Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:25 PM IST

किचन में आ रही है मक्खियां तो इन घरेलू नुस्खे से करें इनका सफाया

किचन की सफाई चाहे कितना भी कर लें लेकिन मक्खी और भुनगे का आगमन खाने की खुशबू के साथ बना ही रहता है। इस लेख में हमने कुछ घर पर मौजूद सामग्री की मदद से मक्खियों को भगाने के घरेलू उपाय लेकर आए हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-05-17, 20:14 IST
how to get rid of kitchen flies

गर्मियों और बरसात के मौसम में अक्सर घरों में मक्खियां आने लगती है। चाहे आप कितना भी साफ सफाई कर लें लेकिन मक्खियां आती ही है। इसके अलावा मौसम चाहे कोई भी हो थोड़ी सी गंदगी के बाद मक्खियां आने लगती है। ऐसे में साफ-सफाई और सावधानी बरतने के अलावा कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी आप मक्खियों का सफाया कर सकती हैं। इस लेख में हमने मक्खियां भगाने के कुछ आसान तरीके बताएं हैं जिसे अपना कर आप मक्खियों के आतंक से राहत पा सकती हैं।

पहला घरेलू नुस्खा

सामग्री

  • नेप्थलीन गोली
  • सिरका
  • पानी
  • स्प्रे बॉटल

तरीका

  • 3-4 नेप्थलीन गोली या फिनाइल गोली को कागज में लपेट के पत्थर या किसी भारी चीज की मदद से बारीक पीस लें।
  • अब इसे एक छोटी सी भगोनी में रखें और दो कप पानी डालें।
  • अब इसे गैस में चढ़ाएं और फिनाइल पाउडर के घुलने तक गर्म होने दें।
  • जब यह पिघल जाए तो इसे ठंडा होने दें।
  • अब इसमें आधा कप से कम सिरका मिलाएं और इसे स्प्रे बॉटल में स्टोर करें।
  • किचन के टाइल्स और फर्श पर फिनाइल वाले पानी को अच्छे से स्प्रे करें।
  • जब स्प्रे हो जाए तो साफ पानी से स्प्रे किए हुए जगह पर पोछा लगाएं।

दूसरा घरेलू नुस्खा

how to get rid of small flies home remedies

सामग्री

  • तेजपत्ता 5-6
  • कपूर 4-5
  • 1-2 चम्मच नीम का तेल या सरसो का तेल

इसे भी पढ़ें: इन आसान टिप्स से किचन में आने वाली मक्खियों से पाएं छुटकारा

तरीका

  • एक ऐसा बर्तन लें जिसमें आप ऊपर दी गई सामग्री को जला सकते हैं। क्योंकि इन सामग्रियों को जलाने के बाद उस बर्तन में गंध काफी समय तक रहेगी। इस लिए ऐसे बर्तन या मिट्टी के (मिट्टी के बर्तनों की सफाई)बड़े दीऐ का चुनाव करें जिसका इस्तेमाल आप अन्य काम के लिए नहीं करना है।
  • अब उस बर्तन में सभी सामग्री को रखें और जला लें।
  • किचन के सभी खिड़की और दरवाजे बंद करें और रसोई घर में सारा धुआं इकट्ठा होने दें।
  • इसके तेज गंध से किचन में मौजूद मक्खी, भुनगे और मच्छर गंध से भाग जाएंगे।

तीसरा घरेलू नुस्खा

how to get rid of house flies in kitchen

सामग्री

  • कपूर
  • गुग्गल
  • दीऐ या दीप

तरीका

  • यह सबसे आसान तरीका है इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस एक दीऐ में 3 से 4 कपूर और गुग्गल रखें और उसे जला लें।
  • जलाने से पहले किचन के सभी खिड़की और दरवाजे बंद करें ताकि गंध बाहर ना जाए। आधा घंटे तक दरवाजे खिड़की (दरवाजे खिड़की खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान) बंद रहने दें।

इसे भी पढ़ें: किचन हमेशा रहेगा चमकता, अपनाएं दादी मां के ये देसी नुस्खे

इन तरीकों से आप आसानी से मक्खी भगा सकते हैं। ये किचन के मक्खियों को भगाने के लिए बढ़िया घरेलू उपाय हो सकते हैं। यह लेख पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।