अधिकतर भारतीय घरों में सुबह के समय नाश्ते में लोग ब्रेड खाना पसंद करते हैं। ब्रेड की कई तरह की अलग-अलग रेसिपीज हर किसी के मन को भाती हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाली ब्रेड काफी महंगी होती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो ब्रेड को खुद घर पर भी बनाया जा सकता है।
घर पर ब्रेड बनाने से आप ना केवल फ्रेश और सस्ती ब्रेड खा पाते हैं, बल्कि आप उसमें कई तरह के एक्सपेरिमेंट करके कुछ नए फ्लेवर भी शामिल कर सकते हैं। लेकिन कुछ महिलाएं ब्रेड इसलिए भी नहीं बनाती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि घर पर ब्रेड बनाने में काफी कठिनाई होगी। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ आसान हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप परफेक्ट तरीके से ब्रेड बना पाएंगी-
यह एक आसान हैक है जो आपके ब्रेड की क्वालिटी व टेस्ट में एक बड़ा अंतर ला सकता है। मसलन, अगर आप ब्रेड को अधिक हेल्दी तरीके से बनाना चाहती हैं तो ऐसे में होल व्हीट आटे या फिर आलमंड के आटे को इस्तेमाल कर सकती हैं। इसी तरह, अगर आप ग्लूटन फ्री डाइट पर हैं तो मार्केट में आपको ग्लूटन फ्री आटा भी आसानी से मिल जाएगा। इस तरह आप कई अलग-अलग तरीकों से ब्रेड बना सकती हैं।(आटे से बनाएं स्वादिष्ट रेसिपी)
यीस्ट को आटे में मिक्स करने से पहले पानी या दूध में मिलाया जाता है और फिर उस मिश्रण को आटे में मिक्स किया जाता है। इस दौरान आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि पानी या दूध का तापमान गुनगुना होना चाहिए। टेंपरेचर ना बहुत गर्म हो और ना ही ठंडा। यह एक जरूरी टिप है, जो यीस्ट को सही तरह से फरमेंट होने में मदद करता है। ध्यान रखें कि अगर पानी बहुत गर्म होगा तो यीस्ट फरमेंट नहीं होगा। वहीं अगर पानी ठंडा होगा तो ऐसे में यीस्ट को फरमेंट होने पर लगभग दोगुना समय लगेगा। हो सकता है कि ब्रेड में से आपको यीस्ट की अजीब सी स्मेल भी आए।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें-बिना खमीर के भी बनाए जा सकते हैं ब्रेड, जानिए टिप्स एंड ट्रिक्स
जब आप ब्रेड बना रही हैं तो आपको यह अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि यीस्ट को पानी या दूध में मिलाने के बाद उस मिश्रण के किसी तरह की गांठ नहीं होनी चाहिए। आपको इसे बेहद अच्छी तरह मिक्स करना है। इससे आपके ब्रेड का आटा अच्छी तरह फूलता है और ब्रेड भी परफेक्ट तरीके से बनती है।(भटूरे बनाने के टिप्स)
कुछ लोग आटा गूंथने के बाद उसे तुरंत बाद बनाना शुरू कर देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको बेस्ट रिजल्ट तभी मिलता है, जब आप आटा गूंथने के बाद उसे रेस्ट करने के लिए थोड़ा समय अवश्य दें। साथ ही आप उस पर हल्का तेल लगाएं और ढककर ही उसे रेस्ट करने दें। ध्यान दें कि अगर आप उसे बिना ढके रेस्ट करने देते हैं तो इससे आटे पर एक लेयर बन जाएगी और फिर ब्रेड भी अच्छी नहीं बनेगी।
आपकी ब्रेड का रिजल्ट वास्तव में इस बात पर निर्भर करता है कि आपने उसका आटा किस तरह गूंथा है। अच्छी ब्रेड बनाने का एक आसान हैक यह है कि आप कम से कम दस मिनट के लिए आटा गूंथे। शुरुआत में आटा गूंथते समय यह थोड़ा स्टिकी लगेगा। लेकिन इस स्टेज पर अतिरिक्त सूखा आटा ना मिलाएं, अन्यथा ब्रेड काफी सूखी बनती है। जब आप इसे दस मिनट तक लगातार गूंथते हैं तो फिर यह बिल्कुल भी स्टिकी नहीं लगता है और यह नीचे बर्तन में चिपकता भी नहीं है।(आटा गूंथने के टिप्स)
इसे भी पढ़ें-ब्रेड से मिनटों में बनाएं ये स्नैक रेसिपीज, बच्चे करेंगे खूब पसंद
तो अब आप भी इन हैक्स की मदद लें और घर पर ही बाजार जैसी ब्रेड तैयार करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।