Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:57 AM IST

Cooking Tips: विदेश में रहकर पहली बार बना रहे हैं इंडियन रोटी, तो फॉलो करें मम्मी के देसी ट्रिक्स

आज भी दादी, नानी और मां के कुकिंग टिप्स और हैक्स हमारे बहुत काम आते हैं। कभी ये हमारा वक्त बचाते हैं तो कभी पैसा। ऐसे में अगर आप गोल और फूली हुई रोटी बनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-11-05, 04:00 IST
tips to make perfect roti at home

अगर अपने काम और करियर के चलते आप भी अपनी मां से दूर हैं तो मां शब्द सुनकर ही आप इमोशनल हो जाते होंगे। मां के हाथ का खाना और दुलार सबसे ज्यादा याद आता है। हम दुनिया के किसी भी कोने में जाकर कितना भी स्वादिष्ट खाना खा लें, लेकिन मां के हाथ के जितना स्वादिष्ट खाना कहीं नहीं मिल सकता...खासकर रोटी।   

हालांकि, लोगों को लगता है कि रोटी बनाना बहुत ही आसान है, लेकिन असल में यह एक कला है जिसे हर कोई परफेक्ट तरीके से नहीं बना सकता। कुछ लोगों से रोटी एकदम गोल, सॉफ्ट और फूली-फूली बनती है मगर कुछ लोगों की शिकायत होती है कि उनकी रोटियां सॉफ्ट नहीं बनतीं। कुछ शिकायत करते हैं जैसे-  रोटी सॉफ्ट नहीं बनती, रोटी थोड़ी देर बाद सूख जाती है आदि। 

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपके लिए रोटी को बनाने के हैक्स साझा कर रहे हैं जिनकी मदद से रोटी में मां के हाथ का स्वाद आएगा। तो देर किस बात की आइए जानते हैं सॉफ्ट रोटी बनाने की आसान ट्रिक्स क्या हैं।

आटा गूंथने के हैक्स 

dough making tips

परफेक्ट रोटी बनाने के लिए सही तरह से आटा गूंथना बहुत जरूरी है। अगर आटा सही नहीं होगा, तो रोटी भी अच्छी नहीं बनेगी। आटा गूंथने से पहले एक परात में आटे को छान लें और हल्के हाथों से मिलाएं। 

आटा मिलाने के बाद कोशिश करें कि आटा गर्म पानी से गूंथें। ऐसा करने से रोटी बिल्कुल सॉफ्ट और अच्छी बनेगी। (रोटी, पूड़ी और पराठे से जुड़े हैक्स

इसे जरूर पढ़ें- इन आसान ट्रिक्स से आप भी मिनटों में बना सकती हैं मक्के की रोटी

आटा गूंथने के बाद करें यह काम 

आटा गूंथने के बाद कोशिश करें कि एक पतला मलमल का कपड़ा भिगो लें और अच्छी तरह से निचोड़ कर उसका पानी निकालें। ध्यान रखें कि कपड़े में पानी न हो, वो बस गीला हो। आटे को इस कपड़े से ढककर लगभग 10 मिनट तक रखें। 

इसके बाद उसे 1 मिनट गूंथे और फिर रोटियां बना लें। इस बात पर ध्यान दें कि अगर आपने आटा जल्दी-जल्दी में गूंथा है, तब भी रोटियां ठीक तरह से फूलती नहीं हैं। (ऐसे किचन हैक्स जो करेंगे आपके काम को आसान)

कैसे बेलें परफेक्ट रोटियां? 

Roti making tips

  • जब आप इस आटे को लोइयां बेलने जा रही हैं तो लोई को बेलने से पहले फिर से एक बार आटे को गूंथ लें। एक बार आटा गूंथ लेने के बाद, आप लोई बना लें।
  • इससे पहले कि आप लोई को बेलना शुरू करें, अपनी हथेली से उन्हें फिर से गूंथ लें। इस तरह का आटा फिर से आटे को लचीला और रोल करने के लिए आसान बनाता है।
  • रोटियां बेलते समय हाथों में थोड़ा -सा तेल या घी लगाएं और आटे को फिर से पानी से थोड़ा चिकना करें। 

कैसे बनाएं परफेक्ट रोटी 

Roti making tips in hindi

सामग्री

  • गेहूं का आटा- 200 ग्राम
  • तेल- 100 ग्राम
  • नमक- स्वादानुसार

इसे जरूर पढ़ें- गर्मागर्म फूली हुई पालक की रोटी से करें दिन की शुरुआत, यह रही आसान रेसिपी 

बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर लें।
  • आटे में डालने के बाद, तेल और जरूरत के अनुसार पानी डालकर स्मूथ आटा गूंथ लें।
  • जब 10 मिनट हो जाए तो आटे की लोइयां बना लें। फिर बेलकर साइड में रख दें।
  • तवा गर्म करने के बाद रोटी डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें।
  • बस आपकी रोटी तैयार है, जिसे सब्जी के साथ सर्व किया जा सकता है।  

     

तो बताइए आपको ये टिप्स कैसे लगे? अगर ऐसे ही कुछ ट्रिक्स और टिप्स आपको पता है तो हमारे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं। अगर यह लेख आपको पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit- (@Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।