Eid Special Recipe: ईद पर खास मेहमानों के लिए बनाएं अवधी मुर्ग मुसल्लम, जानें रेसिपी

ईद के मौके पर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन वेजिटेरियन डिशेज के साथ तमाम नॉन-वेजिटेरियन डिशेज का दस्तरख्वान सजता है। हो सकता है कि आपने ईद की तैयारियां अभी से कर ली होगी। किस तरह के व्यंजनों को पेश किया जाएगा, लोग 2-3 दिन पहले ही तय कर लेते हैं। अगर अभी भी आपकी लिस्ट में थोड़ी जगह बची है, तो इस बार रेस्तरां वाला अवधी मुर्ग मुसल्लम बनाएं।
मुर्ग मुसल्लम एक मुगलई डिश है, जिसे बहुत ही धैर्य से बनाया जाता है। इसमें पूरा चिकन का उपयोग होता है और उसे अदरक-लहसुन के पेस्ट में मैरीनेट किया जाता है। कई सारे गरम मसालों के साथ, उबले हुए अंडे भी मुख्य सामग्री का हिस्सा होते हैं।
मुर्ग मुसल्लम रेसिपी Recipe Card
ईद पर कुछ नया और लजीज बनाना है, तो जान लें मुर्ग मुसल्लम की फ्लेवरफुल रेसिपी के बारे में।
Ingredients
- 1 मैरिनेशन के लिए: 1/2 कप दही
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2nd मैरिनेशन के लिए: 1 पूरा चिकन
- 1 नींबू का रस
- चुटकी भर हल्दी
- 1/2 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- मसाला बनाने के लिए: 3 बड़े चम्मच घी
- 1 तेज पत्ता
- 2 इंच दालचीनी
- 4 हरी इलायची
- 3 लौंग
- 1/2 छोटा चम्मच शाही जीरा
- 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 /2 कप दही
- 1 हरी मिर्च
- ग्रेवी तैयार करने के लिए: 1 बड़ा चम्मच ब्राउन प्याज का पेस्ट
- 1 बड़ा चम्मच तले हुए काजू का पेस्ट
- 1/2 कप पानी
- स्वादानुसार नमक
- केसर के पानी की कुछ बूंदें
- चुटकी भर इलायची पाउडर
- चुटकी भर जावित्री पाउडर
- केसर
- केवड़ा पानी की कुछ बूंदें
- मीठे इतर की 1 बूंद
Step
- Step 1:
चिकन को धोकर और उसकी टांगों को धागे से बांधकर एक तरफ रख लें।
- Step 2:
अब 1 कटोरे में दही, अदरक-लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें और फिर इसे अलग रखें।
- Step 3:
एक दूसरे कटोरे में चिकन डालें और उसमें नींबू का रस, हल्दी, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर मैरीनेट करके 10 मिनट के लिए रख दें।
- Step 4:
10 मिनट बाद इसे दही वाले मैरिनेशन से मैरिनेट करके अलग रख लें।
- Step 5:
अब एक कढ़ाही को गर्म करें और उसमें मसाले वाली सामग्री डालकर पकाएं। इसमें चिकन डालकर उसे दोनों तरफ से पका लें।
- Step 6:
चिकन पक जाए तो उसे आराम से निकालकर एक प्लेट में निकाल लें। अब ग्रेवी वाली सामग्री उसी में डालकर ग्रेवी भी बना लें।
- Step 7:
जरूरत के मुताबिक पानी डालकर इसे 2-3 मिनट पकाएं। अब इसमें पका हुआ चिकन डालें 10 मिनट पकाएं।
- Step 8:
आपका मुर्ग मुसल्लम तैयार है। ऊपर से धनिया की पत्ती से सजाएं और पराठे या चावल के साथ इसका मजा लें।
आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपके लिए मुर्ग मुसल्लम की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे नोट कर लें और ईद के दिन जरूर बनाएं। हमें यकीन है इसे खाकर आपके मेहमान भी जरूर खुश होंगे।
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले 1 पूरे चिकन को अच्छी तरह से साफ करें। ध्यान रखें कि चिकन अंदर से भी पूरी तरह से साफ और फ्रेश होना चाहिए। पूरे चिकन को अंदर और बाहर से मैरीनेट करना आसान होगा है।
- इसके बाद चिकन की टांगों 1 पतले धागे से बांध लें। इसे ऐसे बांधना है कि विंग्स भी धागे से पीछे की ओर हो जाए।
इसे भी पढ़ें: रेस्टोरेंट स्टाइल ब्लैक पेपर चिकन फ्राई के साथ डिनर को बनाएं खास
- अब एक परात में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं और उसे एक तरफ रख दें। दूसरी ओर एक कटोरे में चिकन रखें और उसके ऊपर नींबू का रस, चुटकी भर हल्दी और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मैरीनेट कर लें और इसे 10 मिनट के लिए रहने दें। अब जो मैरिनेशन आपने पहले तैयार करके रखा था, उससे भी चिकन को दूसरी बार मैरीनेट करें। ध्यान रखें कि मैरिनेशन अंदर और बाहर अच्छी तरह हो फिर इसे अलग रख दें।
- अब एक कढ़ाही को गर्म करें और उसमें घी, तेजपत्ता, दालचीनी का टुकड़ा, हरी इलायची, लौंग, शाही जीरा डालकर चटखने दें। इसके बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर सॉते कर लें। जब पेस्ट थोड़ा सुनहरा हो जाए तो उसमें हल्दी और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं।
- इसमें थोड़ा सा पानी डालें और फिर धीमी आंच पर दही डालकर लगातार चलाते रहें। दही को लगातार चलाते रहें, वरना वो फट जाएगी। इसके बाद 1 हरी मिर्च पर चीरा लगाकर इसमें डालें और 1-2 मिनट सॉते करें।
- अब इसमें मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर उसे धीमी आंच पर 5 मिनट ढककर पकाएं। इसके बाद साइड पलटकर फिर से चिकन को इस मसाले में पका लें। आपको इसे तब तक पकाना है, जब तक चिकन एकदम नरम न हो जाए।
- चिकन पक जाए तो उसे आराम से निकालकर एक प्लेट में निकाल लें। अब मुर्ग मुसल्लम की ग्रेवी तैयार करें। उसी मसाले में ब्राउन प्याज का पेस्ट, काजू का पेस्ट, नमक, केसर का पानी, इलायची का पाउडर, जावित्री का पाउडर, 2-3 केसर के धागे, 1/4 छोटा चम्मच केवड़ा पानी और मीठे इतर की बूंद डालकर मिक्स करें। इसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालकर इसे 2-3 मिनट पकाएं। अब इसमें पका हुआ चिकन डालें और ग्रेवी को चिकन के ऊपर फैलाएं। इसे कुछ 10 मिनट और पकाएं।
इसे भी पढ़ें: चिकन के 10 लाजवाब व्यंजनों में से आप किसे ट्राई करना चाहेंगे?
- आपका मुर्ग मुसल्लम तैयार है। ऊपर से धनिया की पत्ती से सजाएं और पराठे या चावल के साथ इसका मजा लें।
Image Credit: Wikipedia and Cookwithluba
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।