सिर्फ 10 मिनट में झटपट तैयार करें चॉकलेट पीनट बटर, ये रही विधि

अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। कई स्कूलों में ईयर एंड हो चुका है और वेकेशन शुरू हो चुकी हैं। पढ़ाई से फुर्सत मिलते ही अब आपके बच्चे नए-नए व्यंजनों को खाने की डिमांड करेंगे। जाहिर है, बच्चों की छुट्टियां होती ही इसलिए हैं कि वह घर पर रह कर खूब मस्ती करें और टेस्टी-टेस्टी खाना खाएं।
View this post on Instagram
चॉकलेट पीनट बटर Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें चॉकलेट पीनट बटर।
Ingredients
- मूंगफली- डेढ़ कप
- ऑलिव ऑयल- 1 बड़ा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- चॉकलेट- आधा कप
- शहद- 2 बड़ा चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा कर लें। अब गैस पर एक पैन रखें और मूंगफली को रोस्ट कर लें।
- Step 2:
एक प्लेट में रोस्ट की हुई मूंगफली को निकालें और उसके छिलके को रिमूव करें।
- Step 3:
छिलके निकालने के बाद मूंगफली को ग्राइंडर कर लें।
- Step 4:
इसका पाउडर बनाने के बाद पीनट पाउडर तैयार हो जाएगा।
- Step 5:
फिर इसमें आप शहद और ऑलिव ऑयल डाल कर दोबारा ब्लैंड करें।
- Step 6:
चॉकलेट को माइक्रोवेव में 30 सेकेंड के लिए रख दें।
- Step 7:
चॉकलेट मेल्ट होने पर पीनट के पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- Step 8:
बस हो गया आपका काम, यकीनन यह आपके बच्चे को बहुत पसंद आएगा।
ऐसे में रोज नई डिश की रेसिपी लाना आसान काम नहीं है। इसलिए हमने सोचा तो क्यों ना आपकी थोड़ी मदद कर ली जाए और पीनट बटर की डिफरेंट रेसिपी आपके साथ साझा की जाए। बता दें यह पीनट बटर चॉकलेट से तैयार किया गया है, जिसे बनाने के लिए आपको ज्यादा वक्त नहीं लगेगी।
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा कर लें। अब गैस पर एक पैन रखें और गर्म करने के बाद मूंगफली को रोस्ट कर लें।
- आपको मूंगफली को रोस्ट करते वक्त काफी ध्यान देना है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी, तो मूंगफली कड़वी हो सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- जानें दाल में नमक और हल्दी कब डालें, पकाते वक्त या तड़का लगाते समय?
- अब आप एक प्लेट में रोस्ट की हुई मूंगफली को निकालें और उसके छिलके को रिमूव करें। छिलके निकालने के बाद मूंगफली को ग्राइंडर कर लें।
- इसका पाउडर बनाने के बाद पीनट पाउडर तैयार हो जाएगा। फिर इसमें आप शहद और ऑलिव ऑयल डाल कर दोबारा ब्लैंड करें और एक थिक पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इस पेस्ट को एक बड़े बाउल में निकाल लें। फिर इसमें नमक डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अब एक बाउल में चॉकलेट लें।
इसे जरूर पढ़ें- Safety Tips: अब मिर्ची काटने के बाद हाथों में नहीं होगी जलन, बस फॉलो करें ये जबरदस्त उपाय
- इसे माइक्रोवेव में 30 सेकेंड के लिए रख कर उसे मेल्ट होने दें। चॉकलेट मेल्ट होने पर पीनट के पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स करें। (मूंगफली से तैयार इन स्वादिष्ट डिशेज को आप भी करें ट्राई)
- इसके बाद, इसे एक कांच के जार में डालें और स्टोर करके रख दें। बस हो गया आपका काम, यकीनन यह आपके बच्चे को बहुत पसंद आएगा।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।