कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो हम कितने शानदार तरीके से घर पर बना लें, लेकिन उनमें वो स्वाद नहीं जैसा होटल या ढाबे में मिलता है। अब वो फिर ढाबे वाली चिकन करी हो, होटल वाली दाल मखनी या फिर अंडा करी क्यों न हो।
अब अंडे की करी तो आप भी बनाती होंगी, मगर वो होटल वाला स्वाद आप मिस करती हैं या नहीं?
अब होटल वाली अंडा करी बनानी है तो शेफ रणवीर से सीख सकती हैं। रणवीर ने अपने यूट्यूब चैनल पर यह रेसिपी शेयर की है और वो बताते हैं कि कैसे 10 इंग्रीडिएंट्स के अंदर-अंदर ये रेसिपी बनाई जा सकती हैं। तीखी, चटपटी और लजीज अंडा करी कैसे बनानी है, चलिए आप रेसिपी ऑफ द डे में जानते हैं।
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक तरफ पैन में पानी डालकर उसे गर्म कर लें। इसमें नमक डालें और जब पानी में बुलबुले दिखने लगे तो अंडे डालकर उसमें सिरका मिला लें। सिरका अंडों को फटने नहीं देगा।
- अब एक पैन में ग्रेवी तैयार कर लें। इसके लिए पैन में तेल डालकर गर्म करें। उसमें लहसुन और अदरक (लहसुन और अदरक का पेस्ट कैसे स्टोर करें) के मोटे टुकड़े डालकर सॉते करें। इसके बाद 3 मीडियम साइज के प्याज को मोटा-मोटा काटकर उसमें डालें और कुछ 5-6 मिनट के लिए सॉते करें। ध्यान रखें कि प्याज को पारदर्शी करना है।
- अब इसमें देगी लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें। ग्रेवी में रंग और तीखापन इसी से आएगा, इसलिए इसे ज्यादा जलने न दें। मिर्च को कुछ सेकंड चलाने के बाद इसमें रफली कटे हुए टमाटर डालकर मिलाएं।
- अब 1 चम्मच धनिया पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह से भून लें। धनिया पाउडर की महक जब तक खत्म न हो तब तक इसे चलाना है। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे ढककर पकाएं।
- टमाटर जब नरम हो जाएं तो मसाले को पहले ठंडा कर लें और फिर इसे ब्लेंडर में पीस लें।
- अब उबल चुके अंडों को निकालकर और ठंडा करके छीलकर रख लें। अंडों में फोर्क की मदद से छेद कर लें।
- अब एक पैन को गर्म करें और उसमें तेल डालें। इसमें अंडे डालकर उन्हें फ्राई कर लें। ऊपर से नमक और देगी लाल मिर्च पाउडर (सूखी लाल मिर्च के इस्तेमाल) डालकर अंडों को अच्छी तरह से मिक्स करें। 2-3 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
- जिस पैन में आपने ग्रेवी बनाई थी उसमें 1 कप पानी डालकर गर्म करें और फिर ब्लेंड की हुई ग्रेवी डालकर पका लें। अब इसमें स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं और फिर अंडे डालकर 5-7 मिनट पकाएं।
- हरा धनिया बारीक काटकर ऊपर से डालें और फिर एक बार अच्छी तरह से मिक्स करें। आपकी होटल जैसी लजीज अंडा करी एकदम तैयार है। पराठे या जीरा राइस के साथ इसका आनंद लें।
अंडा करी Recipe Card
घर पर झटपट बनाएं होटल जैसी स्वादिष्ट अंडा करी। आप भी बनाने का तरीका जानें।
- Total Time :
- 30 min
- Preparation Time :
- 10 min
- Cooking Time :
- 20 min
- Servings :
- 4
- Cooking Level :
- Medium
- Course:
- Main Course
- Calories:
- 150
- Cuisine:
- Indian
- Author:
- Ankita Bangwal
सामग्री
- 7-8 अंडे
- 2 चम्मच सफेद सिरका
- पानी आवश्यकतानुसार
- नमक स्वादानुसार
- 2 चम्मच तेल
- 2 लहसुन की कलियां
- 1 इंच अदरक
- 1 बड़ा चम्मच देगी मिर्च लाल पाउडर
- 2 मीडियम साइज के टमाटर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ
विधि
- Step 1
- सबसे पहले एक तरह अंडों को उबाल लें। अंडे उबल जाएं तो उन्हें छीलकर और उनमें फोर्क से छेद करके अलग रखें।
- Step 2
- अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। इसमें अदरक, लहसुन डालकर सॉते करें। इसके बाद प्याज डालकर उसे पारदर्शी होने तक पकाएं। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालें और मिक्स करें।
- Step 3
- इसमें तुरंत टमाटर और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से भून लें। इसमें पानी डालकर इसे ढककर पकाएं।
- Step 4
- टमाटर नरम हो जाए तो मसाले को ठंडा कर लें। इसके बाद इसमें ब्लेंडर में पीस लें।
- Step 5
- अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। उसमें अंडे डालकर फ्राई करें। इसमें ऊपर से देगी लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह अंडों को भूनें।
- Step 6
- ग्रेवी वाले पैन में 1 कप पानी डालकर गर्म करें और उसमें पिसी हुई ग्रेवी डालकर पकने दें। स्वादानुसार नमक डालकर पकाएं और फिर अंडे डालकर मिक्स करें।
- Step 7
- आखिर में हरा धनिया डालकर गार्निश करें। आपकी अंडा करी तैयार है।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।