बच्चों के लिए तैयार करें एगलेस डेजर्ट, हम बता रहे हैं इंस्टेंट रेसिपीज

बच्चों को संभालना काफी मुश्किल होता है....पूरे दिन बस खाने को लेकर बहुत परेशान करते हैं। कभी बोलते हैं ये नहीं खाऊंगा...वो नहीं खाऊंगा... तो कभी खाने में कुछ अच्छा बना दो आदि की डिमांड करते रहते हैं। अगर डिमांड पूरी न की जाएं, तो रोने लगते हैं। फिर इन नखरों के आगे हमें झुकना ही पड़ता है....खैर।
हालांकि, बच्चे चॉकलेट या फिर मीठा ज्यादा खाते हैं और बाहर का ज्यादा खाने की वजह से दांत खराब होने का डर लगा रहता है। अगर आपका भी बच्चा खाने को लेकर नखरे करता है, तो अब नहीं करेगा क्योंकि, इस लेख में हम आपको बिना अंडे के डेजर्ट बनाने की आसान रेसिपीज बता रहे हैं, जिन्हें एक बार खाने के बाद बार-बार मांगने की डिमांड होगी।
तो आइए जानते हैं बच्चों के लिए एगलेस डेजर्ट की रेसिपीज के बारे में।
ऑरेंज चॉकलेट केक रेसिपी
सामग्री
- 1/2 कप- ऑरेंज जूस
- 1 कप चॉकलेट
- 4 चम्मच- बेकिंग पाउडर
- 2- ऑरेंज पील (संतरे का छिलका)
- 1 चम्मच- बेकिंग सोडा
- 1/2 चम्मच- ऑरेंज एसेंस
- 3 ड्रॉप- ऑरेंज फूड कलर
- 1 कप- मक्खन
- 2-1/2 कप - मैदा
- 1 कप- कंडेंस्ड मिल्क
बनाने का तरीका
- केक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक गहरे बर्तन में मक्खन डालें और कंडेंस्ड मिल्क को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को तब तक मिलाएं जब तक केक वाली कंसिस्टेंसी न मिले।
- साथ ही, अपने ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस में गर्म कर लें। अब अपने मिक्सर में ऑरेंज एसेंस डालें और उसके साथ ही ग्रेट की हुई ऑरेंज पील। ध्यान रहे संतरे के ऊपरी भाग को ग्रेट करना है, सफेद भाग को नहीं।
- इसे अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें फूड कलर मिलाएं और फिर मैदा डाल दें। इसे तब तक चलाएं जब तक ये पेस्ट स्मूथ नहीं हो जाता। इसके बाद, सबसे आखिर में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और ऑरेंज जूस मिक्स कर लें। (बासी रोटी का केक बनाने का तरीका)
- अब बेकिंग टिन में ग्रीसिंग करें और ठीक तरह से बना हुआ बैटर डाल दें। इस बैटर को 20 मिनट तक बेक होने दें, लेकिन अगर आपको लगता है कि थोड़ा और रखना चाहिए ताकि ये फ्लफी हो जाए तो आप ऐसा करें।
- अब इस केक को बाहर निकालें और ठंडा होने के बाद ऊपर से चॉकलेट डाल दें। फिर स्लाइस करके सर्व करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-बच्चों के लिए यूं तैयार करें खट्टे-मीठे आंवला की गटागट कैंडी
अंगूर कैंडी की रेसिपी
सामग्री
- अंगूर- 1 कप
- स्टिक- 10-12 ऑप्शनल
- चीनी पाउडर- 2 कप
- इलायची-पाउडर- 1/2 चम्मच
- बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच
- बटर- 2 चम्मच
- फ़ूड कलर- एक चुटकी
इसे ज़रूर पढ़ें-बच्चों के लिए बनाएं शहद से तैयार इन शानदार रेसिपीज को, करेंगे खूब पसंद
बनाने का तरीका
- अंगूर कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर को साफ गुच्छे में से अलग कर लें। फिर एक बाउल में रखकर अच्छी तरह से वॉश कर लें।
- अब एक पैन में चीनी, बेकिंग सोडा, इलायची पाउडर के साथ थोड़ा पानी और फूड कलर डालकर कैरेमल तैयार कर लें।
- फिर इसे 5-6 मिनट के लिए पकने दें। इस दौरान बीच-बीच में एक से दो बार चेक कर लें और चला लें।
- अब इसमें बटर को डालें और गाढ़ा होने तक अच्छी से उबलने दें। जब उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें।
- फिर इस कैरेमल में अंगूर डालें और 5 मिनट भिगोने के बाद एक प्लेट में निकाल लें।
- हालांकि, इसमें अंडा डालने से कैंडी काफी अच्छी बनती है, लेकिन आप इस्तेमाल न करें।
- बस तैयार है अंगूर कैंडीबच्चों को देने के लिए। इसे सर्व करने से पहले ऊपर से चीनी का बूरा जरूर डाल लें।
इसके अलावा, आप कप केक भी बना सकते हैं। अगर आपको कोई और डेजर्ट की रेसिपी मालूम है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।