इंदौरी स्टाइल भुट्टे का कीस बनाने का ये स्पेशल तरीका नहीं जानते होंगे आप 

अगर आप भुने हुए भुट्टे खाते- खाते बोर हो गए हैं, तो आप कीस बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-12, 11:51 IST
Bhutte ka Kees

कॉर्न सबसे ज्यादा खाया जाने वाला एक पॉपुलर फूड है, जिसे वेजिटेबल और होल ग्रेन दोनों ही तरीकों से बनाया जाता है। आमतौर पर लोग इसको उबालकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन बरसात में भुने हुए भुट्टे ज्यादा खाते हैं। हालांकि, रोज-रोज भुने हुए भुट्टे खाना या फिर खरीदना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। 

इसलिए हम कॉर्न को ज्यादा उबालना पसंद करते हैं और इससे सब्जी से लेकर पकौड़े, पराठे और यहां तक की ढेर सारे कॉर्न के कई स्नैक्स आइटम्स तैयार कर लेती हैं। मगर क्या आपने कभी भुट्टे का कीस तैयार किया है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि क्या है। 

भुट्टे का कीस Recipe Card

इन तरीकों से ट्राई करें भुट्टे का कीस।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • भुट्टे- 2 (दाने निकले हुए)
  • हरी मिर्च- 1 (कटी हुई)
  • सौंफ- 2 चम्मच
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • हींग- चुटकी भर
  • नमक- स्वादानुसार
  • बेसन- 1 कप

Step

  1. Step 1:

    कीस बनाने के लिए सबसे पहले ताजे भुट्टे के दाने निकाल लें। आप चाहें तो उबालकर भी भुट्टे का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  2. Step 2:

    अगर आप कच्चे भुट्टे के दाने इस्तेमाल कर रहे हैं, तो दो घंटे के लिए उबालने के लिए रख दें। 

  3. Step 3:

    फिर मिक्सी के जार में हरी मिर्च और करी पत्ते के साथ हल्का दरदरा पीस लें।

  4. Step 4:

    अब गैस पर एक कड़ाही में 2-3 टेबल स्पून तेल गर्म कर लें और जीरा तथा सौंफ डाल कर चटका लें।

  5. Step 5:

    सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह से पकाएं और हल्की आंच पर खुशबू आने तक पका लें।

बनाने का तरीका 

  • कीस बनाने के लिए सबसे पहले ताजे भुट्टे के दाने निकाल लें। आप चाहें तो उबालकर भी भुट्टे का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • अगर आप कच्चे भुट्टे के दाने इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बेहतर होगा कि उन्हें दो घंटे के लिए उबालने के लिए रख दें। 

इसे जरूर पढ़ें-  आटे में लग जाते हैं कीड़े, तो इस तरह से करें स्टोर

  • फिर मिक्सी के जार में हरी मिर्च और करी पत्ते के साथ हल्का दरदरा पीस लें। अगर जरूरत हो तो पानी का इस्तेमाल करें। 
  • अब गैस पर एक कड़ाही में 2-3 टेबल स्पून तेल गर्म कर लें और जीरा तथा सौंफ डाल कर चटका लें। फिर पीसकर रखे हुए भुट्टे का पेस्ट डाल दें। 

इसे जरूर पढ़ें-  नवरात्रि में फलाहारी भोजन के लिए इस्तेमाल करें ये सात्विक मसाले

  • सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह से पकाएं और हल्की आंच पर खुशबू आने तक पका लें। ऊपर से हरा धनिया डालें और गर्मागर्म सर्व करें। 

Image Credit- (@Freepik)  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।