कुरकुरी नहीं होती भिंडी? बेसन की जगह डालें ये चीजें

मेरे भाई को भिंडी की सब्जी बहुत पसंद है। यह सब्जी वह रोजाना तीनों टाइम खा सकता है। मगर सब्जी उसे अच्छी तभी लगती है, जब वह चिपचिपी न बनी हो। कुरकुरी भिंडी वह बड़े चाव से खाता है। यह सब्जी कई लोगों को पसंद आती है, मगर उनसे क्रिस्पी सब्जी नहीं बनती। इसका कारण होता है कि उसका चिपचिपा रह जाना। भिंडी को धोकर कुछ लोग तुरंत बना देते हैं। अगर सब्जी ड्राई नहीं होती, तो चिपचिपी बन सकती है।
वहीं, कुछ लोग सब्जी को क्रिस्पी और कुरकुरा करने के लिए उसमें बेसन डालते हैं और उसे पहले थोड़ा फ्राई करते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आप भिंडी को बगैर बेसन डाले भी कुरकुरा कर सकते हैं। आइए आपको भी हम कुरकुरी भिंडी बनाने के ट्रिक्स बताएं।
पहले भिंडी को धोने के बाद अच्छी तरह से सुखाएं
भिंडी को धोने के तुरंत बाद बिल्कुल न काटें। इससे सब्जी नम हो जाती है और तभी उसता चिपचिपापन बढ़ता है। भिंडी धोने के बाद उसे अच्छी तरह से सुखाएं। आप पेपर टॉवल में लपेटकर भिंडी सुखा सकते हैं। इसके अतिरिक्त अखबार में भिंडी को फैला लें, ताकि पेपर सारा पानी सोख लें। अच्छी तरह से सूखने के बाद ही भिंडी को काटें। भिंडी के लिसलिसे पन को कम करने के लिए फ्रीजिंग भी बढ़िया तरीका है।
भिंडी में डालें ये इंग्रीडिएंट्स-
कॉर्नस्टार्च के पानी में भिगोएं भिंडी
कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल कई चीजों को फ्राई करने के लिए किया जाता है। यह सामग्री को बाइंड करने के साथ-साथ उसे क्रिस्पी करने के लिए प्रभावी होता है।
क्या करें-
- इसके लिए एक बड़ा चम्मच कॉर्नस्टार्च को एक कप पानी में डालकर मिला लें। कॉर्नस्टार्च अच्छी तरह से घुल जाना चाहिए।
- भिंडी को धोने के बाद इस सॉल्यूशन में डालकर 10 मिनट के लिए भिगोकर बाहर निकाल लें।
- भिंडी को एक पेपर में फैला लें। उन्हें पोछें नहीं, हवा में सूखने दें।
- इसके बाद आप काटकर उसे तैयार कर सकते हैं। आपकी सब्जी क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनेगी।
इसे भी पढ़ें: कुरकुरे जीरा आलू और भिंडी बनाने के मेरे ये हैक्स, आपके भी आएंगे काम
बारीक सूजी से क्रिस्पी करें भिंडी
सूजी एक क्रंची टेक्सचर प्रदान करती है। इसे डालने से भिंडी की आउटर लेयर अच्छी तरह से क्रिस्प होती है और यह उसे लिसलिसा होने से भी बचाती है।
क्या करें-
- सब्जी को धोकर अच्छी तरह से सुखा लें। आप पेपर टॉवल या अखबार का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- इसके बाद, सब्जी में बारीक सूजी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- आप सूजी के स्वाद को बढ़ाने के लिए उसे हल्का-सा ड्राई रोस्ट भी कर सकते हैं।
- इसके बाद भिंडी को फ्राई कर सकते हैं या इसकी सब्जी बनाएं।
ब्रेडक्रम्ब्स का करें उपयोग-
ब्रेडक्रम्ब्स का इस्तेमाल अक्सर तलने या पकाने से पहले करने से सब्जी पर कोटिंग के तौर पर किया जाता है। ये सब्जी की सतह पर अच्छी तरह से चिपक जाते हैं, जो पकने पर कुरकुरी परत बन जाते हैं। ब्रेडक्रम्ब्स पोरस होता है, जो खाना पकाने के दौरान खाने से नमी को सोख लेती है। इसी की वजह से ड्राई और कुरकुरा आउटर लेयर बन पाता है।
क्या करें-
- ब्रेडक्रम्ब्स में चुटकी भर नमक डालकर मिक्स करें और इसे ओवन में थोड़ा-सा गर्म कर लें। इससे इसका टेक्सचर और बढ़िया हो जाएगा।
- भिंडी को धोकर सुखाने के बाद अपने हिसाब से छोटे या बड़े आकार में काट लें।
- ब्रेडक्रम्बस डालकर अच्छी तरह से भिंडी के टुकड़ों को मिक्स करें।
- कुछ देर भिंडी को ऐसे ही रखें और फिर आप इसे स्टर फ्राई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: भिंडी को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए इन 5 टिप्स को करें फॉलो
चावल का आटा डालकर क्रिस्पी करें भिंडी
जब इसे कोटिंग मिश्रण के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, तो चावल का आटा एक हल्का और हवादार बनावट बनाता है जो तलने पर अच्छी तरह से कुरकुरा हो जाता है। वहीं, इसमें स्टार्च की मात्रा अधिक होती है, जो खाना पकाने के दौरान भोजन की सतह से नमी को अब्सॉर्ब करने में मदद करता है। चावल का आटा गेहूं के आटे की तुलना में अधिक महीन होता है, जिसके कारण यह भिंडी पर अधिक स्मूथ और एक समान परत बनाता है।
क्या करें-
- चावल के आटे में थोड़ी-सी सूजी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। यह मिश्रण बनावट और स्वाद दोनों को बढ़ाता है।
- चावल के आटे को थोड़ा पानी डालकर उसका घोल तैयार कर लें। तलने से पहले भिंडी को घोल में डुबोएं ताकि एक कुरकुरी कोटिंग मिल सके।
- चावल के आटे में लिपटी भिंडी डालने से पहले तेल को सही तापमान पर गर्म करें। सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें।
अब यदि कभी बेसन न हो, तो आप इन चीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे आपको स्वाद भी अलग मिलेगा और भिंडी भी अच्छी तरह से कुरकुरी बनेगी। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।