चने की दाल से झटपट तैयार करें ताजा बेसन का आटा, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

बेसन का इस्तेमाल आमतौर पर हर घर के किचन में होता है। बेसन से आप मीठे से लेकर नमकीन तक कई बेहतरीन रेसिपीज तैयार कर सकती हैं। हालांकि, मार्केट में आपको बेसन की कई तरह की वैरायटी मिल जाएंगी, जिसे आप अपनी बजट के हिसाब से खरीद सकती हैं।
मगर क्या आपके दिमाग में यह ख्याल आया है कि आपका लाया हुआ बेसन कहीं नकली तो नहीं? क्योंकि आजकल लोग बेसन में कई तरह की मिलावट करते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है। कई लोग बेसन में खेसारी दाल से बने आटे की मिलावट करते हैं। ऐसे में शुद्ध बेसन का उपयोग करना बेहद जरूरी हो जाता है।
मगर क्या आपको मालूम है कि बाजार से मिलावटी बेसन खरीदने की जगह आप घर पर चने की दाल से बेसन बना सकती हैं। जी हां, आपने सही सुना क्योंकि आज हम आपको चने की दाल से बेसन बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं, जिसका आप इस्तेमाल कर सकती हैं।
दाल से कैसे बनाएं बेसन

- चने की दाल से बेसन बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में लगभग 500 ग्राम चना दाल लें।
- इसके बाद चना दाल को साफ करें और धोकर लगभग 2 घंटे के लिए रख दें। (चना दाल फ्राई चाट रेसिपी)
- अब गैस पर हल्की आंच पर पैन गर्म करें और चने की दाल डालकर 7 से 10 मिनट तक भून लें।
- अब दाल को एक बाउल में निकालें और फिर मिक्सर में डालकर महीन पीस लें।
- फिर इस मिश्रण को छलनी से छान लें और एक डिब्बे में स्टोर कर लें।
- अब आप इसे बेसन के तौर पर रेसिपीज में इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- सिर्फ 30 रुपये के बेसन से तैयार करें ये स्वादिष्ट स्नैक्स, जानें आसान रेसिपीज
दाल को पीसते समय इन बातों का रखें ध्यान
- आप मिक्सर में एक साथ बहुत सारी दाल न डालें।
- दाल को ठंडा करने के बाद ही पीसें। (बेसन के स्पंजी अप्पे रेसिपी)
- अगर दाल नहीं पीस रही है तो पहले दाल को मैदा में डालकर निकाल लें।
- ऐसा करने से दाल आसानी से पीस जाएगी।
बेसन को कैसे स्टोर करें?

अगर आपने बेसन ढंग से स्टोर नहीं किया, तो यह खराब होने लगता है। इसलिए आपको बेसन स्टोर करते वक्त कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
- बेसन को हमेशा किसी एयरटाइट कंटेनर में ही रखें और कंटेनर को किसी डार्क और ठंडी जगह पर रखें।
- बेसन को डिब्बे से निकालते वक्त कभी भी गीले हाथों और चम्मच का इस्तेमाल न करें। (बेसन को स्टोर करने के हैक्स)
- बेसन को बहुत देर तक खुला न रखें। इसकी फ्रेशनेस और फ्लेवर उड़ जाएगी तो बेसन गीला और बेस्वाद लगने लगेगा।
- आप बेसन को कीड़ों से बचाने के लिए कंटेनर में नीम के पत्ते डाल दें।
इसे ज़रूर पढ़ें-बेसन से बनाएं ये टेस्टी स्नैक्स, टेस्ट में हैं लाजवाब
तो देखा आपने कितना आसान है घर में बेसन बनाना। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
