इस बार गेहूं के आटे से तैयार करें क्रिस्पी और हेल्दी चिकन मोमोज, जानें आसान रेसिपी

मोमोज का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है क्योंकि मोमोज एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जिसे सभी लोग बड़ी चाव से खाते हैं। वैसे तो यह नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सबसे फेमस डिश है, जिसे कई तरह से बनाया जा सकता है लेकिन बेसिक मोमोज का जो स्वाद होता है, उसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती है।
हालांकि, रोजाना मैदा से बने मोमोज हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए हेल्दी और क्रिस्पी गेहूं के आटे के चिकन मोमोज की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
गेहूं के चिकन मोमोज Recipe Card
आप घर पर इस तरह गेहूं के आटे से क्रिस्पी और हेल्दी चिकन मोमोज तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- गेहूं का आटा- आधा कप
- नमक- स्वादानुसार
- जीरा -1 /2 चम्मच
- तेल- आवश्यकतानुसार
- उबला हुआ चिकन- 1 कप
- लाल मिर्च पाउडर - 2 चुटकी
- चाट मसाला- 2 चुटकी
- हरा धनिया -आवश्यकतानुसार
- धनिया पाउडर-1 /2 चम्मच
- बेकिंग सोडा -1 चुटकी
- पानी- जरूरत के हिसाब से
Step
- Step 1:
गेहूं के चिकन मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें और फिर सभी मसाले डाल दें।
- Step 2:
दूसरी तरफ चिकन को धोकर उबालने के लिए रख दें और जब मसाले भुन जाएं तो उसमें उबला हुआ चिकन डाल दें।
- Step 3:
फिर इसे लगभग 5 मिनट तक भूनें और फिर गैस बंद कर दें।
- Step 4:
अब एक बाउल में गेहूं का आटा डालें और फिर इसमें तेल, नमक और बेकिंग सोडा डालकर आटा गूंथ लें।
- Step 5:
अब गूंथे हुए आटे की छोटी -छोटी लोइयां तैयार करें और इसमें चिकन की स्टफिंग भरकर इन्हें मोमोज के आकार में बंद कर लें।
- Step 6:
दूसरी तरफ मोमोज स्टैंड में स्टीम तैयार करने के लिए रख दें।
- Step 7:
फिर लगभग 15 मिनट तक इन्हें स्टीम में पकने दें और चटपटी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
बनाने का तरीका-
- गेहूं के चिकन मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले आपको चिकन की फिलिंग तैयार करनी है। (पालक कॉर्न चीज़ मोमोज) इसके लिए आप एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें और फिर इसमें थोड़ा जीरा डाल दें।
- जब जीरा गोल्डन हो जाए उसमें सूखे मसाले जैसे धनिया, लाल मिर्च और तंदूरी मसाला और नमक डाल दें। फिर इसे अच्छी तरह से मिला लें और दूसरी तरफ चिकन को धोकर उबालने के लिए रख दें।
- जब मसाले हल्के से भुन जाएं तो फिर इसमें आप उबला हुआ चिकन डाल दें और अच्छी तरह से मसालों के साथ मिक्स कर लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- मोमोज लवर्स को जरूर पसंद आएंगी यह डिशेस
- फिर इसे लगभग 5 मिनट तक भूनें और फिर गैस बंद कर दें और इसे कढ़ाही से निकालकर किसी दूसरी प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दें।
- बस आपकी चिकन की फिलिंग तैयार है। अब आपको मोमोज के लिए गेहूं का डो यानि आटा तैयार करना है।
- इसके लिए आप एक बाउल में गेहूं का आटा डालें और फिर इसमें थोड़ा तेल, नमक और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर आटा गूंथ लें।
- लेकिन गेहूं के आटे को आप थोड़ा सख्त ही गूंथें क्योंकि थोड़ी देर में ये खुद ही नरम होने लगता है।
- अब गुंथे हुए आटे की छोटी -छोटी लोइयां तैयार करें और एक -एक करके इसकी लोइयों को छोटे आकार में बेल लें। फिर इसे लगभग पूरी के आकार में बेलें और इसमें चिकन की स्टफिंग भरकर इन्हें मोमोज के आकार में बंद कर लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- हरी मटर से बनाएं टेस्टी मोमोज, जानें आसान रेसिपी
- दूसरी तरफ मोमोज स्टैंड में स्टीम तैयार करने के लिए रख दें। फिर मोल्ड में थोड़ा तेल लगाकर एक-एक करके मोमोज स्टैंड के ऊपर रख दें।
- फिर लगभग 15 मिनट तक इन्हें स्टीम में पकने दें और 15 मिनट बाद स्टैंड को खोलकर चेक कर लें कि मोमोज पके या नहीं।
- अगर आपके मोमोज पक गए हैं तो उन्हें बाहर निकालें और चटपटी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।