मूंग दाल से बनाएं कबाब, जानें इसकी आसान रेसिपी

आज हम आपको सिखाएंगे मूंग दाल के कबाब की रेसिपी। मूंग दाल का कबाब सुनाने में जितना मुश्किल लग रहा है, ये बनाने में उतना ही आसान है। वैसे ये कबाब उन लोगों को भी पंसद आएगा जो मूंग दाल खाना पंसद नहीं करते। तो आइए जानें मूंग दाल से कबाब बनाने का तरीका।
Updated:- 2019-03-27, 15:05 IST
moong daal kabab main

मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे लिए फायदेमंद होता है। मूंग दाल में कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति होती हैं। मूंग दाल खाने से ब्लड प्रेशर की समस्‍या, वजन बढ़ने की समस्‍या, कब्ज की समस्या से निजात मिलती है। इसलिए जब हम बीमार होते हैं तो डॉक्‍टर मूंग दाल की खिचड़ी खाने की सलाह देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम मूंग दाल की खिचड़ी खाकर बोर हो जाते हैं और हमारा दाल या खिचड़ी खाने का दिल नहीं करता और हमारी कोशिश होती है कि हम कुछ नया ट्राई करें और हमारा दिमाग मूंग दाल को और कितने त‍रीके से बनाकर खा सकते हैं इस ओर दौड़ता है। ऐसे में अगर आप भी मूंग दाल की खिचड़ी खाकर बोर हो गई हैं तो आज हम आपको मूंग दाल की एक नई डिश बनाना सिखाएंगे। आज हम आपको सिखाएंगे मूंग दाल के कबाब की रेसिपी। मूंग दाल का कबाब सुनाने में जितना मुश्किल लग रहा है, ये बनाने में उतना ही आसान है। वैसे ये कबाब उन लोगों को भी पंसद आएगा जो मूंग दाल खाना पंसद नहीं करते। तो आइए जानें मूंग दाल से कबाब बनाने का तरीका।

moong daal kabab inside

इसे जरूर पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं मखाना और बादाम का मिक्सचर, जानें इसकी रेसिपी

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 20 मिनट

पकाने का समय: 25 मिनट

मूंग दाल के कबाब रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

हरी मूंग दाल- 1 कप

दही- 1/2 कप

घी- 3 टेबल स्‍पून

लहसुन- 6 कली

हरी मिर्च- 2

जीरा- 1/2 टेबल स्‍पून

काली मिर्च पाउडर- 1/2 टेबल स्‍पून

लाल मिर्च पाउडर- 1 टेबल स्‍पून

गरम मसाला पाउडर- 1/2 टेबल स्‍पून

नमक- स्वादानुसार

moong daal kabab inside

मूंग दाल के कबाब रेसिपी बनाने का तरीका:

मूंग के दाल का कबाब बनाने की सोच रही हैं तो इसके लिए आपको एक दिन पहले से तैयारी करनी होगी। इसके लिए आप मूंग दाल को एक रात पहले भीगो दें। दूसरे दिन सुबह मूंग दाल का पानी निकाल लें।

सबसे पहले लहसुन को अच्‍छे से पीस लें। अब गैस पर धीमी आंच पर पैन में घी गर्म करें, अगर आप घी नहीं खाती हैं तो आप तेल का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

जब घी गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालें, जीरा ब्राउन हो जाने पर इसमें मूंग की भीगी हुई दाल और नमक डालें।

मूंग की दाल को धीमी आंच पर थोड़ी देर के लिए पकने दें। अब इसे एक कटोरे में निकाल लें और ठंडा कर लें। जब दाल ठंडी हो जाए तो इसे मिक्सर में डालकर अच्छी से पीस लें।

अब इसमें काली मिर्च पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं। दाल में इन मसालो को डालने के बाद अब इसमें दही डालें और अच्छी तरह से मिक्‍स कर लें।

अब इस पेस्‍ट के छोटे-छोटे हिस्से को हाथ से दबाकर छोटी-छोटी टिकिया बना लें। अब एक पैन को गैस पर तेज आंच पर रखें और उसमें तेल डालें और गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाए जो उसमें मूंग दाल की बनी हुई टिकिया डालें और फ्राई करें।

moong daal kabab inside

 

इसे जरूर पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं टेस्‍टी मलाई सोया चाप टिक्का, जानें इसकी आसान रेसिपी

जब मूंग दाल की टिकिया ब्राउन कलर की फ्राई हो जाए तो गैस बंद कर दें। आप चाहे तो इसे तवे पर भी बना सकती हैं।

आपके मूंग दाल के कबाब तैयार हैं। मूंग दाल के कबाब को आप हरी चटनी या टोमटो सॉस के साथ सर्व कर सकती हैं या आप इसे रोटी या पूरी के साथ भी खा सकती हैं। इन कबाब का मजा आप मसाला चाय के साथ ले सकती हैं।

Photo courtesy- (Archana's Kitchen, BetterButter, Craftlog & A2 Organic Products?)

 


 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।