अंडा उबालकर खाने की सलाह तो सारे डॉक्टर्स देते हैं। अंडा सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। सुबह ब्रेकफास्ट से लेकर आप दिन में यूं तो कभी भी अंडा खाती होंगी लेकिन नाश्ते में उबले अंडों का इस्तेमाल करने वालों के लिए शायद हमेशा ही यह एक बड़ा सवाल रहा है कि उसे कितनी देर तक उबाला जाए कि उससे खाने से आपको भरपूर पौष्टिकता भी मिले और वो ज्यादा स्वादिष्ट भी लगे।
ब्रिटेन में अंडा उबालने के लिए स्टूडेंट्स ने एक रिसर्च की उसमें अंडे को कई बार अलग- अलग टेम्परेचर पर उबालकर देखा गया और फिर उसके न्यूट्रिएंट्स फेक्स और स्वाद को परखा गया। कई बार टेस्ट करने के बाद ये पता चला कि आप अगर अंडा उबाल रही हैं तो 6 मिनट का समय उनके लिए परफेक्ट है।
ब्राइटन युनिवर्सिटी के प्रोफेसर हल सोसाबोसकी की देखरेख में डोरसेट में शेरबोर्ने स्कूल की गर्ल्स स्टूडेंट्स ने अंडा परफेक्ट तरह से उबालने के लिए रिसर्च की। आपको ये भी बता दें कि इस एक्सपेरिमेंट के लिए रॉयल सोसायटी ऑफ केमिस्ट्री की तरफ से भी इन्हें मदद मिली थी।
Read more: खाने से पहले Brown eggs और White eggs में जान लें ये Difference
अंडा उबालने का सही तरीका
Image Courtesy: HerZindagi
इस रिसर्च के दौरान पैन में पानी डालकर गैस पर रखा गया। पानी जब थोड़ा गर्म हुआ तब इसमें आराम से अंडा डाला गया। फिर इसे बिना ढके 6 मिनट तक उबलने दिया। फिर इसे गैस से उतार दिया। इस तरह से उबाले अंडे को जब परखा गया तो ना सिर्फ अंडे का स्वाद बेस्ट था बल्कि ये पूरी तरह से उबला था और इसमें सबसे ज्यादा न्यूट्रिएंट्स थे।
Read more: अंडे की बिरयानी बनाने की आसान रेसिपी जानिए, इस संडे को बनाएं और खाएं
ध्यान दें: अंडा उबालने से पहले उसे कमरे के तापमान पर ही रखा गया था तब इसे उबालने में सिर्फ 6 मिनट लगे लेकिन अगर आप फ्रिज से अंडा निकालकर उबाल रही हैं तब इसे उबालने में इतना समय नहीं लगेगा। इसलि अंडा उबालने से पहले आप उसे कमरे के तापमान पर जरुर सेट कर लें।
Read more: घर पर शाही अंडे की सब्जी बनाने की रेसिपी जानिए
अंडे के अंदर के पीले हिस्से का रंग कई बार उबालने के बाद क्यों बदल जाता है?
Image Courtesy: HerZindagi
'द फूड लैब: बेटर होमकुकिंग' के लेखक और कुक जे. जेंजी लोपेज-एल्ट ने भी इस बारे में बताया है। दरअसल में आपने अगर कई बार नोट किया हो तो उबालने के बाद अंडे के अंदर का पीला हिस्सा पीला नहीं रहता बल्कि उसमें हल्का हरा रंग आ जाता है जिसे कई लोग ग्रे भी समझते हैं। लेकिन ये हमेशा नहीं होता कभी-कभी होता है। क्या अंडे को ज्यादा देर उबालने से ऐसा होता है नहीं ऐसा नहीं है। एक्पर्ट्स ने बताया कि वैसे तो अंडे को ज्यादा देर तक उबालकर खाया जाए तो इससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि अंडे के अंदर का हिस्सा पीला क्यों होता है तो आपको ये बता दें कि अंडे को उबालने के लिए ठंडे पानी में ना डालें। इतना ही नहीं अंडे को उबालने के बाद भी उसे ठंडे पानी से ठंडा ना करें। पहले आप पानी को 30 सेकेंड तक उबालकर गर्म करें और उसके बाद ही उसमें अंडा डालें इससे अंडे के अंदर के पीले हिस्से का रंग नहीं बदलेगा।