घर पर मिनटों में तैयार करें रसमलाई केक, लाजवाब टेस्ट से पूरा परिवार हो जाएगा खुश

Eggless Rasmalai Cake: सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि हर कोई केक खाना पसंद करता है। चॉकलेट, डार्क फॉरेस्ट, वेलवेट के अलावा भी केक के कुछ ऐसे फ्लेवर हैं, जिन्हें आपको जरूर ट्राई करन चाहिए। रसमलाई केक भी खाने में बहुत बढ़िया होता है। इस आर्टिकल में हम आपको घर पर रसमलाई केक कैसे बना सकते हैं, यह बताने वाले हैं।
रसमलाई केक बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
- 50 ग्राम शुगर
- 100 ग्राम बटर
- 5 एमएल वनीला एसेंस
- 200 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
- 100 ग्राम मिल्क
- बेकिंग सोडा
- ड्राई फ्रूट्स
- फ्रेश क्रिम
- इलायची पाउडर
इसे भी पढ़ेः 30 मिनट में सिर्फ दो चीज़ों की मदद से बनाएं चॉकलेट केक, मां को इस मदर्स डे पर दें ये अनोखा सरप्राइज
कैसे बनाएं स्वादिष्ट रसमलाई केक?
- रसमलाई केक बनाने के लिए आपको सबसे पहले शुगर, बटर और वनीला एसेंस को एक बाउल में डालना है। अब इन सभी चीजों को अच्छे से विस्क कर लें।
- इसके बाद आपको कन्डेंस्ड मिल्क बाउल में मिलाना होगा। कन्डेंस्ड मिल्क के साथ-साथ 1 कप नार्मल मिल्क भी डालें। इसके बाद सभी इंग्रीडिएंट्स को एक बार दोबारा मिक्स करें।
- अब आपको छना हुआ आटा बाउल में डालना है। फिर 50 ग्राम दही और 1 चम्मच बेकिंग सोडा बाउल में डालें।
- अब 15 मिनट के इस बेक कर लें, जिसके बाद आपका बेस तैयार हो जाएगा।
- दूसरी तरफ, सटोव चलाकर उसपर एक पैन रखें और उसमें दूध और कन्डेंस्ड दूध मिलाएं। इसके बाद ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।
- कुक करने के बाद इसे बेस पर डालकर 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। फिर क्रीम और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सर्व करें।
रसमलाई केक बनाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- अगर आप अंडा खाते हैं, तो बेस बनाते वक्त अंडा भी मिला सकते हैं।
- ध्यान रखें कि आप केक के आकार के हिसाब से ही मात्रा चुने। ज्यादा गाढ़ा और पतला कर देने से बेस अच्छे से सेच नहीं होता है।
- वहीं अगर आपके घर में ओवन ना हो तो आप कुकर या किसी और बर्तन में रेत डालकर भी केक बना सकते हैं।
- मीठे की मात्रा अपने परिवार की पसंद के मुताबिक तय करें।
इसे भी पढ़ेः परफेक्ट केक बनाना बच्चों का काम है, जानिए ये सीक्रेट टिप्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Flowera dot in, IGP Dot Com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।