बेसन से झटपट बनाएं स्पंजी अप्पे, नोट करें रेसिपी

आपने यकीनन चावल या फिर साबूदाने के अप्पे खाए होंगे, लेकिन इस बार आप बेसन के अप्पे की ये रेसिपी जरूर ट्राई करें।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-08-10, 07:06 IST
besan appe recipe at home

भारत के कई राज्यों में लोग ब्रेकफास्ट में अप्पे खाते हैं क्योंकि अप्पे न सिर्फ स्वाद में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। हालांकि, कई जगहों पर लोग अप्पे स्नैक्स में बनाकर खाते हैं और आपने भी यकीनन सूजी साबूदाना या फिर चावल के अप्पे खाए होंगे। क्योंकि सूजी और चावल के अप्पे भारत के कई राज्यों में फेमस है।

लेकिन क्या आपने बेसन से बने अप्पे खाए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं, बचे हुए ब्रेड से तैयार होने वाले बेसन के स्पंजी अप्पे की आसान रेसिपी के बारे में। बता दें कि इस आसान रेसिपी से आप मिनटों में बेसन के अप्पे तैयार कर सकती हैं और स्नैक्स का भरपूर लुत्फ उठा सकती हैं।

बेसन के स्पंजी अप्पे Recipe Card

आप इन आसान स्टेप्स से बेसन के अप्पे तैयार कर सकती हैं।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 1 कप बेसन
  • 1- आलू (उबले हुए)
  • 6- हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1- टमाटर (कटा हुआ)
  • 150 ग्राम- पनीर (बारीक कटा हुआ)
  • 1- प्याज (कटा हुआ)
  • आधा चम्मच- लाल मिर्च
  • 1- अदरक (पिसा हुआ)
  • स्वादानुसार- नमक
  • आधा चम्मच- हल्दी
  • आवश्यकतानुसार- तेल

Step

  1. Step 1:

    बेसन के अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर मैश कर लें और एक बाउल में निकाल लें।

  2. Step 2:

    फिर बाउल में बेसन को छान कर रख लें ताकि बेसन अच्छी तरह से साफ हो जाए।

  3. Step 3:

    अब इसी बाउल में मैश किए हुए आलू, अदरक, पनीर और हरी मिर्च का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।

  4. Step 4:

    अब अप्पे पैन गर्म करें फिर इस मिश्रण को डालें और 10 से 15 मिनट तक पकने दें।

  5. Step 5:

    फिर बेसन के अप्पे को आप दूसरी तरफ से भी फ्राई कर लें और फिर इसे अप्पे पैन से निकाल लें।

  6. Step 6:

    बस आपके बेसन के भरवां अप्पे तैयार हैं। आप इसे नारियल की चटनी या हरा धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।

बनाने का तरीका

Besan appe recipe in hindi ()

  • बेसन के अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर मैश कर लें और एक बाउल में निकाल लें।
  • फिर बाउल में बेसन को छान कर रख लें ताकि बेसन अच्छी तरह से साफ हो जाए। (हरी मटर की इडली)

इसे ज़रूर पढ़ें- बची हुई ब्रेड से 10 मिनट में बनाएं भरवां अप्पे, जानिए आसान विधि

  • अब इसी बाउल में मैश किए हुए आलू, अदरक, पनीर और हरी मिर्च का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • फिर उसमें नमक, मिर्च और सभी मसाले डालें और कुछ देर के लिए रख दें।
  • अब अप्पे पैन गर्म करें फिर इस मिश्रण को डालें और 10 से 15 मिनट तक पकने दें।
  • फिर बेसन के अप्पे को आप दूसरी तरफ से भी फ्राई कर लें और फिर इसे अप्पे पैन से निकाल लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- सिर्फ 30 रुपये के बेसन से तैयार करें ये स्वादिष्ट स्नैक्स, जानें आसान रेसिपीज

  • बस आपके बेसन के भरवां अप्पे तैयार हैं। आप इसे नारियल की चटनी या हरा धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।