Govardhan Recipes: घर पर झटपट बनाएं अन्नकूट की स्वादिष्ट कढ़ी, नोट करें रेसिपी

दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है। इस मौके पर लोग अपने घरों में नए-नए पकवान बनाते हैं। कुछ लोग 56 पकवान बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को भोग चढ़ाते हैं। मगर अन्नकूट की सब्जी बनाने की परंपरा काफी पुरानी है, जिसे ज्यादातर लोग बनाना पसंद करते हैं।
हालांकि, हर बार अन्नकूट की सब्जी बनाना न सिर्फ बोरिंग लगता है बल्कि स्वाद भी फिका लगता है। अगर आप भी अन्नकूट की सब्जी बनाकर बोर हो गई हैं, तो आप इसमें छाछ का तड़का लगा सकती हैं और स्वादिष्ट कढ़ी तैयार कर सकती हैं।
अन्नकूट की स्वादिष्ट कढ़ी Recipe Card
आप इन आसान स्टेप्स से अन्नकूट की स्वादिष्ट कढ़ी तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- छाछ- 2 लीटर
- चने का आटा- 400 ग्राम
- जीरा-1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- तेल- 6 चम्मच
- मेथी दाना- 1 चम्मच
- हींग- 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक- 1 चम्मच
- पालक- 1 कप (कटा हुआ)
- मिक्स वेज- 1 कप (कटा हुआ)
- करी पत्ता-4
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक पतीली में छाछ, चने का आटा थोड़ा-थोड़ा करके डालें और फेंट लें।
- Step 2:
इसमें 1 गिलास पानी डाल दें और सब्जियों को उबालने के लिए रख दें।
- Step 3:
फिर एक पैन तेल, जीरा और मेथी दाना डालकर तड़का लगने दें।
- Step 4:
अब इसे छाछ के घोल में डाल लें और सब्जियां और कटा हुआ पालक डाल दें।
- Step 5:
इसे 15 मिनट तक पकने दें और धनिया के पत्ते डालकर चावलों के साथ सर्व करें।
जी हां, आप सब्जियों और चने के आटे से भगवान श्रीकृष्ण के लिए प्रसाद के तौर पर भोग लगा सकती हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है जिसकी रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।
बनाने का तरीका

- अन्नकूट की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पतीली लें और इसमें छाछ डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। 5 मिनट तक फेंटने के बाद आप इसमें चने का आटा थोड़ा-थोड़ा करके डालें और मिला लें।
- आप इसे तब तक मिलाएं जब तक इसमें से सारी गांठ निकल जाए। अब आप इसमें 1 गिलास पानी डाल दें और दूसरी तरफ तमाम सब्जियों को धोकर काट लें। (पालक की कढ़ी रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें-खाने के बाद सर्व करें गुड़ से बना सूजी का हलवा, जानें आसान रेसिपी
- अब गैस पर एक पतीली रखें और हल्के आंच पर सब्जियों को उबालने के लिए रख दें। फिर एक पैन को हल्की आंच पर रखें और 3 चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो हींग, जीरा और मेथी दाना डालकर तड़का लगने दें। फिर करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च डाल दें।
- अब इसे छाछ के घोल में डाल लें और कढ़ी को हल्की आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। इतने आप पालक को धोकर काट कर रख लें। जब कढ़ी में उबाल आने लगे तो फिर इसमें सब्जियां और कटा हुआ पालक डाल दें। फिर इसमें नमक डालकर हल्की आंच पर लगभग 10 से 15 मिनट तक पकने दें। (रसाज की स्पेशल कढ़ी रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें-Govardhan Puja 2022: पूजा पर जरूर बनाएं ये 7 तरह की Sweet Recipes
- 15 मिनट बाद गैस बंद कर दें और इसमें धनिया के पत्ते डालकर गरमा-गरम चावलों के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।