बच्‍चों के लिए नाश्‍ते में बनाएं मिनी पटेटो पैनकेक, जानें इसकी रेसिपी

क्रंची पटेटो पैनकेक सुबह और शाम के लिए सबसे बेहतरीन नाश्‍ता है। इसे बनाने में बिल्‍कुल भी समय नहीं लगता और ये काफी आसान भी है।
Updated:- 2019-10-19, 09:09 IST
cook crunchy mini potato pancake at home main

नाश्तें में बच्चों की डिमांड हमेशा लजीज और टेस्‍टी चीजें खाने की होती है। ऐसे में अगर आप अपने बच्‍चे के लिए कुछ अलग और मजेदार बनाना चाहती हैं तो आज हम आपको बता रहे है मिनी पटेटो पैनकेक बनाने का तरीका। इसे जल्‍द ही ट्राई करें क्‍यों इसे बनाने में ना तो ज्‍यादा सामग्रियों की जरूरत पड़ती है और ना ही इसे बनाने में आपका बहुत ज्‍यादा समय जाएगा। आप इसे अपने बच्‍चे के लंच बॉक्स के लिए भी बना सकती है। वैसे भी दिन को एक अच्‍छी शुरुआत के लिए जरूरी है उनका नाश्ता बढ़िया हो। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

मिनी पटेटो पैनकेक Recipe Card

आलू को काला पड़ने से बचाने के लिए इस मिश्रण को तुंरत पकाएं।

★★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Reeta Choudhary

Ingredients

  • आलू- 1 कप
  • चावल का आटा- 1/2 कप
  • हरा धनिया- 1/4 कप
  • हरी मिर्च- 2 टेबल स्पून
  • मूंगफली- 2 टेबल-स्पून
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- अंदाजानुसार

Step

  1. Step 1:

    क्रंची मिनी पटेटो पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्‍छे से धोकर छिल लें और फिर इसे कद्दुकस कर लें। साथ ही, हरा धनिया और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें।

  2. Step 2:

    मूंगफली को मिक्‍सर में डालें और इसे दरदरा पीस लें। अब इस सभी सामग्रियों को बाउल में डालें और एक कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। पानी आप अपने अंदाज के अनुसार भी डाल सकती हैं।

  3. Step 3:

    अब गैस पर एक मिनी उत्तपा पैन चढ़ाए और इसे गर्म होने दें और इसमें थोड़ा सा तेल से लगाएं। अब हर एक सांचे में कम से कम दो टेबल स्पून घोल डालें और फैला लें। घोल आप अपने अंदाजानुसार भी डाल सकती हैं।

  4. Step 4:

    अब इसे एक साइड से पकने दें और जब ये एक साइड से पक जाए तो इसे पलट दें और इसमें थोड़े सा तेल लगाएं और दोनों तरफ से गोल्‍डन ब्राउन होने तक पका लें। तैयार है आपका टेस्‍टी और क्रंची मिनी पटेटो पैनकेक। इसे आप हरी चटनी और टोमॅटो सॉस के साथ गरमा गरम सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।