हरी मटर से बनाएं टेस्टी मोमोज, जानें आसान रेसिपी

अगर आप नए तरीके से मोमोज बनाने का सोच रही हैं तो इस बार ट्राई करें हरी मटर के मोमोज की आसान रेसिपी। 
Updated:- 2021-11-12, 11:38 IST
green peas momo recipe

मोमोज का नाम सुनते ही भला किसके मुंह में पानी नहीं आएगा। सर्दियों का मौसम हो और गरमा गरम मोमोज मिल जाएं तो बात ही क्या है। यही नहीं साथ में चटपटी चटनी हो तो मज़ा ही अलग है। सच में जैसे ही इस स्वादिष्ट स्नैक्स का जिक्र होता है इसकी चटपटी प्लेट सामने नज़र आने लगती है। वास्तव में तिब्बत मकई ये डिश कब भारत के लोगों का का पसंदीदा स्नैक्स बन गया पता ही नहीं चला। वैसे तो मोमोज कई तरह से बनते हैं और हर एक का स्वाद कुछ अलग ही होता है।

हरी मटर के मोमोज Recipe Card

हरी मटर के मोमोज की रेसिपी

★★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 30 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Samvida Tiwari

Ingredients

  • मैदा- आधा कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • जीरा -1 /2 चम्मच
  • तेल- आवश्यकतानुसार
  • उबले मटर.- 1 कप
  • उबले आलू- 2
  • लाल मिर्च पाउडर - 2 चुटकी
  • चाट मसाला- 2 चुटकी
  • हरी धनिया -आवश्यकतानुसार
  • धनिया मसाला -1 /2 चम्मच
  • बेकिंग सोडा -1 चुटकी

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले मटर की फिलिंग तैयार कर लें। एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें और उसमें थोड़ा जीरा और सूखे मसाले डालें।

  2. Step 2:

    जैसे ही मसाले हल्के से भुन जाएं इसमें उबली मटर और आलू डालकर इसका पेस्ट अच्छी तरह से मसालों के साथ मिक्स करें।

  3. Step 3:

    पेस्ट जब भुन जाए इसे कढ़ाही से निकालकर किसी प्लेट में ठंडा करें और ऊपर से हरी धनिया मिक्स कर दें।

  4. Step 4:

    दूसरी तरफ मोमोज के लिए मैदे का डो तैयार कर लें। इसके लिए मैदा मैं थोड़ा तेल, नमक और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर आटा गूथें।

  5. Step 5:

    गुंथे हुए मैदे की छोटी -छोटी लोइयां तैयार करें और एक -एक करके इसकी लोइयों को छोटे आकार में बेल लें।

  6. Step 6:

    चम्मच से मटर की स्टफिंग लेकर हर एक बेली गयी पूड़ी में भरें और इन्हें पोटली के आकार में बंद कर लें।

  7. Step 7:

    मोमोज़ स्टैंड में स्टीम तैयार करें और मोल्ड में थोड़ा तेल लगाकर एक-एक करके मोमोज उसमें रखें।

  8. Step 8:

    लगभग 15 मिनट बाद स्टैंड को खोलकर एक प्लेट में बाहर निकालें और गरमा-गरम सर्व करें।

वेज से लेकर नॉन वेज स्नैक्स का मज़ा लेने के लिए ये सबसे स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक हैं। अब जब सर्दियों का मौसम दस्तक दे रहा है तो क्यों न इस डिश को कुछ अलग तरीके से बनाया जाए। जी हां हम आपको रेसिपी ऑफ़ द डे में बताने जा रहे हैं हरी मटर से तैयार होने वाले मोमोज की आसान रेसिपी, जो न सिर्फ बड़ों को बल्कि बच्चों को भी पसंद आएगी और आपकी टी टाइम में थोड़ा स्वाद भी जोड़ देगी।

बनाने का तरीका

  • हरी मटर के मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले मटर की फिलिंग तैयार कर लें। इसके लिए एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें और उसमें थोड़ा जीरा डालें। जीरा जैसे हो गोल्डन हो जाए उसमें सूखे मसाले जैसे धनिया, लाल मिर्च और सब्जी मसाला डालें और आवश्यकतानुसार नमक डालें।
  • जैसे ही मसाले हल्के से भुन जाएं इसमें उबली मटर और आलू डालकर इसका पेस्ट अच्छी तरह से मसालों के साथ मिक्स करें। इस पेस्ट को लगभग 5 मिनट तक भूनें और फिर गैस बंद कर दें और इसे कढ़ाही से निकालकर किसी प्लेट में ठंडा करें और ऊपर से हरी धनिया मिक्स कर दें।

momos recipe green peas

  • आपकी फिलिंग तैयार है इसे ठंडा होने दें और दूसरी तरफ मोमोज (मोमोज' बनाते वक्‍त ध्‍यान रखें ये बेहद जरूरी बातें) के लिए मैदे का डो तैयार कर लें। इसके लिए मैदा मैं थोड़ा तेल, नमक और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर आटा गूथें। इसका आटा आपको थोड़ा टाइट ही गूथना है क्योंकि थोड़ी देर में ये नरम होने लगता है।
  • अब गुंथे हुए मैदे की छोटी -छोटी लोइयां तैयार करें और एक -एक करके इसकी लोइयों को छोटे आकार में बेल लें। इसे लगभग पूड़ी के आकार में बेलें। अब चम्मच से मटर की स्टफिंग लेकर हर एक बेली गयी पूड़ी में भरें और इन्हें पोटली के आकार में बंद कर लें।
  • एक तरफ मोमोज़ स्टैंड में स्टीम तैयार करें और मोल्ड में थोड़ा तेल लगाकर एक-एक करके मोमोज उसमें रखें। लगभग 15 मिनट तक इन्हें स्टीम में पकने दें और 15 मिनट बाद स्टैंड को खोलकर चेक कर लें कि मोमोज पके या नहीं। यदि ये पाक गए हैं तो इन्हें बाहर निकालें और चटपटी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं स्वाद से भरे मोमोज़ की शुरुआत कहां से हुई थी

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।