घर पर बनाएं गढ़वाली डिश चौसा या चैंसू, ये है बेहद आसान रेसिपी

पहाड़ी डिश में कई ऐसे व्यंजन है जो न सिर्फ हेल्दी होते हैं बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होते हैं। उन्हीं में से एक है काली दाल (उड़द दाल) से बनने वाली रेसिपी चैंसू या फिर चौसा रेसिपी। यह एक ट्रेडिशनल डिश है जो ज्यादातर घरों में बनाई जाती है। लंच में अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो चौसा बना सकती हैं। चावल के साथ चौसा दाल खाने में काफी स्वादिष्ट है, हालांकि इस रेसिपी को अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। पहाड़ी पारंपरिक व्यंजनों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाना वाला चौसा घर पर कैसे बनाया जाता है, आइए जानते हैं।
चौसा रेसिपी Recipe Card
गढ़वाली डिश चौसा रेसिपी
Ingredients
- साबुत उड़द- एक कप
- जीरा- एक चम्मच
- बारीक कटा हुआ प्याज- एक
- लहसुन अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
- हरी मिर्च बारीक कटी हुई- 2
- हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
- घी- 2 चम्मच
- हींग- एक चुटकी
- तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले साबुत उड़द दाल को 4 से 5 मिनट तक रोस्ट कर लीजिए। जब यह रोस्ट हो जाए तो मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें।
- Step 2:
-इसके बाद गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें दो चम्मच तेल डाल दीजिए। हल्का गर्म हो जाने के बाद इसमें जीरा, हरी मिर्च, साबुत लाल मिर्च, हींग अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दीजिए और दो से तीन मिनट तक भूनें।
- Step 3:
इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज मिक्स करें और फिर उड़द दाल को डालकर भूनें। चार से पांच मिनट तक मीडियम फ्लेम पर भूनने के बाद इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालकर पतला कर दें।
- Step 4:
जब कढ़ाई में एक उबाल आ जाए तो इसमें सभी मसालों और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें। अब इसे ढक दें और करीबन 15 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकने दें। इस दौरान बीच-बीच में चलाते रहें ताकी कढ़ाई में न चिपके।
- Step 5:
15 मिनट बाद चौसा बनकर तैयार हो जाएगा, अब इसे गार्निश करने के लिए हरा धनिया काटकर डाल दें। सर्व करते समय इसमें घी मिक्स कर दें।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसे हल्का गर्म होने दीजिए। गर्म हो जाने के बाद साबुत उड़द दाल को डालकर हल्का रोस्ट कर लीजिए। करीबन चार से पांच मिनट तक रोस्ट करें, लेकिन इस दौरान यह चेक करते रहें कि यह जले ना। अगर साबुत उड़द दाल जल जाएगी तो रेसिपी का स्वाद खराब हो जाएगा। इसलिए मीडियम फ्लेम पर ही इसे रोस्ट करें।
- रोस्ट हो जाने के बाद मिक्सर में उड़द की दाल को डालकर दरदरा पीस लें। जब यह पिस जाए तो एक बर्तन में निकाल कर रख लीजिए। अब कढ़ाई में तेल डालें और हल्का गर्म होने दें। गर्म हो जाने के बाद जीरा, साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च, हींग और लहसुन अदरक का पेस्ट डाल दीजिए। अब थोड़ी देर तक इसे भूनने के बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें।
- प्याज जब हल्का ब्राउन हो जाए तो उसमें पिसी हुई उड़द दाल को डाल दीजिए और मीडियम फ्लेम पर इसे थोड़ी देर तक भूनते रहिए। हल्का भुन जाने के बाद इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालकर पतला करें। तीन या चार मिनट बाद सभी मसाले डाल दीजिए और चलाते रहें। इसमें नमक स्वादानुसार डालकर चौसा को पकने दीजिए।
- जब कढ़ाई में उबाल आ जाए तो इसे ढक दीजिए और मीडियम फ्लेम पर दस से 15 मिनट तक उबलने दीजिए। इस दौरान यह चेक करते रहें कि चौसा कहीं जल तो नहीं गया, इसलिए बीच-बीच में लगातार चलाते भी रहें। 15 मिनट बाद जब यह पक जाए तो हरे धनिये से गार्निश करें और फिर घी मिक्स कर सर्व कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।