दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। इसे अन्नकूट पूजा भी कहते हैं, जिसमें भगवान कृष्ण की अर्चना की जाती है। यह त्योहार हिंदू पौराणिक कथाओं में एक विशेष स्थान रखता है क्योंकि इस दिन भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को एक उंगली पर उठाकर, ग्रामीणों और मवेशियों को प्रकृति के प्रकोप से आश्रय देकर भगवान इंद्र को हराया था।
इस दिन का जश्न मनाने के लिए, भक्तजन भगवान कृष्ण को प्रसाद के रूप में 56 भोग चढ़ाते हैं। घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनती हैं। भगवान श्री कृष्ण को जो भी पसंद है, वो सब भोग के रूप में चढ़ाया जाता है।
आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कौन-सी स्वीट रेसिपीज इस दिन बनाकर भगवान को चढ़ा सकते हैं। आइए जानें उन रेसिपीज के बारे में-
घर पर बनाएं काजू कतली
गोवर्धन पूजा के दिन बनाई जाने वाली मिठाइयों में विशेष काजू कतली है। ऐसा माना जाता है कि काजू कतली गुड लक और समृद्धि लाती है। इसलिए इसे गोवर्धन पूजा के दिन जरूर बनाया जाता है और श्रीकृष्ण को भोग चढ़ाया जाता है। आप अगर बना न सकें तो इसे अच्छी दुकान से खरीदकर लाया जा सकता है।
घर पर बनाएं खीर
कोई भी त्योहार हो उसमें खीर बनाना एक परंपरा है। हर फेस्टिवल की वाइब को और भी खास बनाती है खीर, इसलिए हर घर में खीर बनाई जाती है। गोवर्धन पूजा में भी खीर का खास महत्व है। इसे बनाने से घर में समृद्धि आती है। यह मां लक्ष्मी को भी पसंद होती है। ऐसे में दिवाली के बाद भी आपके घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
घर पर बनाएं पंजीरी
जन्माष्टमी में भी पंजीरी प्रसाद के रूप में चढ़ती है, चूंकि यह श्री कृष्ण को बेहद पसंद होती है। व्रत आदि में अनाज खाना निषेध होता है, इसलिए आटे की जगह धनिया का इस्तेमाल कर पंजीरी को बनाया जाता है। हालांकि आप इसे आटे से भी बना सकते हैं। यह शरीर को गर्म रखता है और सेहत के साथ-साथ भाग्य के लिए शुभ माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Sweet Special: आप भी घर पर बनाएं सेहत से भरपूर इन स्वीट्स को
घर पर बनाएं लड्डू
मोतीचूर के लड्डू हो या बेसन के, भगवान कृष्ण को यह बहुत पसंद आते हैं। अगर आप प्रसाद में लड्डू चढ़ा रही हैं तो यह शुभ संकेत लाता है। भारतीय संस्कृति में लड्डू का बहुत महत्व है और इसका उपयोग कई सदियों पहले से होता आया है। अगर आप घर में खुशियां चाहते हैं तो भगवान के छप्पन भोग में लड्डू का स्थान भी जरूर होना चाहिए।
घर पर बनाएं पंचामृत
पंचामृत हिंदू धर्म के अनुसार किसी भी पूजा के लिए एक अनिवार्य सामग्री है। यह देवताओं को चढ़ाया जाने वाला दिव्य प्रसाद है और अभिषेक के दौरान भी इसका उपयोग किया जाता है। यह दो शब्दों, पंच (पांच) और अमृत (देवताओं का दिव्य अमृत) से मिलकर बना है। ऐसा कहते हैं, इसके सेवन से तमाम परेशानियां दूर होती हैं और सेहत के लिए भी यह लाभदायक होता है।
इसे भी पढ़ें: भारतीय राज्यों की इन मिठाइयों को क्या चखा है आपने?
घर पर बनाएं सूजी का हलवा
खीर के साथ-साथ हलवा एक दूसरी ऐसी चीज है जो पूजा में विशेष रूप से तैयार की जाती है। क्योंकि दिवाली से पहले और बाद तक रौशनी और उत्साह का माहौल रहता है। ऐसे में सूजी के हलवे को समृद्धि से जोड़ा जाता है। भगवान श्री कृष्ण के पसंदीदा भोग में से यह एक है, इसलिए तमाम मीठे पकवानों में इस भी बनाना चाहिए।
घर पर बनाएं माखन मिश्री
माखन मिश्री भगवान श्री कृष्ण की पसंदीदा चीजों में से एक है। 56 चीजों में माखन मिश्री का भोग सबसे मुख्य भोग है। उन्हें माखन इतना पसंद था कि वो यशोदा से छुपाकर इसे खाते थे और इसलिए उन्हें प्यार से माखन चोर भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर पर इसे बनाने से श्री कृष्ण की अपार कृपा होती है। भगवा का आशीर्वाद सदैव आपके साथ रहता है।
गोवर्धन पूजा में आपको भी ये चीजें जरूर बनानी चाहिए। 56 भोग में ये 7 स्वीट डिश होंगी तो भगवान की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।