क्या आपने घर पर बनाए हैं इंस्टेंट स्टफ रवा अप्पे?

अगर आपको साउथ इंडियन डिशेज खाने में पसंद हैं तो आपको यकीनन अप्पे भी अच्छे लगते होंगे। ये बनाने में आसान होते हैं और इन्हें पकने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। दिक्कत ये है कि जब इसे चावल और दाल के बैटर से बनाया जाता है तो उस बैटर को फरमेंट होने में बहुत समय लग जाता है। पर जिस तरह से इडली को बहुत आसानी से रवा या सूजी से बनाया जा सकता है उसी तरह इंस्टेंट रवा अप्पे भी बनाए जा सकते हैं। ये ना सिर्फ आपका समय बचाएंगे बल्कि ये काफी स्वादिष्ट होते हैं इसलिए आपको बहुत ज्यादा पसंद भी आएंगे। हम जो रेसिपी आपको बताने जा रहे हैं वो स्टफ्ड रवा अप्पे की रेसिपी है। अधिकतर इन्हें प्लेन बनाया जाता है, लेकिन सब्जियों और आलू को मिलाकर भी इन्हें अच्छे से तैयार किया जा सकता है।
इंस्टेंट स्टफ रवा अप्पे Recipe Card
इस रेसिपी को आप अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकती हैं और सब्जियां भी उसी तरह से डाल सकती हैं।
Ingredients
- 1 कप सूजी
- 1/2 कप दही
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
- 1 कप पानी
- 3 छोटे चम्मच तेल
- 1/2 छोटा चम्मच राई
- 1/2 छोटा चम्मच उड़द दाल
- 1/2 छोटा चम्मच चना दाल
- थोड़े से करी पत्ते
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1/2 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1/2 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 गाजर ग्रेट की हुई
- 1/2 शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
- 2 बड़े चम्मच ग्रेट किया हुआ नारियल (ऑप्शनल)
- 2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
- 1/2 छोटा चम्मच ईनो या बेकिंग सोडा
- रोस्ट करने के लिए तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले सूजी बैटर बनाना है और इसके लिए रवे में दही और पानी के साथ थोड़ा सा नमक मिलाकर इसे ढक कर साइड कर दें।
- Step 2:
अब इसका मसाला तैयार करना है और उसके लिए आप एक पैन में तेल गर्म कर राई, उड़द दाल, चना दाल और करी पत्ता भूनें।
- Step 3:
इसके भुनने के बाद इसमें अदरक पेस्ट डालें और उसके बाद सभी सब्जियां डालकर उन्हें सॉफ्ट होने तक पकाएं। अंत में नारियल डालकर 2 मिनट भूनें और गैस बंद कर लें।
- Step 4:
अब इस मसाले को अप्पे के बैटर में डालकर अच्छे से मिक्स करें और उसके बाद इसमें ईनो मिला दें।
- Step 5:
अब अप्पा पैन को तेल लगाकर ग्रीस करें और थोड़ा गर्म करें। इसके बाद अप्पे पकने के लिए बैटर डालें।
- Step 6:
दो तीन मिनट इसे पकाएं और उसके बाद ढक्कन खोलकर अप्पे फ्लिप कर दें।
- Step 7:
इसके बाद इसे फिर से कवर करके पकाएं और फिर इसे गर्मा-गर्म अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें।
बनाने का तरीका
अगर आप इन्हें नॉर्मली बना रही हैं तो इनके लिए सिर्फ 5 इंग्रीडिएंट्स की जरूरत ही होती है, लेकिन अगर आप इन्हें स्टफ्ड बना रही हैं तो जिस भी सब्जी का इस्तेमाल करना चाहे कर सकती हैं।
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 1 कप सूजी लेकर उसमें दही और नमक के साथ थोड़ा सा पानी मिलाएं। ध्यान रखें कि रवा दरदरा होना चाहिए एकदम महीन रवा लेंगी तो ये सही कंसिस्टेंसी नहीं देगा।
- इसे 5 मिनट के लिए अलग रख दें। इसे फरमेंट होने के लिए आप जितना समय देंगी उतना ही अच्छा रिजल्ट आएगा, लेकिन अगर आप जल्दी में हैं तो आप इसे 5 मिनट में भी कर सकती हैं।
- एक बात का जरूर ध्यान रखें कि अप्पे का बैटर बहुत ज्यादा पानी वाला नहीं होना चाहिए और कंसिस्टेंसी इसकी स्मूथ ही होनी चाहिए। थोड़ी देर रखने पर रवा सारा पानी सोख सकता है, लेकिन अगर आपके पास समय नहीं है तो इसमें बहुत पानी ना डालें।
- जब तक बैटर फरमेंट हो रहा है तब तक इसका मसाला तैयार कर लें।
- एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, उड़द दाल, चना दाल, थोड़े से करी पत्ते भूनें। इसके बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, प्याज आदि भूनें।
- इसके बाद गाजर और शिमला मिर्च अच्छे से डालकर भूनें। इसे तब तक भूनना है जब तक सब्जियां सॉफ्ट नहीं हो जातीं।
- आप इसे लो फ्लेम पर करें और फिर नारियल डालकर 2 मिनट के लिए भूनें। इसके बाद रवा बैटर में इस मिक्सचर को डालें और उसके साथ 2 बड़े चम्मच धनिया की पत्तियां भी डालकर मिक्स करें।
- अब इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा या फिर 1/2 छोटा चम्मच ईनो डालें और फिर इस बैटर को बहुत अच्छे से मिक्स करें।
- अब अप्पा पैन को थोड़ा सा ग्रीस करें और फिर इसमें एक चम्मच बैटर डालें। इसे कवर कर 5-6 मिनट तक पकाएं और फिर दूसरे साइड फ्लिप कर दें।
- इसे पकने में ज्यादा से ज्यादा 8-10 मिनट लगेंगे। इसके बाद आपके अप्पे तैयार हैं और आप इसे अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।