती हैं। दरअसल, जब मेहमानौ1 आते हैं तो समझ नहीं आता मीठे में क्या सर्व किया जाए, ऐसे में आप तुरंत बनाकर भी सर्व कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर चॉकलेट पेड़ा कैसे बनाएं।
बनाने का तरीका
- चॉकलेट पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को एक जगह इकट्ठा कर लें और फिर बनाने की तैयारी करें। इसके लिए गैस ऑन कर पैन को गर्म होने के लिए रख दें।पैन के गर्म होते ही दूध डाल दें और इसमें 1 चम्मच घी मिक्स कर दें। घी मिक्स करते वक्त ध्यान रखें कि दूध हल्का गर्म हो जाना चाहिए।
- घी और दूध जैसे ही मिक्स हो जाए तब इसमें मिल्क पाउडर डाल दें। दोनों को चम्मच की मदद से धीरे-धीरे चलाते रहें, जब तक कि यह स्मूथ पेस्ट ना बन जाए। इस दौरान गैस का फ्लेम मीडियम या फिर लो ही रखें।
इसे भी पढ़ें:बची हुई ब्रेड से आप आसानी से बना सकती हैं ये 3 तरह की पुडिंग रेसिपीज
- मिल्क पाउडर मिक्स करने के बाद चीनी मिक्स कर दें। आप अपने स्वादानुसार चीनी की मात्रा घटा या फिर बढ़ा भी सकती हैं। चीनी जब अच्छी तरह घुल जाए तब इसमें चॉकलेट पाउडर डालें और 2 मिनट तक लो फ्लेम पर इसे चलाते हुए मिक्स करें। ध्यान रखें कि यह पैन में चिपकना नहीं चाहिए वरना पेड़े का स्वाद खराब हो जाएगा।
- आप इसके लिए पैन में एक चम्मच और घी मिक्स कर सकती हैं, ताकि चलाने में किसी तरह की दिक्कत ना हो। 2 से 3 मिनट तक इसे चलाते रहें, जब कि यह गाढ़ा पेस्ट ना बन जाए। अब गैस को बंद कर दें और लगातार इसे चलाते रहें। (केसर पेड़ा)
- जब यह हल्का ठंडा हो जाए तो हाथों में छोटे-छोटे टुकड़े लेकर इसकी लोई बनाएं और फिर पेड़े का शेप दें। लोई बनाने से पहले हाथों में थोड़ा सा घी लगा लें। पेड़ा बनाने के बाद उसे एक प्लेट में रख दें और फिर पिस्ता से गार्निश कर लें। थोड़ी देर बाद यह खाने के लिए तैयार है और आप इसे सब को सर्व कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:डोसे के साथ इन 3 अलग तरह की चटनियों का लें स्वाद
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।