Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

इन ट्रिक्स से तैयार करें अचारी प्याज, डिनर में आ जाएगा मजा

अगर आप प्याज का सलाद खाकर बोर हो गए हैं, तो इसे अचारी स्वाद दिया जा सकता है। बस आपको इस लेख में बताई गई रेसिपी को फॉलो करना होगा। 
Updated:- 2023-06-08, 11:20 IST
achari pyaz easy recipe

कोई भी फंक्शन हो या कुछ स्पेशल हो........छोले, आलू की सब्जी, पनीर की सब्जी, चिकन के व्यंजनों के साथ प्याज जरूर परोसी जाती है। कुछ लोग प्याज खाने के इतने दीवाने होते हैं कि हर रोज अपनी थाली में प्याज जरूर शामिल करते हैं। हमारा यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि प्याज हमारी थाली का पारंपरिक हिस्सा है। कुछ हो या न हो लेकिन हमारी थाली में प्याज जरूर शामिल होती है.....बरहाल। 

यो तो थी बहुत बेसिक बातें....लेकिन कई बार कच्ची प्याज खाते-खाते बोरियत-सी लगने लगती है। ऐसे में प्याज में अचारी तड़का लगाया जा सकता है, जिसे सलाद के तौर पर परोसा जा सकता है। अचारी प्याज न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि खाने में स्वाद का तड़का भी लगाने का काम करती है। आइए जानते हैं अचारी प्याज बनाने की आसान रेसिपी क्या है। 

अचारी प्याज Recipe Card

इन आसान स्टेप्स से तैयार करें अचारी प्याज।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Salads
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • प्याज- 3 (गोल-गोल कटे हुए)
  • राई- 1 चम्मच (पिसी हुई)
  • हल्दी पाउडर- चुटकी भर
  • काली मिर्च पाउडर- चुटकी भर
  • नमक- स्वादानुसार
  • सरसों का तेल- 1 चम्मच
  • सफेद सिरका- 1 कप
  • सौंफ-धनिया- आधा कप (पिसा हुआ)

Step

  1. Step 1:

    प्याज को छीलकर गोल-गोल लच्छे के आकार में काट लें।

  2. Step 2:

    फिर बाउल में नमक, हल्दी पाउडर, राई, काली मिर्च पाउडर डालें। 

  3. Step 3:

    वहीं, 1 कप सौंफ-धनिया डालकर मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें।

  4. Step 4:

    अब सौंफ-धनिया का मसाला, सिरका और प्याज डालकर 1 दिन के लिए रख दें।

  5. Step 5:

    बस आपकी अचारी प्याज तैयार है, जिसे अपनी थाली का हिस्सा बनाया जा सकता है।

विधि 

achari onion

  • सबसे पहले 3 प्याज को छीलकर गोल-गोल लच्छे के आकार में काट लें। काटकर हाथों-हाथ पानी वाले बाउल में डालती जाएं।  
  • अच्छी तरह से मिलाने के बाद प्याज को दूसरे बाउल में निकाल लें। फिर बाउल में स्वादानुसार नमक, चुटकी भर हल्दी पाउडर, चुटकी भर राई, चुटकी भर काली मिर्च पाउडर डालें। 

इसे जरूर पढ़ें-  1 साल तक प्याज को कैसे स्टोर करें

  • वहीं, 1 कप सौंफ-धनिया डालकर मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें। साथ ही, प्याज को एक जार में डालकर 1 कप सिरका डालकर रख दें ताकि थोड़ा सा खट्टापन और स्वाद अच्छा हो जाए।
  • अब पिसा हुआ सौंफ-धनिया का मसाला डालकर 1 दिन के लिए रख दें। वैसे तो आप तुरंत भी खा सकते हैं, लेकिन सिरके की वजह से प्याज थोड़ी मुलायम होगी। 

इसे जरूर पढ़ें-  Easy Recipe: घर में बाजार जैसी टेस्टी प्याज की डिप कैसे बनाएं

  • बस आपकी अचारी प्याज तैयार है, जिसे अपनी थाली का हिस्सा बनाया जा सकता है। बेहतर होगा कि अचारी प्याज को चावल के साथ सर्व करें। 

Image Credit- (@Freepik)

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।