सिर्फ 5 मिनट में बनाएं बिहारी स्टाइल चूड़ा भुजा, मन को भा जाएगा स्वाद

बिहारी खाने की बात की जाए तो लिट्टी चोखा का नाम सबसे पहले हमारे दिमाग में आता है। पर क्या आपको पता है कि बिहार न सिर्फ अपने ऐतिहासिक कल्चर बल्कि स्वादिष्ट व्यंजनों को लेकर भी फेमस है। देश से लेकर विदेशों तक बिहारी खाने की धूम है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले कई लोग देश-विदेश में कई जगहों में बसे हुए हैं। यही वजह है कि हमें चलते-फिरते बिहारी व्यंजनों का लुत्फ उठाने को मिल जाता है।
आपने भी कई बार बिहारी फूड्स का लुत्फ उठाया होगा, पर क्या चूड़ा भुजा बनाकर खाया है? अगर नहीं, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से बिल्कुल बिहारी स्टाइल चूड़ा भुजा तैयार किया जा सकता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं बिहारी स्टाइल चूड़ा भुजा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में-
बिहारी स्टाइल चूड़ा भुजा Recipe Card
इस तरह झटपट तैयार करें बिहारी स्टाइल चूड़ा भुजा।
Ingredients
- चूड़ा-250 ग्राम
- मटर- 200 ग्राम
- मूंगफली का दाना- 150 ग्राम
- प्याज- 1 (कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 4 (कटी हुई)
- अदरक- 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- स्वादानुसार- नमक
- काला नमक- आधा छोटा चम्मच
- घी- 5 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार कर लें।
- Step 2:
फिर पैन में 2 चम्मच घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
- Step 3:
जब घी गर्म हो जाए, तो चूड़ा डालकर हल्का ब्राउन होने तक भुन लें।
- Step 4:
फिर काला नमक, स्वादानुसार नमक और बचा हुआ घी डालकर 5 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।
- Step 5:
फिर ऊपर से हरा धनिया डालें और चाय के साथ गर्मागर्म बिहारी स्टाइल चूड़ा भुजा सर्व करें।
विधि
- सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार कर लें और एक बाउल में 1 प्याज, आधा इंच अदरक (इन तरीकों से करें अदरक का इस्तेमाल) और 4 हरी मिर्च को बारीक काटकर रख लें।
- फिर गैस पर पैन गर्म करने के लिए रखें और 2 चम्मच घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- इन बिहारी लजीज खानों को एक बार ज़रूर ट्राई करें
- जब घी गर्म हो जाए, तो चूड़ा डालकर हल्का ब्राउन होने तक भुन लें। हल्का ब्राउन होने के बाद मूंगफली, कटा हुआ प्याज, कटी हुई हरी मिर्च डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
- फिर काला नमक, स्वादानुसार नमक और बचा हुआ घी डालकर 5 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।
- अगर आप चाहें तो चाट मसाला भी डाल सकती हैं। जब चूड़ा अच्छी तरह से क्रिस्पी हो जाए, तो एक बड़े बाउल में निकाल लें।
इसे जरूर पढ़ें- ये 4 टेस्टी महाराष्ट्रीयन दाल और आमटी रेसिपी आप जरूर ट्राई करें
- फिर ऊपर से हरा धनिया डालें और चाय के साथ गर्मागर्म बिहारी स्टाइल चूड़ा भुजा सर्व करें। वैसे तो बिहार में चावल का भी इस्तेमाल किया जाता है अगर आप चाहें तो चावल को उबालकर डाल सकते हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।