Gobhi Achari Sabzi Recipe: गोभी की ऐसी सब्जी आपने खाई नहीं होगी, हर बाइट में होगी स्वाद की बारिश

इस मौसम में सब्जियां बहुत ही अच्छी लगती हैं, क्योंकि इसका स्वाद काफी हल्का होता है। इसलिए घर में कभी आलू की भुजिया बनती है, तो कभी सब्जियों के साथ आलू इस्तेमाल किए जाते हैं। आपके यहां भी आलू गोभी, आलू बैंगन या आलू फली की सब्जी तैयार जाती होंगी। इस वक्त आलू गोभी जरूर खाया जाता है, जिसे बनाने के लिए एक ही रेसिपी को फॉलो किया जाता है।
इस बार ऐसा न करें, क्योंकि हम आपको बताएंगे आलू गोभी में अचारी ट्विस्ट डालने की रेसिपी। इसका स्वाद ही बहुत ही अच्छा होता है, जिसमें सरसों, सौंफ, कलौंजी, मेथी दाना और जीरा जैसे मसाले मिलकर खट्टा-तीखा स्वाद स्वाद देते हैं। साबुत धनिया को दरदरा पीसकर डालने से स्वाद दोगुना बढ़ जाता है।
अचारी आलू गोभी Recipe Card
आलू गोभी की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप सौंफ-धनिया का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Ingredients
- गोभी- 1
- दाना मेथी- 2 चम्मच
- सौंफ- 2 चम्मच
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- कलौंजी
- हींग- 1 चुटकी
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- साबुत धनिया- 2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- आधा कप
- आलू- 2
Step
- Step 1:
सबसे पहले गोभी और आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- Step 2:
अब एक कड़ाही में तेल डालकर जीरा, कलौंजी और हींग का तड़का लगाएं।
- Step 3:
तड़के के बाद आलू डालकर फ्राई करें, जब यह अच्छी तरह से कुरकुरे हो जाएं तो गोभी को भी डाल दें।
- Step 4:
फिर सभी मसाले जैसे नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं।
- Step 5:
अब गोभी और आलू पकने लगे, तो सौंफ-धनिया को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें।
- Step 6:
अब गैस बंद करें और गरमा-गरम रोटी के साथ सर्व करें।
अचारी आलू गोभी की विधि

- सबसे पहले गोभी को अच्छी तरह से साफ करके रखें। फिर आलू के छिलके उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
इसे जरूर पढ़ें- पत्ता गोभी से बनाएं ये दो मजेदार रेसिपीज
- काटने के बाद धोकर सूखने के लिए रख दें, ताकि तेल में डालने के बाद यह अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं।
- अब एक कड़ाही में तेल डालें और गर्म होने पर तड़का लगाएं। आप जीरा, कलौंजी और हींग को डालकर तड़का लगने दें।
- तड़के के बाद आलू डालकर फ्राई करें, जब यह अच्छी तरह से कुरकुरे हो जाएं तो गोभी को भी डाल दें।
- फिर सभी मसाले जैसे नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं। सिर्फ सौंफ-धनिया को छोड़कर बाकी सारा सामान डाल दें।
- अब गोभी और आलू पकने लगे, तो सौंफ-धनिया को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें। अब पकने के बाद गोभी आलू में इसे डाल दें।
इसे जरूर पढ़ें- पत्ता गोभी की सब्जी अगर है नापसंद, तो ट्राई करें ये टेस्टी रेसिपीज
- अच्छी तरह से मिलाएं और कुछ देर के लिए पकने के लिए छोड़ दें। अब गैस बंद करें और गरमा-गरम रोटी के साथ सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।