घरवालों के लिए बनाना चाहती हैं कुछ स्पेशल तो ट्राई करें अंगूर की ये 3 टेस्टी रेसिपी

वीकेंड पर जब सारा परिवार एक साथ होता है तो हम अक्सर कुछ स्पेशल बनाने के बारे में सोचते हैं। हालांकि ज्यादातर महिलाएं इस बात से अधिक परेशान रहती हैं कि आखिर कौन सी चीज बनाएं जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आए, लेकिन अब आपको अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं। इस आर्टिकल में बताएंगे अंगूर से बनने वाली तीन ऐसी रेसिपी जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएगी।
खट्टे-मीठे स्वाद वाले अंगूर इन दिनों मार्केट में आसानी से मिल रहे हैं। ऐसे में आप इसे खरीद कर इन रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं। बच्चे कैंडी खाना खूब पसंद करते हैं, ऐसे में आप चाहें तो इससे कैंडी भी बना सकती हैं। वहीं अंगूर से बनने वाली इन रेसिपी को झटपट बनाया जा सकता है, ऐसे में आप चाहें तो मेहमानों को भी सर्व कर सकती हैं।
अंगूर का हलवा

सामग्री
- अंगूर-1 कप
- चीनी- 1 कटोरी
- सूजी- 1 छोटी कटोरी
- देसी घी- 1 छोटी कटोरी
- ड्राई फ्रूट्स- 1 छोटी कटोरी
- इलायची पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- पानी -जरूरत के अनुसार
बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर को अच्छी तरह धोकर मिक्सर में ग्राइंड कर लें और उसका पेस्ट एक बर्तन में निकाल कर रख लें।
- गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और घी डाल दें। जब घी मेल्ट हो जाए तो उसमें सूजी डालकर ब्राउन होने तक उसे भूनें। इस दौरान सूजी को लगातार चलाते रहें और गैस का फ्लेम मीडियम रखें।
- 10 से 12 मिनट बाद जब सूजी पूरी तरह भुन जाए यानी ब्राउन हो जाए, तब इसमें चार कपल पानी मिक्स कर दें। एक मिनट बाद इसमें अंगूर का पेस्ट भी डाल दें। इसके बाद इसमें चीनी मिक्स कर दें।
- इस दौरान हलवा को चलाते रहें और जब पानी सूखने लगे तो इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर दें। एक या दो बार चलाने के बाद गैस बंद कर दें और हल्का ठंडा होने पर आप इसे सर्व कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:केक और पैन केक को डेकोरेट करने के लिए घर पर ऐसे बनाएं Edible ग्लिटर डस्ट
अंगूर का जूस

सामग्री
- हरे अंगूर-एक कटोरी
- पानी -एक कप
- चीनी-एक कप
- नींबू का रस- जरूरत के अनुसार
विधि
- अंगूर का जूस बनाने के लिए सबसे पहले इसे पानी में उबाल लें। उबल जाने के बाद गैस बंद कर दें और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- उबले हुए अंगूर को छन्नी की मदद से छान लें और छिलके को निकाल दें। आप चाहें तो उसमें छिलके को भी मिक्स कर सकते हैं।
- एक बार फिर पैस गैस पर पैन चढ़ाएं और उसमें छाने हुए अंगूर का रस डाल दें और उसमें चीनी मिक्स करें। जब यह चीनी पूरी तरह इसमें घुल जाए तो गैस बंद कर दें।
- अब इस जूस में नींबू का रस मिक्स कर सर्व करें। सर्व करते समय आप चाहे को बर्फ का टुकड़ा भी शामिल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Murabba Special: घर पर बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट मुरब्बा की रेसिपीज
अंगूर की कैंडी

सामग्री
- अंगूर- एक कटोरी
- पीनी हुई चीनी-1/2 कप
- बेकिंग पाउडर-1/4 चम्मच
- बटर-1 चम्मच
- फूड कलर- 2 बूंद
- स्टीक- 10 से 15
विधि
- बच्चों के लिए अंगूर की कैंडी बना रही हैं तो सबसे पहले इसे धो लें। धोने के बाद एक-एक कर सभी अंगूरों को स्टीक में लगा लें।
- गैस पर पैन चढ़ाए और हल्का गर्म होने पर एक चम्मच पानी और पीसी हुई चीनी डाल दें। जब यह पिघल जाए तो करीबन एक मिनट बाद इसमें फूड कलर एक या दो बूंद और बेकिंग पाउडर डालकर कैरेमल बनाएं।
- इस दौरान इसे दो से तीन मिनट तक चलाते रहें। अब कैरेमल तैयार है या नहीं इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा पानी लें और उसमें एक चम्मच कैरेमल मिक्स कर दें। अगर यह पानी के ऊपर आ रहा है तो समझ जाए कि यह तैयार है।
- जब यह तैयार हो जाए तो इसमें एक चम्मच बटर मिक्स कर दें। बटर को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद गैद बंद कर दें। इस मिश्रण में एक-एक कर सभी अंगूरों को इसमें डुबाएं और एक प्लेट में रखते जाएं।
- थोड़ी देर बार अंगूर की कैंडी बनकर तैयार है, अब आप इसे बच्चों को खाने के लिए दे सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।