झटपट तैयार करें क्रिस्पी फ्राई अप्पे, जानें आसान रेसिपी

अप्पे एक बेहद ही क्विक रेसिपी है, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। अप्पे कुरकुरे बॉल्स होते हैं, जो अंदर से नरम और फूले हुए होते हैं और बाहर से हल्के क्रिस्पी होते हैं। हालांकि, यह भाप में बनने वाला एक व्यंजन है, लेकिन अगर आप बार-बार नॉर्मल अप्पे खाकर बोर हो गए हैं तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए।
जी हां, आज हम 'रेसिपी ऑफ द डे' में फ्राई अप्पे को बनाने की आसान विधि लेकर आए हैं। इसे आप शाम को स्नैक्स में अपनी भूख को शांत करने के लिए बना सकते हैं। इतना ही नहीं, आप हर दिन स्नैक्स में कई अलग-अलग तरीके से अप्पे बना सकती हैं। फिलहाल इस रेसिपी को फॉलो करें।
फ्राइड अप्पे रेसिपी Recipe Card
इस बार आप फ्राइड अप्पे की यह रेसिपी जरूर ट्राई करें यकीनन सबको पसंद आएगी।
Ingredients
- 1 कप- सूजी
- 1- प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1- टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 2-हरी मिर्च (बारीक कटा हुआ)
- 2 चम्मच- हरा धनिया (बारीक कटी हुई)
- 1/2 चम्मच-राई
- 1 चम्मच- मैगी मसाला
- स्वादानुसार नमक
- जरूरत के हिसाब से- तेल (तलने के लिए)
Step
- Step 1:
एक बाउल में सूजी को छान लें और इसमें नमक, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- Step 2:
मिक्स करने के बाद हल्के हाथों से पानी डालें और स्मूथ मिश्रण तैयार कर लें।
- Step 3:
अब अप्पे स्टैंड में हल्का तेल लगा कर गर्म करने के लिए रख दें और चम्मच की मदद से बैटर डालें।
- Step 4:
अब दोनों तरफ से पकने दें और जब अप्पे ठीक से पक जाए तो एक प्लेट में निकाल लें।
- Step 5:
इतने एक कढ़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें और अप्पे को फ्राई कर लें।
- Step 6:
सारे फ्राई हो जाने के बाद एक प्लेट में निकालें और ऊपर से मैगी मसाला डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
क्रिस्पी फ्राई अप्पे बनाने का तरीका
- फ्राई अप्पे बनाने के लिए एक बाउल में सूजी को छान लें और इसमें नमक, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। (हरा धनिया ऐसे करें स्टोर)
- मिक्स करने के बाद हल्के हाथों से पानी डालें और लगातार चलाते हुए स्मूथ मिश्रण तैयार कर लें। ध्यान रहे बैटर ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं होना चाहिए।
इसे ज़रूर पढ़ें- क्या आपने घर पर बनाए हैं इंस्टेंट स्टफ रवा अप्पे?
- अब अप्पे स्टैंड में हल्का तेल लगा कर गर्म करने के लिए रख दें और जब स्टैंड गर्म हो जाए तो चम्मच की मदद से बैटर डालें।
- अब दोनों तरफ से पकने दें और जब अप्पे ठीक से पक जाए तो एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- इतने एक कढ़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें और जब धुआं निकलने लगे तो गैस हल्की कर दें।
- फिर एक-एक करके अप्पे डालें और कुरकुरे होने तक फ्राई कर लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- नाश्ते में कुछ अलग खाने का है मन तो बनाएं यह तीन तरह के अप्पे
- हमें गर्म तेल का इस्तेमाल करना है वर्ना अप्पे में तेल भर जाएगा और ये क्रिस्पी भी नहीं बनेंगे।
- सारे फ्राई हो जाने के बाद एक प्लेट में निकालें और ऊपर से मैगी मसाला (इस तरह करें रेसिपीज में मैगी मसाला का इस्तेमाल) डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।