Kitchen Hacks: इलेक्ट्रिक केटल को साफ करने के आसान तरीके

आजकल पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक केटल का इस्तेमाल हर कोई करने लगा है। पानी गर्म करने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक केटल का यूज और भी कई चीजों को गरम करने और उबालने के लिए किया जाता है। मगर इसे साफ करने का सही तरीका क्या है, यह बहुत कम लोगों को पता है।
कई लोग तो इलेक्ट्रिक केटल को वैसे ही साफ कर लेते हैं, जैसे साधारण बर्तनों की धुलाई की जाती है। मगर ऐसा करने से आपकी इलेक्ट्रिक केटल खराब हो सकती है।
आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक केटल को साफ करने का सही तरीका अपना कर आप उसे लंबे वक्त तक इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे साफ रखने का तरीका बेहद आसान है और इसमें समय भी कम लगता है।
इस तरह दूर हो जाएगी बदबू
अगर आप इलेक्ट्रिक केटल का इस्तेमाल पानी उबालने के साथ-साथ दूसरी चीजों को गरम करने या उबालने के लिए भी करती हैं तो जाहिर है, उसमें हल्की सी महक आ जाती होगी। खासतौर पर अंडा उबालने ( जाने अंडा उबालने परफेक्ट तरीका) और चाय बनाने पर उसकी महक इलेक्ट्रिक केटल में रह ही जाती है। ऐसे में जब आप इसे पानी उबालने के लिए इस्तेमाल करती हैं तो पानी में अजीब सी गंध आने लग जाती हैं। अगर आपको इस गंध को इलेक्ट्रिक केटल से दूर करना है तो आप दो तरीके आजमा सकती हैं-
1. नींबू से करें साफ
- नींबू से साफ करने के लिए आपको सबसे पहले इलेक्ट्रिक केटल में पानी भरना होगा और फिर उसमें कटा हुआ नींबू डालना होगा।
- इसके बाद आप इलेक्ट्रिक केटल में पानी को उबालें और 10-15 मिनट के लिए गरम पानी को इलेक्ट्रिक केटल में भरा रहने दें। इसके बाद पानी को फेंक दें। ऐसा करने से केटल से आ रही गंध दूर हो जाएगी।
2. सिरके से करें साफ
- इलेक्ट्रिक केटल में नींबू के स्थान पर 1 बड़ा चम्मच सिरका डाल दें।
- फिर केटल में पानी भर दें और पानी को गरम करें।
- 10 मिनट तक गरम पानी को केटल में भरा रहने दें।
- इसके बाद पानी को फेंक दें। ऐसा करने पर केटल से आ रही खराब महक दूर हो जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें: Hacks: एक्स्पायर्ड पेट्रोलियम जेली का इस तरह करें इस्तेमाल
नई जैसी चमक लाने के लिए हैक
अगर आपकी इलेक्ट्रिक केटल में अंदर की ओर कुछ जम गया है और साधारण सफाई से नहीं निकल पा रहा है तो आपको बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना चाहिए बेकिंग सोडा में एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। आप यदि एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा पाउडर और 1 बड़ा चम्मच पानी मिक्स करके इलेक्ट्रिक केटल की सतेह पर डालती हैं और 15 मिनट बाद स्क्रब की मदद से इलेक्ट्रिक केटल की सफाई करती हैं तो यह झटपट साफ हो कर नई जैसी चमकने लगेगी।
इसे जरूर पढ़ें: Cleaning Tips: मिट्टी के बर्तनों को साफ करने का आसान तरीका जानें
इन टिप्स का भी रखें ध्यान
- अगर आपने इलेक्ट्रिक केटल में चाय, मैगी या फिर दूध गरम किया है तो इसे इस्तेमाल करने के तुरंत बाद साफ कर दें। यदि आप देर करेंगी तो इसमें पकाई गई सामग्री के बचे हुए अवशेष सूख जाएंगे और बाद में केटल को साफ करने में दिक्कत आएगी।
- इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी इलेक्ट्रिक केटल में पानी भर कर न रखें। ऐसा करने से इलेक्ट्रिक केटल में लगा हीटिंग एलिमेंट खराब हो सकता है।
- आपको इलेक्ट्रिक केटल की बहारी सफाई पर भी ध्यान देना चाहिए और हफ्ते में एक बार उसे साफ जरूर कर लेना चाहिए, इससे उसमें चमक आ जाएगी।
- अगर आपने इलेक्ट्रिक केटल में अंडे उबाले हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि फूटा हुआ अंडा इलेक्ट्रिक केटल में न डालें, वरना उसमें से महक आने लग जाएगी। अंडे की महक को इलेक्ट्रिक केटल से दूर कर पाना भी आसान नहीं होता है।
- इलेक्ट्रिक केटल को कभी भी रनिंग टैप के नीचे रख कर न साफ करें। इससे उसके हीटिंग एलिमेंट को छति पहुंच सकती है।
- इलेक्ट्रिक केटल को साफ करने के लिए बर्तन धोने वालें साबुन ( इन चीज़ों को बर्तन के साबुन से न करें साफ) की जगह लिक्विडडिश क्लीनर का इस्तेमाल करें क्योंकि इसे केतल से बाहर निकालना बेहद आसान है।
उम्मीद है कि आपको यह हैक्स पसंद आए होंगे। अगर आप भी इलेक्ट्रिक केटल का इस्तेमाल करती हैं, तो उसकी सफाई करते वक्त इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।