बच्चों के लिए यूं तैयार करें खट्टे-मीठे आंवला की गटागट कैंडी

आंवला हमारी सेहत के लिए वरदान माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आंवला में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो संतरे के रस से बीस गुना अधिक होता है। वहीं, आंवला की सबसे खास बात यह है कि इसका सेवन किसी भी रूप में किया जा सकता है।
कई लोग इससे तैयार पाउडर को भोजन में शामिल करते हैं, तो कई लोग जूस बनाकर सेवन करते हैं। हालांकि, आंवला या इससे बनी चीजें हम सभी आसानी से खा लेते हैं, लेकिन बच्चे खाने में नखरे करते हैं। ऐसे में अगर आप आंवला को डिफरेंट तरीके से बना सकती हैं।
आंवला गटागट कैंडी रेसिपी Recipe Card
घर पर कैंडी बनाने के लिए आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
Ingredients
- 600 ग्राम- आंवला
- 400 ग्राम- गुड़
- 1 चम्मच- अजवाइन
- 1/2 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच- जीरा पाउडर (भुना हुआ)
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1 कप- पिसा गुड़
- 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- 1/2 कप- इमली का पल्प (गूदा)
- 2 चम्मच- पिसी चीनी
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप आंवला को अच्छी तरह से धो लें और आंवला का पाउडर बना लें।
- Step 2:
एक पैन गैस पर रखें और गर्म कर लें। फिर अजवाइन, जीरा, हींग, आंवला पाउडर डालकर भून लें।
- Step 3:
एक दूसरे पैन में 1 कप पानी, इमली का पल्प और गुड़ के टुकड़े डालकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें।
- Step 4:
जब पानी कम रह जाए तो आंवला पाउडर डाल दें और 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
- Step 5:
मिश्रण ठंडा होने के बाद इसकी गोली बना लें और पिसी चीनी के ऊपर गोली डालकर एक प्लेट में निकाल लें।
- Step 6:
बस आपकी गटागट गोली तैयार हैं, जिसे आप अपने बच्चों को सर्व कर सकती हैं।
जी हां, आप अपने बच्चों को आंवला की खट्टी-मीठी गोली बनाकर सर्व कर सकती हैं। बता दें कि कई जगहों पर. आंवला कैंडी को गटागट के नाम से भी जाना जाता है, जो एकदम चटपट हो जाती हैं। तो देर किस बात की आइए आंवला कैंडी की रेसिपी के बारे में जानें।
बनाने का तरीका

- गटागट कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले आप आंवला को अच्छी तरह से धो लें और फिर टुकड़ों में काट लें।
- अब मिक्सर में डालकर आंवला का पाउडर बना लें। आप आंवला को थोड़ा-थोड़ा करके भी पीस सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- सर्दियों में आंवला लड्डू घर पर मिनटों में बनाएं
- अब एक पैन गैस पर रखें और गर्म कर लें। फिर इसमें अजवाइन, जीरा, हींग डालकर भून लें।
- साथ ही, आंवला पाउडर भी डाल दें। 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें और एक दूसरे पैन हल्की आंच पर गर्म करें।
- फिर 1 कप पानी,इमली का पल्प और गुड़ के टुकड़े डालकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें। (आंवला की इंस्टेंट चटपटी चटनी रेसिपी)
- आप गुड़ की चाशनी में ज्यादा पानी न डालें क्योंकि ऐसा करने से आपकी कैंडी पतली हो सकती है।
इसे ज़रूर पढ़ें- 5 मिनट में तैयार करें खट्टी-मीठी हाजमोला कैंडी, बच्चे करेंगे खूब पसंद
- जब पानी कम रह जाए तो आंवला पाउडर डाल दें और 5 मिनट तक पका लें। फिर गैस बंद कर दें और मिश्रण ठंडा होने दें।
- मिश्रण ठंडा होने के बाद इसकी गोली बना लें और पिसी चीनी के ऊपर गोली डालकर एक प्लेट में निकाल लें।
- बस आपकी गटागट गोली तैयार हैं, जिसे आप अपने बच्चों को सर्व कर सकती हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।