आलू की मठरी 10 मिनट बनाएं, सब हो जाएंगे दीवाने

मठरी एक ऐसा स्नैक है जो सिर्फ त्यौहारों में नहीं बल्कि आम दिनों में भी आपकी चाय का स्वाद बढ़ा सकती है। आज चलिए मठरी में थोड़ा ट्विस्ट दें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-10-16, 07:00 IST
aloo ki mathri at home

क्या आपको पता है कि मठरी एक राजस्थानी स्नैक है? राजस्थान में बनने वाला यह स्नैक आज इतना लोकप्रिय है कि भारत के हर कोने में इससे कई सारे वेरिएशन आपको मिलेंगे। इसकी क्रंची लेयर चाय के साथ गजब का जायका देती है। खस्ता मठरी बनाना हमेशा थोड़ा सा मुश्किल होता है। अगर इसका आटा सही तरीके से न गूंथा गया हो तो यह बहुत कड़क हो सकता है। कई बार ठीक से ने गूंथने में यह वैसे खस्ता नहीं बनती है। इसलिए जरूरी है कि आप इसकी तैयारी ठीक ढंग से करें।

आलू की मठरी Recipe Card

घर पर 10 मिनट में बनाएं आलू की मठरी

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Ankita Bangwal

Ingredients

  • 1 कप आलू (उबले और ग्रेट किए हुए)
  • 1 कप मैदा
  • 1/2 कप सूजी
  • 1/3 कप गेहूं का आटा
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1/4 छोटा चम्मच सफेद तिल
  • तलने के लिए तेल

Step

  1. Step 1:

    आलू को उबालकर ठंडा करें और पिर उसे छीलकर ग्रेट कर लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद, एक मिक्सिंग बाउल में मैदा छानकर डालें और उसमें सूजी और गेहूं का आटा मिलाएं। अब इसमें थोड़ा सा नमक, अजवाइन डालें और हाथ से मसलें।

  3. Step 3:

    अब थोड़ा सा तेल डालें और साथ ही कद्दूकस किए आलू डालकर आटा गूंथ लें। इस आटे को सेट करने के लिए 15 मिनट के लिए लिए रखें।

  4. Step 4:

    इसके बाद छोटी लोइयां बनाएं और उसे हाथों से चपटा कर लें। थोड़ा-थोड़ा तेल लगाकर उसे बेल लें।

  5. Step 5:

    इसके बाद इसमें चाकू या कांटे से छेद करें और फिर थोड़ा-थोड़ा बेल लें।

  6. Step 6:

    इसके बाद एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें और इन्हें क्रिस्पी होने तक तल लें।

अब मठरी तो सब बनाते हैं, लेकिन क्या आपने आलू की मठरी के बारे में कभी सुना है? या कभी इसका मजा लिया है? अगर नहीं तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको आलू की मठरी बनाने का तरीका बताएं।

बनाने का तरीका-

mathri recipe tips

  • मठरी बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री इकट्ठा कर लें और आलू को अगर उबाला नहीं है तो पहले उसे उबाल कर रख लें। ध्यान रखे की आलू बहुत ज्यादा न गले।
  • आलू उबल जाने के बाद इन्हें कुछ देर ठंडा होने के लिए रखें। इन्हें छीलकर एक मिक्सिंग बाउल में ग्रेट कर लें।

इसे भी पढ़ें: घर पर आसानी से बनाएं जीरा और पुदीने की मठरी, जानें रेसिपी

  • अब एक दूसरे मिक्सिंग बाउल में मैदा, सूजी और गेहूं का आटा छानकर कर रख लें। इसके बाद इसमें नमक, चिली फ्लेक्स, कूटी हुई अजवाइन डालकर मिला लें। इसके बाद इसमें सफेद तिल और थोड़ा तेल डालकर इसे हाथों से मसलकर रख लें।
  • अब इसमें ग्रेट किए हुए आलू डालकर आटा गूंथ लें और इसे 15 मिनट सेट करके रख लें। निर्धारित समय बाद, इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर रख लें।

इसे भी पढ़ें: घर पर झटपट बनाएं प्याज की मठरी, चाय-नाश्ते के लिए है परफेक्ट

  • सारी बॉल्स को हाथों से थोड़ा-थोड़ा दबाकर रखें। इनमें एक फोर्क से छेद करें। एक कढ़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें तैयार मठरी डालकर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा कर लें। आपकी आलू की क्रिस्पी और स्वादिष्ट मठरी तैयार है। इसका मजा गर्मागर्म चाय के साथ ले सकते हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।