Gajar Rasmalai Recipe: सर्दी में झटपट बनाएं गाजर रसमलाई, पढ़ें रेसिपी

How to Make Gajar Rasmalai: सर्दी के मौसम में आमतौर पर हर एक-या दूसरे हफ्ते गाजर का हलवा जरूर बनता है। अगर घर में कोई हलवा का बहुत शौकीन है, को यकीनन इसे बनाकर फ्रिज में स्टोर कर देते हैं ताकि पूरे हफ्ते चल सकें। गाजर न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
अक्सर लोग गाजर का हलवा खाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया और अनोखा ट्राई करना चाहती हैं, तो इस गाजर की रसमलाई जरूर बनाएं। यह डिश बनाने में जितनी आसान है, खाने में उतनी ही शाही और लाजवाब लगती है। वहीं अगर आपको कुछ मीठा खाने की हमेशा क्रेविंग होती है, तो यह मिठाई एकदम परफेक्ट है। इस लेख में आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। नीचे पढ़ें-
गाजर रसमलाई रेसिपी Recipe Card
गाजर रसमलाई बनाने की रेसिपी
Ingredients
- गाजर- 500 ग्राम कद्दूकस की हुई
- दूध- 1 लीटर फुल क्रीम
- चीनी- आधा कप स्वादनुसार
- इलायची पाउडर-आधा चम्मच
- बादाम
- काजू
- पिस्ता
- घी- 2 बड़े चम्मच
Step
- Step 1:
रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छे धुलकर कद्दूकस कर लें।
- Step 2:
इसके बाद भारी तले की कड़ाही में दो चम्मच घी गरम कर कद्दूकस की हुई गाजर डालें।
- Step 3:
मीडियम फ्लेम पर 5 से 7 मिनट तक भूनें, जब तक उसका कच्चापन निकल न जाए।
- Step 4:
गाजर को अच्छे से भूनने के बाद उसमें आधा लीटर फुल क्रीम दूध डाल दें।
- Step 5:
इसके बाद आंच को तेज कर एक उबाल आने दें। फिर आंच को धीमा कर इसे धीरे-धीरे पकने दें।
- Step 6:
जब दूध गाढ़ा होकर आधा हो जाए तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें।
- Step 7:
इसके बाद इसको सूखने तक पकाएं, जब यह पूरी तरह ड्राई हो जाए, तो इसे एक बर्तन में निकालें।
- Step 8:
हल्का ठंडा होने के बाद इसकी रसमलाई के आकार की बॉल बनाएं।
- Step 9:
अब बनाई गई रसमलाई बॉल को केसर वाले दूध में डालकर 10 मिनट छोड़ें।
- Step 10:
सर्व करते समय ऊपर से ड्राई फ्रूट की गार्निशिंग करें।
गाजर की रसमलाई बनाने की आसान विधि

- रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छे धुलकर कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद भारी तले की कड़ाही में दो चम्मच घी गरम कर कद्दूकस की हुई गाजर डालें।
- फिर मीडियम फ्लेम पर 5 से 7 मिनट तक भूनें, जब तक उसका कच्चापन निकल न जाए।
- गाजर को अच्छे से भूनने के बाद उसमें आधा लीटर फुल क्रीम दूध डाल दें।
- अगर दूध नहीं है, तो मिल्क पाउडर भी डाल सकती हैं।
- इसके बाद आंच को तेज कर एक उबाल आने दें। फिर आंच को धीमा कर इसे धीरे-धीरे पकने दें।
- तली में चिपकने से बचाने के लिए इसे बीच-बीच में चमचे से चलाते रहें।
- जब दूध गाढ़ा होकर आधा हो जाए तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें।
- इसके बाद इसको सूखने तक पकाएं, जब यह पूरी तरह ड्राई हो जाए, तो इसे एक बर्तन में निकालें।
- हल्का ठंडा होने के बाद इसकी रसमलाई के आकार की बॉल बनाएं।
- अब इसे केसर वाले दूध में डालकर 10 मिनट छोड़ें।
- सर्व करते समय ऊपर से ड्राई फ्रूट की गार्निशिंग करें।

गाजर से रसमलाई मिठाई बनाते वक्त किन बातों का ध्यान रखें?
- रसमलाई के लिए हमेशा लाल और ताजी गाजर खरीदकर लाए।
- गाजर को दूध में डालने से पहले घी में 5-7 मिनट तक लो फ्लेम पर अच्छी तरह भूनें।
- चीनी तभी डालें जब गाजर पूरी तरह गल जाए और दूध गाढ़ा हो जाए।
इसे भी पढ़ें- Gajar Rasbhari: इस वीकेंड गाजर से बनाएं रसभरी, 30 मिनट में तैयार हो जाएगी यह मिठाई; पढ़ें रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से
Image Credit- gemini, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।