घर पर झटपट बनाएं प्याज की मठरी, चाय-नाश्ते के लिए है परफेक्ट

चाय के साथ क्या स्नैक्स खाए जाएं इसके बारे में कई बार हम सोच नहीं पाते हैं। चाय-नाश्ता करना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन रोज़-रोज़ बिस्किट या नमकीन खाना भी सही नहीं है। तो क्यों न कुछ ऐसा ही एक बार में बना लिया जाए जो कई दिनों तक चाय के साथ हमारी भूख को शांत करने के काम आए। पालक या मेथी के फ्लेवर की मठरी तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन क्या आपने प्याज की मठरी खाई है? आज हम आपको प्याज की मठरी बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप 30 मिनट के अंदर बनाकर रख सकते हैं।
प्याज की मठरी Recipe Card
अगर आप प्याज की मठरी बनाना चाहती हैं तो इसे आधे घंटे के समय में तैयार किया जा सकता है और करीब दो हफ्ते तक स्टोर किया जा सकता है।
Ingredients
- 1 मीडियम प्याज कटा हुआ
- 1.5 कप मैदा
- 2 चम्मच आटा
- 2 चम्मच बेसन
- 2 चम्मच सूजी
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1 चुटकी हींग
- 2 चम्मच सूखी मेथी की पत्तियां
- नमक स्वादानुसार
- 3 चम्मच गर्म घी
- तलने के लिए तेल
Step
- Step 1:
एक बर्तन में आटा, मैदा, बेसन, सूजी, जीरा, अजवाइन, हींग, मेथी, नमक और घी मिलाकर आटा गूंथ लें।
- Step 2:
थोड़े से पानी का इस्तेमाल कर कड़क आटा गूंथ लें और इसे कपड़े से ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें।
- Step 3:
अब इसकी लोई बनाकर इसे बेल लें और फोर्क से थोड़े छेद कर दें।
- Step 4:
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर इसे तल लें और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
- Step 5:
इसे टिशू पेपर में निकालकर एक्स्ट्रा तेल कम करें।
- Step 6:
इसे एयरटाइट कंटेनर में बंद कर स्टोर करें और जब मन करे तब स्नैक्स की तरह खाएं।
विधि-
- सबसे पहले आपको इसका आटा बनाना है। हर तरह की मठरी की तरह इसके आटे को भी थोड़ी देर रखना पड़ता है इसलिए अगर आपको थोड़ा टाइम देना होगा इसे।
- आप मैदा, सूजी, बेसन, आटा आदि मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दें। आपको ध्यान ये रखना है कि मैदे को छोड़कर सभी एक ही मात्रा में होने चाहिए।
- अब आप जीरा, अजवाइन, हींग, सूखी मेथी, नमक, प्याज और घी आदि को बहुत अच्छे से मिला लीजिए। घी को थोड़ा सा गर्म करके मिलाइएगा।
- अब जैसे आप पूड़ी का आटा गूंथते हैं वैसे ही थोड़ा कड़क आटा गूंथ लें और इसे एक नम कपड़े से ढंककर रख दें।
- अब इस आटे की लोई बनाएं और इसे मठरी की शक्ल दें। अगर आपके पास कुकी कटर आदि है तो आप इसे अलग-अलग शेप में भी काट सकते हैं।
- मठरी में फोर्क की मदद से थोड़े से छेद कर दें ताकि ये पूड़ी की तरह फूले नहीं और ये क्रिस्पी बन जाए।
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर इसे डीप फ्राई करें। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक क्रिस्पी फ्राई करना है।
- इसे निकालकर बटर पेपर में ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब इसे आप किसी एयरटाइट कंटेनर में बंद करके रखें और चाय के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।