चिकन बनाने से पहले जान लें उसे साफ करने का परफेक्ट तरीका

अगर आप चिकन बना रही हैं लेकिन आपको उसे धोने का सही तरीका नहीं मालूम है तो यहां बताएं टिप्स आपके काम आ सकते हैं।   
Updated:- 2022-03-25, 11:39 IST
perfect way to clean chicken before cooking tips

सेहत को दुरुस्त रखने के लिए ज़रूरी है समय-समय पर पोषक तत्वों का सेवन करते रहना। इसके लिए कई लोग फल और सब्जियों के साथ मांसाहारी खाद्य पदार्थों का सेवन नियमित रूप से करते रहते हैं। मांसाहारी खाद्य पदार्थों में अंडा और मछली के साथ-साथ चिकन को भी हेल्थ के लिए बेस्ट आहार माना जाता है। इसके सेवन से कई बीमारियों को दूर किया जाता सकता है। डॉक्टर भी किसी-किसी मरीज को नियमित चिकन खाने की सलाह भी देते हैं।

लेकिन चिकन बनाने से पहले उसे सही तरीके से साफ करना बहुत मनाये रखता है। कई लोग तो बिना साफ किए चिकन को बनाने लगते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ शानदार टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से चिकन को साफ कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं।

पहले अपने हाथों को धोएं

perfect way to clean chicken before cooking inside

जी हां, किसी भी चीज की सफाई करने से पहले अपने हाथों की सफाई बहुत ज़रूरी है। इसके लिए किसी साबुन या लिक्विड से कम से कम 20 सेकंड तक अच्छी तरह से धो लें। क्योंकि, आपके हाथों में पहले से ही कोई बैक्टीरिया है, तो वह चिकन को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए चिकन साफ करने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोएं और बैक्टीरिया को चिकन में ट्रांसफर होने से रोकें।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली की वो जगहें जहां एक बार राजमा चावल खाने के बाद बार-बार पहुंचेंगे

नमक का करें उपयोग

perfect way to clean chicken before cooking inside

किचन में मौजूद नमक एक ऐसा पदार्थ है जिसकी मदद से किचन को आप साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको अधिक मेहनत भी करने की ज़रूरत नहीं है। सबसे पहले एक लीटर पानी हल्का गर्म कर लीजिए। पानी गर्म होने के बाद एक से दो चम्मच नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अब इस मिश्रण में चिकन को डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। (मलाई चिकन टिक्का) कुछ देर बाद एक-एक पीस को अच्छे से साफ करके निकाल लीजिए और फिर नॉर्मल पानी से साफ कर लीजिए। इससे चिकन में मौजूद अतिरिक्त खून या बाल आसानी से साफ हो जाते हैं।

नींबू का रस करें इस्तेमाल

perfect way to clean chicken before cooking inside

जी हां, नमक के अलावा किचन में मौजूद नींबू का रस भी चिकन की सफाई के लिए एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। इसके इस्तेमाल से चिकन में चिपके अतिरिक्त खून या बाल आसानी से साफ हो जाते हैं। इसके लिए एक लीटर हल्का गर्म पानी में दो से तीन चम्मच नींबू का रस डालकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें। 5 मिनट बाद एक-एक पीस को अच्छे से साफ करके प्लेट में निकाल लीजिए। अब आप नॉर्मल पानी में भी एक बार साफ कर लीजिए।

हल्दी या सिरके वाले पानी का करें इस्तेमाल

perfect way to clean chicken before cooking inside

चिकन को बैक्टीरिया फ्री बनने के लिए जरूरी है कि आप चिकन को बनाने से पहले सिरके वाले पानी में डाल दें या फिर हल्दी वाले पानी डालकर कुछ देर छोड़ दें। ऐसे करके से चिकन में लगे बैक्टीरिया दूर हो जाएंगे और उसमें से बदबू भी नहीं आएगी। हल्दी या सिरके वाले पानी से साफ करने के बाद आप एक बार नॉर्मल पानी से भी चिकन को ज़रूर साफ करें।(बटर चिकन रेसिपी)

इसे भी पढ़ें:घर पर शाही पनीर मसाला का पाउडर बनाने के लिए आसान टिप्स

इन बातों का भी रखें ध्यान

perfect way to clean chicken before cooking inside

चिकन की सफाई करने से पहले हाथ में एक प्लास्टिक की थैली ज़रूर लपेट लें। चिकन की सफाई करने के बाद गर्म पानी से अपने हाथों की ज़रूर सफाई करें। इन आसान टिप्स एंड हैक्स को अपनाने के बाद चिकन बनाने के करने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।