इस आसान रेसिपी से बनाएं टेस्टी पालक की कढ़ी और खाने का लें मजा

पालक एक ऐसी सब्जी है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लेकिन पालक का स्वाद कई बार सब्जी की तरह बच्चों और बड़ों को पसंद नन्हीं आता है। अगर पालक को सब्जी की तरह न बनाकर किसी और तरीके से बनाया जाए और इसका स्वाद उठाया जाए तो बात ही क्या है।
आज हम आपको रेसिपी ऑफ़ द डे में ऐसी ही एक रेसिपी पालक की कढ़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद चखकर आपके साथ बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे और पालक का पोषण भी पूरी तरह से मिलेगा। पालक की कढ़ी बनाने में आसान तो है ही और ये स्वाद में भी लाजवाब है। तो आइए जानें इसकी आसान रेसिपी।
पालक कढ़ी रेसिपी Recipe Card
पालक कढ़ी की रेसिपी
Ingredients
- पालक - 350 ग्राम
- बेसन - 100 ग्राम
- दही - 100 ग्राम
- तेल - 1 चम्मच
- हींग - 1-2 चुटकी
- जीरा - 1 /4 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 /4 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनिया- बारीक कटा हुआ -1 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले पालक के डंठल तोड़कर उसे अच्छी तरह से धोकर सुखा लें।
- Step 2:
पालक का पानी सूखने के बाद इसे बारीक काट लें। दही और बेसन को आपस में मिलाकर अच्छी तरह से मथ लें और घोल तैयार करें। इस घोल में आवश्यकतानुसार पानी मिला लें।
- Step 3:
कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म करें और उसमें हींग और जीरा डालें। जीरा जब ब्राउन हो जाए तब उसमें हल्दी पाउडर डालें।
- Step 4:
कटा हुआ पालक इस मसाले में डाल कर चमचे से चला दें। कढ़ाही में घोल डालकर आवश्यकतानुसार पानी डालें और ढक दें।
- Step 5:
कढ़ी को पकौड़ियां बनाने के लिए अच्छी तरह से फेंटे हुए बेसन में बारीक कटा हुआ पालक मिलाएं और इसकी पकौड़ियां बनाकर अलग करके रख लें।
- Step 6:
दही और बेसन का घोल पाक जाने पर गैस बंद कर दें और पकौड़ियां डालकर कढ़ाही को ढककर रख दें। पालक की कढ़ी तैयार है, चावल या रोटी के साथ इसका स्वाद उठाएं।
बनाने का तरीका
- पालक की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले पालक के डंठल तोड़कर इसे अच्छी तरह से साफ कर लें। पालक के पत्तों को अच्छी तरह से धोने के बाद इसका पानी निकाल लें।
- जब पालक का पानी अच्छी तरह से निकल जाए तब पालक के पत्तों को बारीक काट लें।
- दही को अच्छी तरह से मथ लें और इसमें बेसन मिलाकर घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि आपको दही और बेसन को इस तरह से मिक्स करना है कि इस घोल में कोई गुल्थी न रहे। अब इस घोल में आवश्यकतानुसार पानी मिला लें।
- कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म करें और उसमें हींग और जीरा डालें, जीरा जब ब्राउन होने लगे तब इसमें हल्दी पाउडर डालें। मसाले को 1-2 बार अच्छी तरह से चलाएं और अब कटा हुआ पालक (पालक पनीर की रेसिपी) इस मसाले में डाल कर चमचे से चला दें।
- अब कढ़ाही में घोल डालकर आवश्यकतानुसार पानी डालें और ढक दें। धीमी गैस पर लगभग 10 मिनट तक घोल को पकाएं।
- कढ़ी को पकौड़ियां बनाने के लिए अच्छी तरह से फेंटे हुए बेसन में बारीक कटा हुआ पालक मिलाएं और इसकी पकौड़ियां बनाकर अलग करके रख लें।
- दही और बेसन का घोल जब अच्छी तरह से पक जाए तब गैस बंद कर दें और पकौड़ियां डालकर कढ़ाही को ढककर रख दें।
- स्वाद के लिए आप इस कढ़ी में करी पत्ते और सरसों के दाने से तड़का भी लगा सकती हैं।
- पालक की कढ़ी तैयार है। रोटी या चावल के साथ इसका मजा उठाएं।
इसे जरूर पढ़ें:घर पर बनाएं रसाज की स्पेशल कढ़ी, जानें विधि
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।