Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:38 AM IST

गर्मागर्म फूली हुई पालक की रोटी से करें दिन की शुरुआत, यह रही आसान रेसिपी 

अगर आप पालक को अपनी डाइट में एक टेस्टी तरीके से शामिल करना चाहते हैं, तो हफ्ते के सातों दिन पालक की मदद से डिलीशियस रोटी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने का तरीका हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-07-28, 11:21 IST
how to make spinach roti

पालक का नाम सुनते ही दिमाग में सिर्फ पालक पनीर का खयाल आता है। हालांकि, पालक का सेवन सर्दियों में ज्यादा किया जाता है, पर कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें हरी सब्जियां खाने की आदत होती है। इसलिए वो रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करते हैं,  पर रोज-रोज डाइट का खाना खाकर बोरियत होने लगती है। 

मगर पालक ऐसा व्यंजन है जिसका सेवन किया जा सकता है। साथ ही, पालक का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, क्योंकि इसमें खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी पालक को हफ्ते के सातों दिन खाना चाहते हैं, तो इसकी मदद से रोटी तैयार कर सकते हैं। 

पालक की रोटी Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें पालक की रोटी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 175
Cuisine: Italian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • गेहूं का आटा- 200 ग्राम
  • तेल- 100 ग्राम
  • पालक- 100 ग्राम
  • नमक- स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर लें।

  2. Step 2:

    आटे में डालने के बाद, तेल और जरूरत के अनुसार पानी डालकर स्मूथ आटा गूंथ लें।

  3. Step 3:

    जब 10 मिनट हो जाए तो आटे की लोइयां बना लें। फिर बेलकर साइड में रख दें।

  4. Step 4:

    तवा गर्म करने के बाद रोटी डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें।

  5. Step 5:

    बस आपकी पालक की रोटी तैयार है, जिसे सब्जी के साथ सर्व किया जा सकता है। 

पालक की रोटी से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ेगा, बल्कि हेल्थ भी फायदेमंद है जिसे आप इन स्टेप्स से आसानी से तैयार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी क्या है। 

विधि 

spinach roti in hindi

  • सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर लें। फिर पालक को अच्छी तरह से धोकर आटे में डाल दें। 
  • आटे में डालने के बाद, तेल  और जरूरत के अनुसार पानी डालकर स्मूथ आटा गूंथ लें। फिर आटे को रेस्ट करने के लिए रख दें। 

इसे जरूर पढ़ें-  पूरे सप्ताह खाना चाहती हैं पालक तो बनाएं यह सात अलग-अलग डिशेज

  • जब 10 मिनट हो जाए तो आटे की लोइयां बना लें। फिर बेलकर साइड में रख दें। इस दौरान गैस पर तवा गर्म करने के लिए रख दें। 

इसे जरूर पढ़ें-  पालक धोते समय होती है परेशानी तो इन टिप्स को करें फॉलो

Image Credit- (@Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।