Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

झटपट तैयार करें चिकन टिक्का, यह रही आसान रेसिपी 

अगर आपका नॉनवेज खाने का मन कर रहा है, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि हम चिकन टिक्का की आसान विधि साझा कर रहे हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-06, 12:13 IST
how to make chicken tikka in hindi

चिकन कई लोगों को इतना पसंद होता है कि वो हफ्ते में दूसरे या तीसरे दिन खाते ही हैं। खास बात यह है कि इससे कई तरह की डिशेज बनाई जा सकती है। वैसे डिश कोई भी हो, लेकिन जब तक सॉफ्ट और रसदार ना हो, तब तक इसे खाने में मजा नहीं आता है। 

यही वजह है कि कुछ लोग चिकन को बनाने से पहले मैरीनेट करना पसंद करते हैं। चिकन को मैरीनेट करने से खाने में अलग ही स्वाद आता है जैसे- अगर आप चिकन टिक्का बना रहे हैं तो इसे मैरीनेट करना जरूरी हो जाता है। इसलिए कई लोग घर पर टिक्का बनाने की बजाय मार्केट से खरीदना पसंद करते हैं। 

चिकन टिक्का Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें चिकन टिक्का।

Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 500 ग्राम- बोनलेस चिकन
  • 1 बड़ा चम्मच- अदरक लहसुन पेस्ट
  • आधा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच- नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच- हल्दी
  • आधा चम्मच-चाट मसाला
  • 2 चम्मच-बेसन
  • 1 चम्मच- कसूरी मेथी
  • 2 चम्मच- तेल
  • 1 चम्मच-दही
  • स्वादानुसार- नमक

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें।

  2. Step 2:

    एक बाउल में सभी मसाले और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

  3. Step 3:

    अब इसमें चिकन के धुले हुए टुकड़े डालें और 2 घंटे के लिए ढककर फ्रिज में रख दें।

  4. Step 4:

    मैरीनेट करने के बाद चिकन को लकड़ी की स्टिक में सेट करने के रख दें।

  5. Step 5:

    अब एक एक करके तैयार की गई स्टिक को तवे पर रखकर रोस्ट कर लें।

  6. Step 6:

    जब हमारा चिकन टिक्का पक जाए, तो एक प्लेट में गरमा-गरम निकाल लें।

मगर अब आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपके लिए चिकन टिक्का की आसान विधि लेकर आए हैं। इसे वीकेंड पर ट्राई किया जा सकता है, तो देर किस बात की चिकन टिक्का की रेसिपी-

चिकन टिक्का बनाने की विधि 

easy chicken tikka recipe

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर चिकन की टुकड़ों को अच्छी तरह से धोकर सूखने के लिए रख दें। 
  •  जब चिकन का सारा पानी निकल जाए, तो मसाला तैयार कर लें। एक बाउल में दही, नमक, नींबू का रस, बेसन कसूरी मेथी सभी मसाले और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

इसे जरूर पढ़ें-  चिकन की ये 3 बेस्ट रेसिपी और कुकिंग टिप्स, जानें

  • अब इसमें चिकन के धुले हुए टुकड़े डालें और 2 घंटे के लिए ढककर फ्रिज में रख दें। अगर आपके पास ज्यादा वक्त नहीं है, तो 15 मिनट भी रख सकते हैं। 
  • मैरीनेट करने के बाद चिकन को लकड़ी की स्टिक में सेट करने के रख दें। फिर एक ग्रिल पैन में थोड़ा-सा तेल लगाकर चिकना कर लें। 
  • अब एक एक करके तैयार की गई स्टिक को तवे पर रखकर हल्की आंच पर 10 मिनट तक रोस्ट कर लें। अच्छी तरह से रोस्ट करने के बाद एक बाउल में निकाल लें। 

इसे जरूर पढ़ें-  चिकन बनाने से पहले जान लें उसे साफ करने का परफेक्ट तरीका

  • जब हमारा चिकन टिक्का पक जाए, तो एक प्लेट में गरमा-गरम निकाल लें। फिर इसे हरी चटनी और प्याज की सलाद के साथ सर्व करें। 
  • बस हो गया आपका काम, अगर आप चाहें तो इसे रोटी के साथ भी खा सकते हैं। 

Image Credit- (@Freepik)  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।